Responsive Scrollable Menu

व्हाइट हाउस ने मैक्सिको में ड्रग माफिया मेंचो के खिलाफ कार्रवाई में इंटेलिजेंस समर्थन का किया दावा

वॉशिंगटन, 23 फरवरी (आईएएनएस)। मैक्सिको में बड़े ड्रग माफिया एल मेंचो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के बाद देश में कई जगहों पर हिंसा देखने को मिली। इस बीच व्हाइट हाउस ने रविवार को दावा किया कि अमेरिका ने मैक्सिकन सरकार को एल मेंचो के खिलाफ इस बड़े ऑपरेशन में इंटेलिजेंस का समर्थन किया। अमेरिका की मदद की वजह से ही जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (सीजेएनजी) का नेता मेंचो मारा गया।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, अमेरिका ने मैक्सिकन सरकार को जलिस्को, मैक्सिको के टपालपा में एक ऑपरेशन में मदद करने के लिए इंटेलिजेंस सपोर्ट दिया, जिसमें नेमेसियो ‘एल मेंचो’ ओसेगुएरा सर्वेंट्स, जो एक बदनाम ड्रग लॉर्ड और जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल का नेता था, खत्म हो गया।

लेविट ने कहा कि ‘एल मेंचो’ मैक्सिको और अमेरिका दोनों के लिए एक टॉप टारगेट था, क्योंकि वह अमेरिका में फेंटानिल के सबसे शीर्ष तस्करों में से एक था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल सीजेएनजी को एक विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया था।

उन्होंने कहा, इस ऑपरेशन में, कार्टेल के तीन और सदस्य मारे गए, तीन घायल हुए और दो को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने मैक्सिकन सेना की भी उनके सहयोग और ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सराहना की। इससे पहले, अमेरिका के उपविदेश सचिव क्रिस्टोफर लैंडौ ने ऑपरेशन का स्वागत करते हुए कहा कि यह मैक्सिको, अमेरिका और बाकी लैटिन अमेरिका के लिए एक बहुत बड़ा डेवलपमेंट है। बता दें, लैंडौ पहले मैक्सिको के राजदूत रह चुके हैं।

सीजेएनजी ड्रग कार्टेल नेता की हत्या के बाद बड़े पैमाने पर देश में हिंसा देखने को मिली। कई राज्यों में सड़कें जाम कर दी गईं, गाड़ियां जला दी गईं और हथियारों से लैस झड़पें हुईं, जिनमें तमाउलिपास, मिचोआकन और नायरिट शामिल हैं। इन इलाकों में सीजेएनजी सक्रिय है।

ऑपरेशन के बाद मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने शांति की अपील की। उन्होंने कहा, सभी राज्यों की सरकारों के साथ पूरा तालमेल है। हमें जानकारी रखनी चाहिए और शांत रहना चाहिए।

--आईएएनएस

केके/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

वित्त वर्ष 2026 की पहली तीन तिमाहियों में इंडिया पोस्ट की आय 8.8 प्रतिशत बढ़ी; 10,211 करोड़ पहुंचा डाक विभाग का राजस्व

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय डाक विभाग (इंडिया पोस्ट) ने सोमवार को अपनी आय बढ़ाने, कामकाज को अधिक कुशल बनाने और जमीनी स्तर पर नेटवर्क मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप पेश किया। विभाग ने बताया कि वित्त वर्ष 2025–26 की पहली तीन तिमाहियों में उसकी कुल आय में 8.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में अधिक है।

विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 में पहली तीन तिमाहियों में डाक विभाग का कुल राजस्व 9,385 करोड़ रुपए था, जो वित्त वर्ष 2026 की समान अवधि में बढ़कर 10,211 करोड़ रुपए हो गया।

पार्सल सेगमेंट में 12.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। यह बढ़ोतरी उत्पादों के पुनर्गठन, बेहतर लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स हब वाले शहरों में विशेष रणनीति के कारण संभव हुई।

इंडिया पोस्ट ने अपनी 24 स्पीड पोस्ट पार्सल सेवा के तहत टियर-1 शहरों और मेट्रो शहरों के बीच अगले दिन डिलीवरी की पायलट परियोजना शुरू की है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित 6 बड़े शहरों में 95 प्रतिशत से अधिक डिलीवरी प्रयास सफलता के साथ किए गए।

कोर सिटिजन सर्विसेज (सीसीएस) सेगमेंट में आय लगभग दोगुनी हो गई और इसमें 95.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। आधार नामांकन और अपडेट केंद्र, पासपोर्ट सेवाएं, केवाईसी सत्यापन और टेलीकॉम साझेदारी इसके प्रमुख कारण रहे।

पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) ने भी 15 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के साथ मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। यह वृद्धि वित्त वर्ष 2024 के 6 प्रतिशत के औसत उद्योग विकास दर से कहीं अधिक है। पीएलआई और ग्रामीण पीएलआई के तहत 1.24 करोड़ सक्रिय पॉलिसियां हैं और प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति 2.27 लाख करोड़ रुपए है।

डाक निर्यात केंद्र (डीएनके) पहल के तहत देश भर में 1,000 से अधिक निर्यात सुविधा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिससे एमएसएमई और स्थानीय विक्रेताओं को मदद मिल रही है। 31 जनवरी 2026 तक इन केंद्रों ने 13 लाख पार्सल संभाले और 135 देशों में 303 करोड़ रुपए के निर्यात का मूल्य हासिल किया।

विभाग ने अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जैसे प्रमुख देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय शिपिंग सहयोग की पायलट परियोजनाएं भी शुरू की हैं और लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म के साथ साझेदारी की है ताकि मिड और लास्ट माइल डिलीवरी मजबूत हो सके।

पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक (पीओएसबी) में डिजिटल सेवाओं का विस्तार जारी है। आधार आधारित ई-केवाईसी, यूपीआई एकीकरण और वीडियो आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया लागू की गई है। नवंबर 2025 तक कोर बैंकिंग सॉल्यूशन के तहत 37.36 करोड़ खाते और प्रमाणपत्र जुड़े हैं, जिनमें कुल जमा 21.77 लाख करोड़ रुपए है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के खाते 12.91 करोड़ से अधिक हो चुके हैं, जबकि 3.80 करोड़ सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए हैं। विभाग का लक्ष्य 2028-29 तक बीमा सेवाओं में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत करना है और कागज रहित व्यवस्था की ओर बढ़ना है।

डाकघरों का पुनर्गठन जनसंख्या मानकों के आधार पर किया जा रहा है। स्पीड पोस्ट और रजिस्टर्ड पोस्ट प्रोसेसिंग हब का विलय तथा मेल श्रेणियों का एकीकरण जैसे कदम दक्षता बढ़ाने के लिए उठाए गए हैं।

मार्च 2026 तक एन-जेन पहल के तहत 100 डाकघरों को आधुनिक रूप दिया जाएगा। साथ ही 46 शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी कर तकनीक से लैस आधुनिक कैंपस डाक सेवाएं विकसित की जा रही हैं।

डाक विभाग का कहना है कि इन सुधारों का उद्देश्य वित्तीय मजबूती, बेहतर ग्राहक अनुभव और तेजी से बदलते बाजार में इंडिया पोस्ट को प्रतिस्पर्धी लॉजिस्टिक्स व वित्तीय सेवा प्रदाता के रूप में स्थापित करना है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

'मेरा बल्ला बात करेगा...', गेंदबाजों को धोने के बाद दहाड़े शिमरन हेटमायर, भारत के लिए चेतावनी

Shimron Hetmyer statement: जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने 34 गेंदों में 7 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 85 रन बनाए. इस शानदार पारी के लिए हेटमायर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. मैच के हीरो ने बताया कि वह अब अपनी बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं. Mon, 23 Feb 2026 23:57:43 +0530

  Videos
See all

Mexico Violence Breaking News: 6 बजते ही मेक्सिको में क्या हो गया? | Latest Updates | Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T00:30:23+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat | JNU में आधी रात को बवाल | #delhi #kishoreajwani #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T00:30:31+00:00

Iran-America War : ख़ामेनेई का तख़्तापलट, सऊदी अरब की साज़िश? | Dark Eagle | War Update | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T00:30:03+00:00

Yogi Adityanath Singapore Visit | World News:Singapore में CM Yogi ने Operation Sindoor का किया ज़िक #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T00:32:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers