Responsive Scrollable Menu

श्रीलंका के Galle में भारत ने 24 परिवारों को सौंपे आवास, 98.6 फीसदी काम पूरा

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने अपने ‘मॉडल विलेज हाउसिंग प्रोजेक्ट’ के तहत लाभार्थियों को गाले जिले में 24 घर प्रदान किए। संबंधित परियोजना श्रीलंका के आवास, निर्माण और जल आपूर्ति मंत्रालय के साथ मिलकर द्वीप के सभी 25 जिलों में लागू की जा रही है, जिसमें भारत सरकार की ओर से अनुदान सहायता दी गई है। उच्चायोग ने बताया कि इस पहल के लिए भारत और श्रीलंका की सरकारों के बीच अक्टूबर 2017 में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे।

यह परियोजना श्रीलंका में कम आय वाले 600 परिवारों के लिए आवास उपलब्ध कराने से संबंधित है। इसमें हर आदर्श गांव में 24 घर हैं, जो जिला आवास समितियों द्वारा चुने गए परिवारों के लिए हैं। इसके तहत पूर्व में 21 जिलों में आदर्श गांवों का उद्घाटन किया जा चुका है, जिनमें बट्टिकलोवा, वावुनिया, जाफना, कैंडी, गम्पाहा, अनुराधापुरा, बादुल्ला, मटाले, पुट्टलम, कोलंबो, त्रिंकोमाली, मोनारगला, किलिनोच्ची, मन्नार, मुल्लातिवु, रत्नापुरा, अम्पारा, कुरुनेगला, केगले, कलुतारा और पोलोन्नारुवा शामिल हैं।

अधिकरियों के अनुसार, परियोजना लगभग 98.6 प्रतिशत पूरी हो चुकी है, और बाकी तीन आदर्श गांवों का जल्द ही उद्घाटन किए जाने तथा लाभार्थियों को घर सौंपे जाने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

PM Kisan 24th Instalment date: पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा इसी महीने होगा ट्रांसफर; इस तारीख को आएगा ₹2000

PM Kisan 24th Instalment date 30 October: केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का पैसा इसी महीने ट्रांसफर किया जाएगा। किसान लम्बे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं। करोड़ों किसानों के खाते डायरेक्ट 2000 रुपये ट्रांसफर होगा। 

Continue reading on the app

  Sports

Video: दूसरे टी-20 मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा ने साथी खिलाड़ियों को बेहतर करने के लिए ललकारा

दूसरे टी-20 मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा ने साथी खिलाड़ियों को बेहतर करने के लिए ललकारा Fri, 23 Oct 2026 16:31:19 +0530

  Videos
See all

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ पर हमले का सीन होगा रीक्रिएट #shorts #tigershroff #mumbai #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T11:14:39+00:00

AAJTAK 2 | NEHA BORA पर आने वाला है फैसला, क्या मिलेगी राहत? या बढ़ेंगी मुश्किलें? AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T11:15:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers