ZIM vs WI: वेस्टइंडीज ने वानखेड़े में जिम्बाब्वे को 107 रनों से रौंदा, सुपर-8 के प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची कैरेबियाई टीम
ZIM vs WI: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सुपर-8 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.4 ओवरों में 147 रनों पर सिमट गई.
वेस्टइंडीज ने बनाए थे 254 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 254 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है. वेस्टइंडीज के लिए शिमरन हेटमायर ने सिर्फ 34 गेंदों पर 85 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका और 7 छक्का निकला. वहीं रोवमैन पॉवेल ने 35 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें 4 चौका और 4 छक्का शामिल रहा. शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों पर 33 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड 10 गेंद पर 21 रन बनाए. जबकि जेसन होल्डर ने 4 गेंद पर 13 रनों का योगदान दिया.
यह भी पढ़ें: ZIM vs WI: वानखेड़े में शिमरन हेटमायर ने 250 की स्ट्राइक रेट से बनाए 85 रन, तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड
Jharkhand: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, चतरा में हुआ हादसा
Jharkhand: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश हो गई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















