Responsive Scrollable Menu

Gardening Tips: महंगे फर्टिलाइजर छोड़िए, घर पर बनाइए ब्लैक गोल्ड..पौधों में आएगी ग्रोथ, फूल-फल से भर जाएगा गार्डन

Gardening Tips: अगर आपके पौधों की ग्रोथ रुक गई है, पत्तियां पीली पड़ रही हैं या फूल-फल कम आ रहे हैं, तो महंगे केमिकल फर्टिलाइजर की बजाय वर्मी कम्पोस्ट बेहतर विकल्प हो सकता है. गार्डनिंग विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्राकृतिक खाद मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के साथ पौधों की जड़ों को मजबूत बनाती है और नई बढ़वार को तेज करती है. सही मात्रा और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर वर्मी कम्पोस्ट पौधों को लंबे समय तक पोषण देता है. खास बात यह है कि इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है, जिससे कम खर्च में आपका गार्डन हमेशा हरा-भरा और खूबसूरत बना रहेगा.

Continue reading on the app

Hartalika Teej Bhog Recipe: हरतालिका तीज पर प्रसाद में बनाएं गुजिया और मालपुआ, घर की मिठास से खास बनेगी पूजा

Hartalika Teej Bhog Recipe: हरतालिका तीज का त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के साथ खुशियां और श्रद्धा का भी प्रतीक माना जाता है। इस खास दिन कई घरों में पूजा के बाद पारंपरिक मिठाइयों का भोग लगाने की परंपरा निभाई जाती है।

अगर आप भी इस बार प्रसाद अपने हाथों से तैयार करना चाहती हैं, तो घर की बनी गुजिया और मालपुआ बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये दोनों मिठाइयां पूजा की थाली में मिठास घोलने के साथ त्योहार की रौनक भी बढ़ा देंगी।

हरतालिका तीज पर घर की बनी मिठाइयों का क्यों है खास महत्व?

घर की बनी मिठाइयों का क्यों है खास महत्व?

हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के बाद प्रसाद चढ़ाने की परंपरा निभाई जाती है। इस दिन कई लोग बाजार की मिठाई खरीदने के बजाय घर पर ही प्रसाद तैयार करना पसंद करते हैं। अपने हाथों से बनी गुजिया और मालपुआ न सिर्फ स्वाद में खास होते हैं, बल्कि पूजा की थाली की रौनक भी बढ़ा देते हैं।

गुजिया बनाने के लिए क्या चाहिए?

गुजिया बनाने के लिए क्या चाहिए?

गुजिया बनाने के लिए मैदा, घी, मावा (खोया), पिसी चीनी, काजू, बादाम, किशमिश और इलायची पाउडर लें। तलने के लिए घी या तेल रखें। अगर चाहें, तो अपनी पसंद के दूसरे ड्राई फ्रूट्स भी इसमें मिला सकते हैं।

घर पर ऐसे बनाएं गुजिया

घर पर बनाएं गुजिया

सबसे पहले मैदा में घी मिलाकर सख्त आटा गूंध लें और 20 से 25 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब मावा को हल्का भूनकर ठंडा करें और उसमें पिसी चीनी, कटे हुए मेवे और इलायची पाउडर मिला दें।

इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बेलें, उनमें तैयार मिश्रण भरें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें। अब गुजिया को धीमी या मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें। ठंडी होने के बाद इन्हें प्रसाद में शामिल करें।

मालपुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री

मालपुआ बनाने के लिए जरूरी सामग्री

मालपुआ के लिए मैदा, सूजी, दूध, चीनी, सौंफ, इलायची पाउडर और घी या तेल रखें। अगर आप इसे थोड़ा ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो थोड़ा मावा भी मिला सकते हैं।

घर पर ऐसे तैयार करें मालपुआ

घर पर तैयार करें मालपुआ

मैदा, सूजी और दूध मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। इसमें सौंफ और इलायची डालकर करीब 20 मिनट के लिए रख दें। इस बीच चीनी और पानी से चाशनी बना लें।

अब गर्म घी में थोड़ा-थोड़ा घोल डालें और दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। तैयार मालपुआ को कुछ सेकंड चाशनी में डुबोकर बाहर निकालें। ऊपर से कटे हुए मेवे डालें और भगवान शिव व माता पार्वती को भोग अर्पित करें।

प्रसाद बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
प्रसाद बनाते समय रसोई और बर्तनों की सफाई का ध्यान रखें। हमेशा ताजी और अच्छी सामग्री का इस्तेमाल करें। प्रसाद तैयार होने के बाद पहले भगवान को अर्पित करें और फिर परिवार के सभी लोगों में बांटें।

अगर आप इस हरतालिका तीज पूजा के लिए घर पर प्रसाद बनाने की सोच रही हैं, तो गुजिया और मालपुआ दोनों ही शानदार विकल्प हैं। इन पारंपरिक मिठाइयों से पूजा की थाली और भी खास लगेगी, साथ ही त्योहार का स्वाद और खुशी भी दोगुनी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: स्वाद और सेहत का पावर हाउस हैं ये 5 सुपरफूड, खाएंगे तो महंगे स्नैक्स भूल जाएंगे

Continue reading on the app

  Sports

ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है... मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी

Asmita Dey Exclusive: कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाकर अस्मिता डे ने नया इतिहास रच दिया. अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय उन्होंने अपने कोच यशवंत सोलंकी के प्रेरणादायक शब्दों को दिया. एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अस्मिता ने बताया कि जब वह फाइनल मुकाबले में खेल रही थीं, तब मैट के बाहर से उनके कोच यशपाल सोलंकी ने कहा, 'ये गोल्ड मेडल हमारा है और इसे जीतना है.' कोच की इसी ललकार ने उनमें नया जोश भर दिया और उन्होंने इतिहास रच दिया. Thu, 6 Aug 2026 23:05:47 +0530

  Videos
See all

बंटी यादव की पत्नी हुई बेहोश | Banti Yadav Murder Case | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T18:36:06+00:00

One District One Cuisine Scheme: कन्नौज का गट्टा और खोवा पेड़ा अब पूरी दुनिया में मचाएगा धमाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T18:45:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers