Responsive Scrollable Menu

सोया चंक्स से बनाएं हाई-प्रोटीन रेसिपीज, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण

सोया चंक्स प्रोटीन से भरपूर होते हैं. इनसे कई हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपीज़ बनाई जा सकती हैं, जिन्हें बच्चे और बड़े दोनों अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. आइए जानते हैं.

Continue reading on the app

कपिल देव के महारिकॉर्ड पर मंडराया खतरा, सिर्फ इतने विकेट लेते ही मिचेल स्टार्क इस मामले में छोड़ देंगे पीछे

AUS vs BAN : ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अपने घर में बांग्लादेश के साथ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज का आगाज 13 अगस्त से होने वाला है, वहीं इस सीरीज का अंत 26 अगस्त को होगा. बांग्लादेश की टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका होगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया के किले को उनके ही घर में भेदना आसान नहीं होने वाला है. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी लाइन अप की कमान बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के हाथों में होगी. इस सीरीज में बांग्लादेश के बल्लेबाजों के ऊपर स्टार्क कहर बनकर टूटने वाले हैं.

इस दो मैचों की सीरीज में मिचेल स्टार्क के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका भी होगा. स्टार्क के पास भारत के पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज कपिल देव का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. इसके साथ-साथ वो साउथ अफ्राकी के पूर्व पेसर डेल स्टेन को भी पीछे छोड़ सकते हैं. स्टार्क इस सीरीज में कौन सा रिकॉर्ड तोड़ेंगे और उनको इसके लिए क्या करना होगा. आइए इस बारे में डिटेल्स में जानते हैं. 

मिचेल स्टार्क तोड़ सकते हैं कपिल देव का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में मिचेल स्टार्क ने अब तक कुल 433 विकेट हासिल किए हैं. वहीं कपिल देव ने टेस्ट क्रिकेट में 434 लिए हैं. ऐसे में स्टार्क को उनको टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 2 विकेट की जरूरत है. स्टार्क 1 विकेट लेने के साथ कपिल देव की बराबरी कर लेंगे. वहीं दूसरी विकेट चटकाते ही वो कपिल देव को पीछे छोड़ देंगे. 

स्टार्क डेल स्टेन के इस रिकॉर्ड को भी करेंगे ध्वस्त

इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में डेल स्टेन ने 439 विकेट अपने नाम किए हैं. मिचेल स्टार्क को उनको पीछे छोड़ने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुल मिलाकर 7 विकेट लेने होंगे. इस सीरीज में 8 विकेट लेने के साथ ही वो डेल स्टेन को भी टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ देंगे. 

मिचेल स्टार्क इस समय रेड बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में 7वें स्थान पर हैं. अगर वो इस सीरीज में कपिल देव और डेल स्टेन दोनों को पीछे छोड़ देते हैं, तो वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें तेज गेंदबाज बन सकते हैं. वो सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले शीर्ष 10 तेज गेंदबाजों की सूची एकमात्र एक्टिव प्लेयर हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों की सूची

रैंक खिलाड़ी देश मैच विकेट 5 विकेट 10 विकेट
1 जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 188 704 32 3
2 स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 167 604 20 3
3 ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया 124 563 29 3
4 कोर्टनी वॉल्श वेस्टइंडीज 132 519 22 3
5 डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका 93 439 26 5
6 कपिल देव भारत 131 434 23 2
7 मिचेल स्टार्क* ऑस्ट्रेलिया 105 433 18 3
8 रिचर्ड हैडली न्यूज़ीलैंड 86 431 36 9
9 शॉन पोलॉक दक्षिण अफ्रीका 108 421 16 1
10 वसीम अकरम पाकिस्तान 104 414 25 5

 बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट स्क्वाड

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदराल्ड, ब्यू वेबस्टर

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 13-17 अगस्त, डार्विन
  • दूसरा टेस्ट: 22-26 अगस्त, मैके

ये भी पढ़ें : IND vs SL : अभ्यास मैच से पहले श्रीलंका में टीम इंडिया ने शुरू की प्रैक्टिस, नए कोच का दिखा मैदान पर खास अंदाज

Continue reading on the app

  Sports

IND-W vs SA-W: टीम इंडिया की सीरीज में जुड़े 3 नए मैच, इस बड़े टूर्नामेंट की तैयारी में आएंगे काम

भारतीय टीम ने इस साल के अंत में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, जहां उसे एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच भी खेलना है. मगर अब ये दौरा सिर्फ 2 हफ्ते का न रहकर करीब 3 हफ्ते तक बढ़ गया है क्योंकि 2 मैच भी जुड़ गए हैं Fri, 07 Aug 2026 00:24:09 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath Live Speech: 'ST समाज सिर्फ वोट बैंक नहीं', विपक्ष पर योगी का सीधा हमला | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T23:00:31+00:00

Punjab Election से पहले Harbhajan Singh ने CM Bhagwant Mann पर साधा निशाना.. दे दिया बड़ा बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T22:56:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers