Kerala Story 2 मेकर ने Prakash Raj का बताया थर्ड क्लास इंसान? एक्टर ने दिया जवाब
‘द केरल स्टोरी 2’ के ट्रेलर में जबरन गोमांस खिलाने वाले दृश्य पर विवाद बढ़ा। डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने प्रकाश राज को ‘बौद्धिक रूप से दिवालिया’ कहा, जबकि प्रकाश ने खान-पान की विविधता पर पोस्ट कर सद्भाव की अपील की।
ZIM vs WI: वानखेड़े में शिमरन हेटमायर ने 250 की स्ट्राइक रेट से बनाए 85 रन, तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड
Shimron Hetmyer Record: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 254 रन बना दिए हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल स्कोर है. वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने इस मैच में सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ बना कीर्तिमान बना दिया है.
शिमरन हेटमायर ने तोड़ा अपना ही बड़ा रिकॉर्ड
शिमरन हेटमायर अब वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. इसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हेटमायर ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में 22 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी.
इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था. गेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किए थे. वहीं शे होप ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में USA के खिलाफ 26 गेंदों पर फिफ्टी पूरा किया था. वहीं गेल ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 ही गेंद पर अर्धशतक लगाए थे.
Shimron Hetmyer storms to the fastest fifty by a West Indies batter in the #T20WorldCup history????
— ICC (@ICC) February 23, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the tournament????
????: https://t.co/7Anm2l6Cqi pic.twitter.com/Z9QAxfPwiH
शिमरन हेटमायर ने की एडम मार्कराम की बराबरी
शिमरन हेटमायर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडम मार्कराम की बराबरी कर ली है. मार्कराम ने इसी टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. वहीं श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने भी ओमान के खिलाफ 19 गेंदों पर अपना फिफ्टी पूरा किया था. भारत के ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ मैच में 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया था. इस मैच में शिमरन हेटमायर ने सिर्फ 35 गेंदों पर 85 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए.
यह भी पढ़ें: Team India का उपकप्तान ही प्लेइंग 11 से बाहर, परफॉर्म करने के बाद भी नहीं मिली जगह, आखिर क्या है गंभीर-सूर्या की सोच
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation





















