कपिल देव के महारिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, सिर्फ इतने विकेट लेते ही मिचेल स्टार्क इस मामले में छोड़ देंगे पीछे
AUS vs BAN : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अपने घर में बांग्लादेश के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज का आगाज 13 अगस्त से होने वाला है, वहीं इस सीरीज का अंत 26 अगस्त को होगा. बांग्लादेश की टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका होगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के किले को उनके ही घर में भेदना आसान नहीं होने वाला है. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी लाइन अप की कमान बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के हाथों में होगी. इस सीरीज में बांग्लादेश के बल्लेबाजों के ऊपर स्टार्क कहर बनकर टूटने वाले हैं.
इस दो मैचों की सीरीज में मिचेल स्टार्क के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका भी होगा. स्टार्क के पास भारत के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज कपिल देव का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. इसके साथ-साथ वो साउथ अफ्राकी के पूर्व पेसर डेल स्टेन को भी पीछे छोड़ सकते हैं. स्टार्क इस सीरीज में कौन सा रिकॉर्ड तोड़ेंगे और उनको इसके लिए क्या करना होगा. आइए इस बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
There's plenty on the line for Mitchell Starc when Australia host Bangladesh in a two-match #WTC27 series this month ????https://t.co/iPODC3dlPz
— ICC (@ICC) August 5, 2026
मिचेल स्टार्क तोड़ सकते हैं कपिल देव का रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में मिचेल स्टार्क ने अब तक कुल 433 विकेट हासिल किए हैं. वहीं कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में 434 लिए हैं. ऐसे में स्टार्क को उनको टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 2 विकेट की जरूरत है. स्टार्क 1 विकेट लेने के साथ कपिल देव की बराबरी कर लेंगे. वहीं दूसरी विकेट चटकाते ही वो कपिल देव को पीछे छोड़ देंगे.
स्टार्क डेल स्टेन के इस रिकॉर्ड को भी करेंगे ध्वस्त
इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में डेल स्टेन ने 439 विकेट अपने नाम किए हैं. मिचेल स्टार्क को उनको पीछे छोड़ने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुल मिलाकर 7 विकेट लेने होंगे. इस सीरीज में 8 विकेट लेने के साथ ही वो डेल स्टेन को भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ देंगे.
Mitchell Starc preparing hard for upcoming Test series v Bangladesh. ???????? pic.twitter.com/7TWxfKasZA
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 3, 2026
मिचेल स्टार्क इस समय रेड बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में 7वें स्थान पर हैं. अगर वो इस सीरीज में कपिल देव और डेल स्टेन दोनों को पीछे छोड़ देते हैं, तो वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें तेज गेंदबाज बन सकते हैं. वो सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले शीर्ष 10 तेज गेंदबाजों की सूची एकमात्र एक्टिव प्लेयर हैं.
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों की सूची
| रैंक | खिलाड़ी | देश | मैच | विकेट | 5 विकेट | 10 विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | जेम्स एंडरसन | इंग्लैंड | 188 | 704 | 32 | 3 |
| 2 | स्टुअर्ट ब्रॉड | इंग्लैंड | 167 | 604 | 20 | 3 |
| 3 | ग्लेन मैक्ग्रा | ऑस्ट्रेलिया | 124 | 563 | 29 | 3 |
| 4 | कोर्टनी वॉल्श | वेस्टइंडीज | 132 | 519 | 22 | 3 |
| 5 | डेल स्टेन | दक्षिण अफ्रीका | 93 | 439 | 26 | 5 |
| 6 | कपिल देव | भारत | 131 | 434 | 23 | 2 |
| 7 | मिचेल स्टार्क* | ऑस्ट्रेलिया | 105 | 433 | 18 | 3 |
| 8 | रिचर्ड हैडली | न्यूज़ीलैंड | 86 | 431 | 36 | 9 |
| 9 | शॉन पोलॉक | दक्षिण अफ्रीका | 108 | 421 | 16 | 1 |
| 10 | वसीम अकरम | पाकिस्तान | 104 | 414 | 25 | 5 |
बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट स्क्वाड
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर
बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
- पहला टेस्ट: 13-17 अगस्त, डार्विन
- दूसरा टेस्ट: 22-26 अगस्त, मैके
ये भी पढ़ें : IND vs SL : अभ्यास मैच से पहले श्रीलंका में टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, नए कोच का दिखा मैदान पर खास अंदाज
मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी मामला - अब 10 अगस्त की सुनवाई पर टिकी हैं सभी की नजरें
Mohammad Ali Jauhar University: रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े 38 भवनों के मानचित्र का मामला एक बार फिर चर्चा में है, जिसको लेकर इस मामले की सुनवाई सोमवार को कमिश्नर कोर्ट में हुई. साथ ही पूरे दिन लोगों की निगाहें इस बात पर लगी रहीं कि अदालत इस मामले में क्या फैसला सुनाती है. हालांकि, इस दिन कोई अंतिम फैसला नहीं आया. कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 10 अगस्त की तारीख तय कर दी है.
10 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
फिलहाल सबसे अहम बात यह है कि यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश पर पहले से लगी अंतरिम रोक जारी रहेगी. यानी जब तक अगली सुनवाई नहीं होती, तब तक इस मामले में यथास्थिति बनी रहेगी. इससे दोनों पक्षों को अपना पक्ष विस्तार से रखने का मौका मिलेगा. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रामपुर विकास प्राधिकरण और मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, दोनों से जवाब मांगा है. अदालत ने दोनों पक्षों को अपने-अपने दस्तावेज और दलीलें पेश करने के निर्देश दिए हैं. अब माना जा रहा है कि 10 अगस्त की सुनवाई में दोनों पक्ष विस्तार से अपना पक्ष रखेंगे, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया तय हो सकती है.
ये भी पढ़ें: योगी सरकार बिना ब्याज और गारंटी के 5 लाख रुपये का दे रही लोन, ऐसे मिलेगा लाभ
जानें किन भवनों को लेकर है विवाद
यह मामला लंबे समय से चर्चा में बना हुआ है. विवाद उन भवनों को लेकर है, जिनके मानचित्र और निर्माण से जुड़े सवाल उठाए गए हैं. इसी कारण यह मामला प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत कमिश्नर कोर्ट तक पहुंचा है. अब इस पूरे विवाद का समाधान भी अदालत की सुनवाई और रिकॉर्ड में मौजूद तथ्यों के आधार पर ही तय होगा. सोमवार की सुनवाई से पहले ही रामपुर में इस मामले को लेकर काफी चर्चा थी। राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों तक, सभी की नजरें कोर्ट की कार्यवाही पर थीं. कई लोग अंतिम आदेश की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन अदालत ने फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय अगली तारीख तय करते हुए दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का अवसर दिया है. अदालत की यही प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि किसी भी निर्णय से पहले सभी पक्षों की बात सुनी जाए.
अदालत की कार्यवाही पर रहेगी लोगों की निगाहें
इस मामले में अंतरिम रोक का जारी रहना भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसका मतलब यह है कि फिलहाल किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी और अदालत के अंतिम निर्देशों का इंतजार किया जाएगा. इससे संबंधित सभी पक्षों को कानूनी प्रक्रिया के अनुसार अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा. अब अगली सुनवाई 10 अगस्त को कमिश्नर मुरादाबाद की अदालत में होगी. इस तारीख को लेकर एक बार फिर लोगों की निगाहें अदालत की कार्यवाही पर रहेंगी. उम्मीद की जा रही है कि उस दिन दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क और दस्तावेज पेश करेंगे। इसके बाद अदालत आगे की दिशा तय कर सकती है.
फिलहाल इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि अदालत की प्रक्रिया जारी है और अंतिम निर्णय अभी आना बाकी है. ऐसे मामलों में न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करना और अदालत के आदेश का इंतजार करना ही उचित माना जाता है. इसलिए अब सभी की नजरें 10 अगस्त की सुनवाई पर टिकी हैं, जहां इस मामले में आगे की तस्वीर कुछ और साफ हो सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







