Video: न लग्जरी कार, न बंगला...16 साल की उम्र से शुरू हुआ शौक आज बना एक जुनून
Ajab-Gajab News: जहां 60 की उम्र पार करते ही लोग आराम की कुर्सी तलाशते हैं. वहीं मुजफ्फरपुर गंगोलिया गांव के रामकिशुन सहनी आज भी युवाओं के पसीने छुड़ा रहे हैं. सिर पर मुरेठा, मूंछों पर ताव और एक साथ दो-दो घोड़ों की घुड़सवारी. रामकिशुन जब अपने 'रॉकेट' और 'बादल' पर सवार होकर सड़क पर निकलते हैं, तो मंजर किसी फिल्म के सीन जैसा होता है. 16 साल की उम्र से शुरू हुआ यह शौक आज एक जुनून बन चुका है. रामकिशुन के पास फिलहाल 6 घोड़े हैं. वे कहते हैं कि लोग गाड़ी और बंगले का सपना देखते हैं, लेकिन घोड़े पालना राजा-महाराजाओं वाला शौक है. परिवार की नाराजगी और उम्र के तकाजे के बावजूद उनका हौसला बुलंद है. खास बात यह है कि वे अपनी झोपड़ी में रहकर न सिर्फ खेती करते हैं. बल्कि गांव के युवाओं को नि:शुल्क घुड़सवारी भी सिखा रहे हैं ताकि यह पारंपरिक कला जीवित रहे. उनके लिए घोड़ा सिर्फ एक जानवर नहीं, उनकी जीने की वजह है.
सबका बाप निकला ये शहर, मुंबई को पछाड़, प्रॉपर्टी में रच दिया इतिहास, यहां घर खरीदने वाले हो जाएंगे गदगद
दिल्ली-एनसीआर के सबसे चहेते और तेजी से बढ़ते शहर गुरुग्राम ने मुंबई सहित देश के सभी बड़े शहरों को पछाड़कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है. गुरुग्राम में साल 2025 में कुल 24,120 करोड़ रुपये कीमत के लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी घरों की बिक्री हुई है. इसकी कौन सी 3 लोकेशन हैं प्रॉपर्टी में टॉप पर, आइए जानते हैं रिपोर्ट में...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















