Tibet Earthquake: तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, धरती कांपी, कई मौतें!
तिब्बत में सात तीव्रता का जोरदार भूकंप आया और भूकंप से 16 लोगों की मौत हो गई। 65 लोग घायल बताए जा रहे हैं और अब तक 400 से ज्यादा आफ्टर शॉक आए हैं। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। इमारतें और गाड़ियां हिलने लगी। लोग जान बचाने के लिए घरों और होटलों से निकलकर बाहर भागने लगे। भूकंप के झटके लगे और एक स्टोर में रखा सामान अपने आप गिरने लगा। इसी दौरान जैकेट और कैप पहने एक कस्टमर स्टोर के अंदर नजर आया। लेकिन जैसे ही सामान गिरने लगा तो डर की वजह से उसे लौटना पड़ा। स्टोर के अंदर अचानक अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। वहां रखा सामान नीचे गिरता देखकर सभी लोग तेजी से बाहर की तरफ भागने लगे। नाचू शहर के कई रिहाइशी इलाकों में लोकल टाइम के हिसाब से रात 10:33 पर धरती कांपी। झटके इतने तेज थे कि लोग सहम गए और आनन-फानन में घरों से बाहर निकलने को मजबूर हुए। तापमान काफी कम था। लिहाजा लोगों को दोहरी परेशानी झेलनी पड़ी।
इसे भी पढ़ें: Tibet में 7.0 तीव्रता के Earthquake से भारी तबाही, 16 की मौत और 76 लोग घायल
एक तरफ भूकंप का खौफ और दूसरी तरफ सर्द रात में सड़क पर काफी वक्त गुजारना पड़ा। भूकंप के झटों से जान माल का भी काफी नुकसान हुआ है। नागपुर शहर में 300 से ज्यादा घर ढहने की खबर है। भूकंप का केंद्र लहासा से करीब 400 कि.मी. दूर उत्तरी तिब्बत के नागपुर सिटी में जमीन से लगभग 173 किमी की गहराई में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप के बाद कई और भूकंपीय घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें 5, 4.8, 4.7, 4.6, 4.4 और 4.3 तीव्रता के झटके शामिल हैं। घटना के बाद प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। इस काम में 1600 से ज्यादा बचाव कर्मियों को लगाया गया है। प्रभावित लोगों के मदद के लिए राहत सामग्री भी भेजी गई है। इसमें करीब 300 तंबू, 1000 तैयारसीय इकाइयां, फोल्डिंग बेड, टॉर्च और सर्दियों में काम आने वाले कपड़े शामिल हैं। तिब्बत दुनिया के उन इलाकों में शामिल है जहां भूकंप आने का खतरा ज्यादा रहता है। यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में टकराती हैं। इसी वजह से इलाके में भूकंप आते हैं। तिब्बत के अलावा चार एशियाई देशों में भी धरती हिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में सुबह 4:56 पर 4.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।
Explainer: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, सलमान-अक्षय की सुरक्षा बढ़ी, जानिए स्टार्स को कैसे मिलती है पुलिस सिक्योरिटी
Bollywood Celebrities Security: मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की कार पर हुई फायरिंग के बाद बॉलीवुड स्टार्स की सुरक्षा एक बार फिर चर्चा में है. 18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर की कार पर लॉरेंस बिश्नोई के शूटर्स ने गोलियां चलाई थी. इस हमले में टाइगर सुरक्षित रहे, लेकिन उनके ड्राइवर और एक फैन के गोली लगी. इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कई स्टार्स के घरों के बाहर सुरक्षा बढ़ाई. इनमें सलमान खान, अक्षय कुमार, आमिर खान और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के नाम सामने आए. सलमान और अक्षय कुमार के घर पर बुलेटप्रूफ सुरक्षा इंतजाम किए गए.
इस घटना के बाद एक सवाल उठ रहा है कि आखिर किसी एक्टर को पुलिस सिक्योरिटी कैसे मिलती है? क्या हर बड़े स्टार को पुलिस वाले दिए जाते हैं या इसके लिए किसी खास खतरे का होना जरूरी है? सलमान खान और शाहरुख खान जैसे स्टार्स को सुरक्षा क्यों दी गई है, जबकि टाइगर श्रॉफ के पास हमले से पहले पुलिस सुरक्षा नहीं थी? इसे समझने के लिए पहले टाइगर पर हुए हमले, फिर दूसरे स्टार्स से जुड़े मामलों और पुलिस सुरक्षा देने के तरीके को जानते हैं.
टाइगर श्रॉफ पर कब और कैसे हुआ हमला?
गौरतलब है कि 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे टाइगर श्रॉफ जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने के बाद कार से अपने घर लौट रहे थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पुष्पा पार्क के पास अपनी कार में बैठ चुके थे, तभी बाइक पर आए तीन लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटर्स ने करीब 7 राउंड फायरिंग थी. हमलावर गोली चलाने के बाद बाइक से भाग निकले. टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लगी. इस हमले में टागइग के बॉडी पर गोली के बारूद और कांच के गुस गए.
घटना के तुरंद बाद पुलिस ने शुरू की जांच
टाइगर के पर हमले के बाद तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले. शुरुआती रिपोर्ट्स में पुलिस को शक था कि हमलावर टाइगर की रेकी की थी. बाद में पुलिस ने राजस्थान के कोटा में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इस मामले अब तक पुलिस 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि हमले से पहले सलमान खान और अन्य स्टार के घर की रेकी की थी लेकिन सिक्योरिटी टाइट होने की वजह से शूटर्स ने अपने प्लान बदल दिया. जिसके बाद हमलावरों ने मौका पाकर टागइगर पर फायरिंग की.
हमले के बाद किन स्टार्स की सुरक्षा बढ़ाई गई?
टाइगर पर फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने कई फिल्मी हस्तियों के घरों के बाहर सुरक्षा बढ़ाई. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान और रोहित शेट्टी के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई और आमिर खान के घर के आसपास गश्त बढ़ाई गई. वहीं, सलमान खान और अक्षय कुमार के घरों पर सुरक्षा बढ़ाए गई. सलमान के घर पर पहले से लगे बुलेटप्रूफ ग्लास लगाए गए और अक्षय के घर पर बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू होने की बात भी सामने आई. इसके अलावा टाइगर के घर के बाहर भी पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई.
यहां ध्यान देने वाली बात है कि हर स्टार के घर पर एक जैसी सुरक्षा नहीं लगाई जाती. किसी के घर के बाहर पुलिस की गाड़ी तैनात की जा सकती है. तो किसी को हथियारबंद पुलिसकर्मी मिल सकते हैं. इसके अलावा किसी लिए निजी सिक्योरिटी के इंतजाम हो सकते हैं. यह फैसला खतरे की जानकारी, पहले मिली धमकियों और पुलिस के जांच के आधार पर लिया जाता है.
सलमान खान क्यों मिली पुलिस सिक्योरिटी?
दरअल, सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर कई बार धमकियां मिल चुकी है. टाइगर पर हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक मैसेज जारी किया गया था. जिसमें कहा गया था कि जो भी सलमान खान के साथ काम करेंगा उसे हम नहीं छोड़ेंगे. इस मैसेज में सलमान खान को भी धमकियां दी गई कि अगर वो कला हिरण मालले में माफी नहीं मागते हैं तो उन पर भी हमला किया जाएगा. सलमान खान को नवंबर 2022 में महाराष्ट्र सरकार की ओर से Y+ सिक्योरिटी दी गई थी. अप्रैल 2024 में उनके बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग हुई थी. इसके बाद उनकी सुरक्षा के इंतजाम मजबूत किए गए. इस केस और सलमान को मिली धमकियों ने फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई थी.
क्या हर एक्टर को पुलिस सिक्योरिटी मिलती है?
नहीं, हर एक्टर को सरकारी पुलिस सुरक्षा नहीं मिलती. फिल्म स्टार्स अपनी सुरक्षा के लिए निजी सिक्योरिटी गार्ड भी रख सकते हैं. निजी गार्ड और पुलिस सुरक्षा में फर्क है. निजी गार्ड को एक्टर या उनकी टीम खुद नियुक्त करती है, जबकि सरकारी सुरक्षा पुलिस या संबंधित सरकारी एजेंसी के आकलन के आधार पर दी जाती है. अगर किसी स्टार को धमकी मिलती है, उस पर हमला होने का खतरा होता है या कोई खास इनपुट सामने आता है, तो पुलिस उसकी सुरक्षा की जरूरत की जांच कर सकती है.
जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस महाराष्ट्र में फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा का आकलन करने के लिए एक कमेटी होती है. यह खतरे के स्तर को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाने, घटाने या वापस लेने की सिफारिश कर सकती है. इस प्रोसेस में धमकियों की गंभीरता, व्यक्ति की सार्वजनिक एक्टिविटी और उपलब्ध सुरक्षा इनपुट जैसे पहलुओं को देखा जा सकता है. हर मामले में फैसला अलग हो सकता है. इसलिए किसी एक्टर को X, Y या Y+ सुरक्षा मिलना उसकी पॉपुलैरिटी की रैंकिंग नहीं, बल्कि सुरक्षा जरूरत से जुड़ा फैसला है.
X, Y और Y+ सिक्योरिटी में क्या फर्क होता है?
पुलिस सुरक्षा की अलग-अलग कैटेगरी में सुरक्षा देने का लेवल अलग होता है. आम तौर पर X कैटेगरी में लिमिटेड संख्या में सुरक्षाकर्मी होते हैं, जबकि Y और Y+ कैटेगरी में सुरक्षा का इंतजाम कड़े होते हैं. Y+ सुरक्षा में पुलिसकर्मियों के साथ हथियारबंद कमांडो होते हैं. हालांकि, हर शख्स के लिए तैनात जवानों की संख्या और उनकी ड्यूटी का तरीका सुरक्षा प्लान के मुताबिक अलग हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान को Y+ सिक्योरिटी मिली हुई है. अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को X कैटेगरी की सुरक्षा दिए जाने की जानकारी भी रिपोर्ट्स में आई है. लेकिन किसी स्टार की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी टाइम के साथ बदल सकती है.
ये भी पढ़ें: Explainer: बिग बॉस 20 में अरिश्फा से भी छोटा है एक कंटेस्टेंट, कोई 22 तो कोई 50 पार, जानें सभी की उम्र
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation







