JEE Main Paper 2 Final Answer Key: जेईई मेन पेपर-2 की आंसर की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) National Testing Agency ने JEE Main 2026 सत्र-1 के पेपर 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। यह परीक्षा B.Arch (बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर) और B.Planning (बैचलर ऑफ प्लानिंग) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। अब अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रोविजनल आंसर की के बाद हुआ संशोधन
एनटीए ने 19 और 20 फरवरी 2026 के बीच प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का अवसर दिया था। प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की गई। सही पाए गए प्रश्नों में आवश्यक बदलाव किए गए। अब प्रकाशित फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
JEE Main क्यों है खास?
JEE Main देश की सबसे महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके जरिए देशभर के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे-National Institutes of Technology (NITs) और Indian Institutes of Information Technology (IIITs) अन्य केंद्रीय वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश मिलता है। पेपर 2 विशेष रूप से आर्किटेक्चर और प्लानिंग कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है।
ऐसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर की
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “JEE (Main) 2026 Session 1 Paper 2 Final Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल ओपन होगी।
- डाउनलोड आइकन पर क्लिक कर फाइल सेव करें।
- भविष्य के संदर्भ और स्कोर मिलान के लिए सुरक्षित रखें।
अब कब आएगा रिजल्ट?
फाइनल आंसर की जारी होने के बाद परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। ऐसे में उम्मीद है कि जल्द ही सत्र-1 के पेपर 2 का रिजल्ट भी जारी किया जाएगा।
भ्रष्टाचार का दबाव, इनकार पर किया परेशान; एमपी में VIDEO बना बाबू ने दी जान
दतिया नगर पालिका में पदस्थ बाबू दिलीप गोंड ने झांसी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर सीएमओ और दो कर्मियों पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Hindustan





















