Responsive Scrollable Menu

Welcome To The Jungle: रिहाई के बाद राजपाल यादव ने शुरू की शूटिंग, वैनिटी से शेयर किया धमाकेदार Video

Rajpal Yadav Video: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने अंतरिम जमानत मिलने के कुछ ही दिनों बाद दोबारा काम शुरू कर दिया है। हाल ही में चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अभिनेता मुंबई लौटे और अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग में व्यस्त हो गए।

23 फरवरी को राजपाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी वैनिटी वैन से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने लंबे सफर का जिक्र किया और मुश्किल समय में मिले सपोर्ट के लिए सभी का आभार जताया।

ये भी पढ़ें- Ek Din Title song: अरिजीत के संन्यास पर आमिर खान बोले- 'हम लोगों का क्या होगा?', गाया खास गाना; Video

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। यह मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल और जॉनी लीवर सहित 30 से अधिक कलाकार शामिल हैं।

11 दिन जेल में रहे राजपाल

16 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को 18 मार्च 2026 तक अंतरिम जमानत दी। न्यायमूर्ति स्वर्णा कांता शर्मा ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके और एक जमानती की शर्त पर राहत प्रदान की। अदालत ने यह भी नोट किया कि प्रतिवादी के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।

जेल से बाहर आने के बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद।”

ये भी पढ़ें- रश्मिका-विजय ने शादी पर लगाई मुहर! किया 'वेडिंग ऑफ VIROSH' का ऐलान; इस दिन लेंगे फेरे

क्या है मामला?

यह मामला वर्ष 2010 का है, जब राजपाल ने अपनी निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए दिल्ली की कंपनी मुरली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और कर्ज की राशि बकाया रह गई। बाद में भुगतान के लिए जारी सात चेक बाउंस हो गए।

ये भी पढ़ें- जेल से निकलते ही छलके राजपाल यादव के आंसू: पत्नी राधा के लिए बोले- 'कई जन्म लेकर भी नहीं चुका पाऊंगा एहसान!'

अप्रैल 2018 में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा को दोषी ठहराते हुए छह महीने की सजा सुनाई थी। 2019 में सत्र अदालत ने भी इस फैसले को बरकरार रखा, जिसके बाद अभिनेता ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील दायर की।

2024 में अदालत ने बकाया राशि चुकाने के गंभीर प्रयास दिखाने के निर्देश दिए थे। हालांकि, फरवरी 2026 में कथित तौर पर शर्तों के उल्लंघन के चलते उन्हें आत्मसमर्पण का आदेश दिया गया था।
 

Continue reading on the app

AUS vs SA: 8 साल बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, वनडे-टेस्ट सीरीज खेली जाएगी

Australia vs South Africa: 8 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम फिर से दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट खेलने जा रही। पिछली बार जब टीम यहां उतरी थी, तब क्रिकेट इतिहास के सबसे चर्चित विवादों में से एक- सैंडपेपरगेट सामने आया था। अब एक बार फिर दोनों टीमें आमने-सामने होंगी और निगाहें खास तौर पर केप टाउन टेस्ट पर रहेंगी।

यह दौरा सितंबर के आखिर में वनडे सीरीज से शुरू होगा। पहला वनडे 24 सितंबर को डरबन के किंग्समीड में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 27 सितंबर को जोहानसबर्ग में होगा जबकि तीसरा वनडे 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में डे-नाइट मैच के रूप में खेला जाएगा।

इसके बाद तीन मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। पहला टेस्ट 9 से 13 अक्टूबर के बीच डरबन में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 18 से 22 अक्टूबर तक गकेबेर्हा के सेंट जॉर्ज पार्क में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 27 से 31 अक्टूबर के बीच केप टाउन के न्यू लैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। यही वह मैदान है, जहां 2018 में बड़ा विवाद हुआ था।

दरअसल 2018 के उस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट गेंद से छेड़छाड़ करते कैमरे में पकड़े गए थे। उन्होंने गेंद को रगड़ने के लिए सैंडपेपर का इस्तेमाल किया था। इस घटना ने पूरी दुनिया में क्रिकेट को हिला दिया था।

उस समय टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर भी सख्त कार्रवाई हुई थी। स्मिथ और वॉर्नर पर 12-12 महीने का बैन लगा, जबकि बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने के लिए निलंबित किया गया। इसके बाद स्मिथ ने कप्तानी छोड़ दी थी और टीम की कमान टिम पेन को सौंपी गई थी।

विवाद का असर सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भी बड़ा झटका लगा। उस समय के सीईओ जेम्स सदरलैंड को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी और पूरे सिस्टम की सांस्कृतिक समीक्षा कराई गई। बाद में उन्होंने पद छोड़ दिया। टीम के हेड कोच डेरेन लैहमन ने भी इस्तीफा दे दिया था, ताकि टीम नई शुरुआत कर सके।

अब आठ साल बाद ऑस्ट्रेलिया फिर उसी मैदान पर खेलेगा। फर्क सिर्फ इतना है कि टीम बदल चुकी है और माहौल भी। डेविड वॉर्नर अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन स्टीव स्मिथ एक बार फिर न्यू लैंड्स में उतरेंगे। इसके अलावा पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और नाथन लॉयन भी उस मैदान पर वापसी कर सकते हैं। ये सभी खिलाड़ी 2018 के टेस्ट का हिस्सा थे।

ऑस्ट्रेलिया इस दौरे को जीत के साथ यादगार बनाना चाहेगा, खासकर इसलिए क्योंकि हाल ही में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टी20 विश्व कप 2026 में टीम सुपर-8 में भी नहीं पहुंच पाई थी। जिम्बाब्वे और श्रीलंका से हार ने उनका सफर वहीं खत्म कर दिया। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका का यह दौरा सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि पुराने अध्याय को पीछे छोड़कर नई शुरुआत का मौका भी माना जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार पर सस्पेंस, बाहरी प्रत्याशी के डर और BJP की रणनीति के बीच 5 मार्च को खुलेगा राज

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, लेकिन सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अपने पत्ते अब तक नहीं खोले हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी एक सोची-समझी रणनीति के तहत 5 मार्च को नामांकन दाखिल करने से कुछ घंटे पहले ही अपने उम्मीदवार के नाम … Tue, 24 Feb 2026 09:51:46 GMT

  Videos
See all

Kanpur News: एयरफोर्स जवान पर खाकी का कहर! बेरहमी से पीटकर फाड़ा कान का पर्दा | UP News | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T03:59:11+00:00

रांची-दिल्ली एयर एम्बुलेंस हादसे में सभी 7 लोगों की मौत, झारखंड के चतरा में हुआ हादसा | Ranchi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T03:54:41+00:00

पार्टी में ड्रग्स देकर छात्रा से दुष्कर्म | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T04:00:00+00:00

पर्ची में लिखा – “हे भगवान, मेरी सास को उठा लो” | #karnatakanews | #shorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T03:57:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers