Responsive Scrollable Menu

जरांगे की ऑडियो क्लिप पर महाराष्ट्र सरकार में तनाव:ढाई साल पुरानी क्लिप में दावा- शिंदे के बेटे ने जरांगे को चुप कराने 500 करोड़ दिए

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर विवादित ऑडियो क्लिप को लेकर तनाव बढ़ गया है। दरअसल, मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने गुरुवार को एक ऑडियो क्लिप जारी की, जिसमें एक महिला कह रही है कि शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे के जरिए जरांगे को 500 करोड़ रुपए दिए गए। इसके सामने आने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए। फडणवीस ने कहा कि क्लिप की पूरी जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी। इसी मामले में शिवसेना नेता रामदास कदम ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP के कुछ लोग जरांगे के साथ मिलकर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को राजनीतिक रूप से खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। फडणवीस बोले- कई सवालों के जवाब जरूरी फडणवीस ने नागपुर ग्रेजुएट्स सीट के महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में वोट डालने के बाद मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे जांच की मांग की थी। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने ऑडियो में सामने आए BJP नेताओं के नामों पर भी सवाल उठाए हैं। फडणवीस ने कहा कि BJP ने भी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, “हम सभी के मन में एक ही सवाल है। ये बातचीत ढाई साल बाद ही क्यों सामने आई? इन्हें सामने लाने के पीछे क्या मकसद है? निशाने पर कौन है और किस उद्देश्य से?” फडणवीस ने कहा कि इस मामले में कई सवाल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जरांगे ने खुद ऑडियो की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, “शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने जांच मांगी है और BJP ने भी ऐसा किया है। जरांगे ने भी जांच की मांग की है। इसलिए इस मामले की फोरेंसिक तरीके से पूरी जांच होगी और जो भी सच्चाई है, वह सामने आएगी।” जरांगे ने गुरुवार को जारी किया था ऑडियो जरांगे ने गुरुवार को जालना में यह ऑडियो क्लिप जारी की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें चुप कराने और मराठा आंदोलन को कमजोर करने की साजिश रची गई है। उन्होंने यह रिकॉर्डिंग तब सार्वजनिक की, जब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनसे आरोप साबित करने को कहा था। शिंदे ने आरोपों पर कहा था कि BJP से मिले 500 करोड़ रुपए उन्होंने अपने बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे के जरिए जरांगे तक पहुंचाए। वायरल ऑडियो में एक महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि श्रीकांत शिंदे के जरिए जरांगे को 500 करोड़ रुपए दिए गए। श्रीकांत शिंदे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं। रिकॉर्डिंग में कुछ लोग मराठवाड़ा क्षेत्र में जरांगे के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा करते सुनाई देते हैं। यह चर्चा 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले की बताई गई है। रिकॉर्डिंग में एक वक्ता जरांगे का सीधे विरोध करने के बजाय अप्रत्यक्ष तरीके से जवाब देने की बात करता है। वह कहता है कि BJP को मराठा विरोधी बताने वाला जरांगे का अभियान चुनावी चुनौती बन सकता है। रामदास कदम ने BJP नेताओं पर उठाए सवाल कदम ने जरांगे पर मराठा समुदाय को गुमराह करने और समूहों के बीच दरार पैदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जरांगे राज्य की टेंडर प्रक्रिया में शामिल हैं। कदम ने कहा, “आप BJP के साथ मिलकर मराठा नेता एकनाथ शिंदे को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं।” उन्होंने BJP के भीतर उन लोगों के नाम पूछे, जो शिंदे को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। कदम ने कहा कि BJP के विधान परिषद सदस्य प्रवीण दरेकर और प्रसाद लाड के नाम इस विवाद से जुड़े हैं। दोनों नेताओं को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। कदम ने लाड और जरांगे के साथ खाना खाते हुए तस्वीरें भी दिखाईं। कदम ने सवाल किया, “BJP में वे लोग कौन हैं, जो एकनाथ शिंदे को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं?” मोदी, शाह और भागवत को पत्र लिखा पूर्व मंत्री कदम ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, RSS प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। उन्होंने इन सभी से ऑडियो क्लिप की विस्तृत फोरेंसिक जांच कराने की मांग की है। कदम ने चेतावनी दी कि जिस दिन जरांगे एकनाथ शिंदे के खिलाफ जाएंगे, उस दिन समुदाय उनके खिलाफ खड़ा हो जाएगा।

Continue reading on the app

Mujaffarnagar Chaupal : शिक्षक स्नातक MLC Election में आए मतदाताओं ने किन मुद्दों पर किया वोट? | UP

- मेरठ सहारनपुर खंड शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर आज जब मुजफ्फरनगर जनपद के एक मतदान केंद्र पर मतदान करने आ रहे मतदाताओं से जब हमने बात की तो उनका मानना था कि पिछले एमएलसी जो चुनाव हुए हैं उन्हें छोड़ दिया जाए तो अब लोगों में इस चुनाव को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है। मतदाता चुनाव के दौरान अब घर से निकलते हैं और मतदान भी करते हैं आज के चुनाव में भी सुबह से ही मतदाता मतदान केदो पर अपनी वोट डालने के लिए पहुंच रहे है। इस दौरान एक निर्दलीय प्रत्याशी अमित कुमार जैन जो कि स्नातक से माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रत्याशी हैं इन्होंने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसमें उन्होंने कहा है कि स्कूल कॉलेज की छुट्टी घोषित हुई है लेकिन इस #upelection2027 #uttarpradesh #uppolitics #upmlcelection #Aajtak आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

'अनकैप्ड' विकेटकीपर कुमार कुशाग्र की टीम इंडिया में एंट्री, चोटिल ईशान किशन के र‍िप्‍लेसमेंट का ऐलान

Kumar Kushagra Added To India T20I Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन दाएं पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा 'अनकैप्ड' विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में बतौर कवर शामिल किया गया है. कुशाग्र इंड‍िया 'ए' टीम के साथ क्राइस्टचर्च में थे. कुशाग्र पहली बार टीम इंड‍िया में शामिल हुए है. बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी के भी प्लेइंग इलेवन में वापसी के संकेत दिए हैं. Fri, 23 Oct 2026 22:00:55 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: क्लाइमेट पॉलिटिक्स का 'रियलटी चेक' #shorts #climatechange #weatherforecast #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T16:34:26+00:00

पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की 103वीं जयंती, CM Bhajan Lal Sharma ने अर्पित की पुष्पांजलि #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T16:37:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers