Responsive Scrollable Menu

7-Seater MPV: निसान ग्रेवाइट या रेनो ट्राइबर, जानें एंट्री-लेवल 7-सीटर सेगमेंट में कौन है बेस्ट?

7-Seater MPV: भारतीय ऑटो बाजार के किफायती 7-सीटर एमपीवी सेगमेंट में नई हलचल देखने को मिल रही है। Nissan ने अपनी नई Nissan Gravaite लॉन्च कर दी है, जो सीधे मुकाबले में है Renault Triber से। ट्राइबर अब तक देश की सबसे सस्ती 7-सीटर एमपीवी मानी जाती रही है, लेकिन ग्रेवाइट ने कीमत और फीचर्स के दम पर चुनौती पेश की है।

कीमत और प्लेटफॉर्म
कीमत के मामले में ग्रेवाइट थोड़ी सस्ती बताई जा रही है, हालांकि टॉप वेरिएंट्स में दोनों के बीच अंतर सीमित रह जाता है। दोनों मॉडल रेनो-निसान गठजोड़ के तहत एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किए गए हैं। 2636 मिमी व्हीलबेस और लगभग 4 मीटर लंबाई (ग्रेवाइट 3987 मिमी, ट्राइबर 3985 मिमी) के कारण शहर में ड्राइविंग आसान रहती है। ग्रेवाइट को अलग पहचान देने के लिए फ्रंट डिजाइन में कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस
दोनों एमपीवी में 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 71 बीएचपी पावर और 96 Nm टॉर्क देता है। 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी विकल्प उपलब्ध हैं। माइलेज लगभग 19 किमी/लीटर तक बताया गया है। शहर के उपयोग के लिए इंजन पर्याप्त है, लेकिन फुल लोड में हाईवे पर पावर सीमित लग सकती है।

फीचर्स और सेफ्टी
ग्रेवाइट में 8-इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस कनेक्टिविटी, 6 एयरबैग, ESC और हिल स्टार्ट असिस्ट मिलते हैं। ट्राइबर में 4 एयरबैग, ABS+EBD, रियर पार्किंग सेंसर और 182 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। सुरक्षा के मामले में ग्रेवाइट थोड़ी आगे नजर आती है।

दोनों में रिमूवेबल थर्ड रो सीट्स के साथ बेहतर फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। यह सेगमेंट अब ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो चुका है। अंतिम फैसला आपके बजट, फीचर प्राथमिकता और ब्रांड पसंद पर निर्भर करेगा।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

जिसके लिए ट्रंप ललचाते रह गए, पीएम मोदी को वही 'खजाना' देंगे कार्नी, भारत-कनाडा के बीच होंगी 5 बड़ी डील्स

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का भारत दौरा दोनों देशों के बीच रिश्तों के 'रीसेट बटन' के तौर पर देखा जा रहा है. कूटनीतिक कड़वाहट के बाद अब दोनों देशों का पूरा फोकस आर्थिक फायदों पर है. इस यात्रा के दौरान कई बड़े समझौतों पर मुहर लग सकती है. इस बार बात सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें परमाणु ऊर्जा से लेकर एआई (AI) तक सब कुछ शामिल है.

Continue reading on the app

  Sports

एक दिन आगे या पीछे? मध्य प्रदेश में होली की सही तारीख क्या, चंद्रग्रहण से क्यों बढ़ा कन्फ्यूजन

मध्य प्रदेश में इन दिनों सबसे ज्यादा पूछा जा रहा सवाल यही है कि आखिर होली कब है? कोई कह रहा है 3 मार्च, तो कोई 4 मार्च बता रहा है। चंद्रग्रहण की चर्चा ने लोगों की उलझन और बढ़ा दी है। बाजारों में रंग-गुलाल की खरीदारी शुरू हो चुकी है, लेकिन तारीख को लेकर … Tue, 24 Feb 2026 09:04:22 GMT

  Videos
See all

Bangladesh Politics: बांग्लादेश का भारत को बड़ा झटका! | Tarique Rahman | Sheikh Hasina |Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T03:45:01+00:00

Shocking Video: LPG टैंकर ब्लास्ट का डरावना वीडियो, कैमरे में कैद तबाही | Viral Video #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T03:40:00+00:00

Shorts : सड़क पर दिखा शेरों का झुंड! |Top News | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T03:45:12+00:00

Swami Avimukteshwaranand Controversy: शंकराचार्य पर FIR, गिरफ्तारी की तलवार, यौन उत्पीड़न का आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T03:39:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers