Responsive Scrollable Menu

ZIM vs WI: वानखेड़े में शिमरन हेटमायर ने 250 की स्ट्राइक रेट से बनाए 85 रन, तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड

Shimron Hetmyer Record: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 254 रन बना दिए हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल स्कोर है. वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने इस मैच में सिर्फ 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ बना कीर्तिमान बना दिया है.

शिमरन हेटमायर ने तोड़ा अपना ही बड़ा रिकॉर्ड

शिमरन हेटमायर अब वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने सुपर-8 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया. इसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हेटमायर ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में 22 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी.

इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज था. गेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 23 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किए थे. वहीं शे होप ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में USA के खिलाफ 26 गेंदों पर फिफ्टी पूरा किया था. वहीं गेल ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 ही गेंद पर अर्धशतक लगाए थे. 

शिमरन हेटमायर ने की एडम मार्कराम की बराबरी

शिमरन हेटमायर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडम मार्कराम की बराबरी कर ली है. मार्कराम ने इसी टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. वहीं श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने भी ओमान के खिलाफ 19 गेंदों पर अपना फिफ्टी पूरा किया था. भारत के ईशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ मैच में 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया था. इस मैच में शिमरन हेटमायर ने सिर्फ 35 गेंदों पर 85 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें:  Team India का उपकप्तान ही प्लेइंग 11 से बाहर, परफॉर्म करने के बाद भी नहीं मिली जगह, आखिर क्या है गंभीर-सूर्या की सोच

Continue reading on the app

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुयाना के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को नई दिल्ली में गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव से मुलाकात की। दोनों के बीच व‍िभिन्‍न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई।

दोनों नेताओं ने यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल (यूएनएससी) और इंटरनेशनल ट्रिब्यूनल फॉर द लॉ ऑफ द सी समेत इंटरनेशनल फोरम पर ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने के अपने कमिटमेंट को फिर से दोहराया।

बैठक के बाद उपराष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट कर कहा, “गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं ने भारत-गुयाना संबंधों को विविध क्षेत्रों में और सुदृढ़ करने के उपायों पर चर्चा की। डॉ. जगदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व और यूपीआई के माध्यम से डिजिटल गवर्नेंस तथा वित्तीय समावेशन में भारत की तेज प्रगति की सराहना की। दोनों पक्षों ने ऐसे मॉडलों को गुयाना में लागू करने की संभावना पर भी विचार किया। गुयाना के प्रतिनिधिमंडल ने भारत के ई-माइग्रेट प्लेटफॉर्म और आईटीईसी कार्यक्रम में भी रुचि व्यक्त की।”

पिछले महीने, गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने गणतंत्र दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी होने के नाते भारत ग्लोबल स्टेज पर विकासशील देशों के हितों और उम्मीदों को आगे बढ़ाता रहता है।

इरफान अली ने 26 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्ट कर कहा था, भारत गणराज्य के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम भारत सरकार और जनता को उनकी संविधान अंगीकरण की स्मृति और उसमें निहित स्थायी आदर्शों के सम्मान में हार्दिक बधाई देते हैं।

उन्होंने आगे कहा, भारत का स्वतंत्रता संग्राम और औपनिवेशिक शासन से शांतिपूर्ण परिवर्तन ने विकासशील विश्व में आशा की किरण जगाई, जिससे कई राष्ट्रों को अपनी संप्रभुता प्राप्त करने और अपना भविष्य निर्धारित करने की प्रेरणा मिली। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत वैश्विक मंच पर विकासशील देशों के हितों और आकांक्षाओं का समर्थन करता है।

राष्ट्रपति अली ने कहा कि गुयाना भारत के साथ अपने रिश्ते को महत्व देता है और कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध आपसी सम्मान और अलग-अलग सेक्टर में सहयोग पर आधारित एक मजबूत पार्टनरशिप में बदल गए हैं।

उन्होंने कहा, गुयाना भारत के साथ अपने गहरे और ऐतिहासिक रिश्तों को गर्व से महत्व देता है, जो इतिहास, खून के रिश्तों और लोकतंत्र और विकास के लिए एक जैसी प्रतिबद्धता से बने हैं। ये रिश्ते अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी सम्मान और सहयोग पर आधारित एक मजबूत साझेदारी में बदल गए हैं।

--आईएएनएस

अर्प‍ित/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज के इस रौद्र रूप से सहम जाएगी टीम इंडिया, सेमीफाइनल की राह अब मुश्किल!

West Indies complicates for India to semi final: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार जीत से भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी है. टीम इंडिया ने को उसके पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया था, जिसके कारण रन रेट के मामले में काफी पिछड़ गई है, जबकि पॉइंट्स टेबल में वह तीसरे स्थान पर है. Mon, 23 Feb 2026 23:14:30 +0530

  Videos
See all

Amit Shah On Bharat Taxi Service Launch: ₹500 में हिस्सेदारी, भारत टैक्सी पर अमित शाह का बड़ा ऐलान #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:15:01+00:00

Top Headlines Of The Today: Ranchi Air Ambulance Crash | Rahul Gandhi | CM Yogi | Rajkot | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:06:21+00:00

El Mencho की मौत से भड़की आग, Guadalajara समेत कई शहरों में बम धमाके | Mexico #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:02:12+00:00

‘सोने का गटर’ में अरबों का कारोबार #shorts #mumbai #dharavislum #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:06:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers