BAFTA 2026: मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने रचा इतिहास, PM मोदी ने तारीफ में कहा- 'ये देश की प्रतिभा का प्रमाण'
Boong Wins BAFTA 2026: 79वें BAFTA अवॉर्ड्स 2026 में भारत के लिए गर्व का पल रहा। इस समारोह में मणिपुरी फिल्म बूंग ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म की टीम को बधाई देते हुए इसकी तारीफ की है।
पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर बूंग की जीत पर बधाई लिखा, “इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई। यह विशेष रूप से मणिपुर के लिए गर्व और खुशी का क्षण है। यह हमारे देश की अपार रचनात्मक प्रतिभा को भी उजागर करता है।”
Congratulations to all those associated with this film. This is indeed a moment of immense joy, especially for Manipur. It also highlights the immense creative talent in our nation. https://t.co/fd95WriuTG
— Narendra Modi (@narendramodi) February 23, 2026
बूंग की टीम को किया गया सम्मानित
पुरस्कार समारोह लंदन में आयोजित हुआ, जहां फिल्म की टीम मौजूद थी। इस मौके पर 'बूंग' के निर्माता फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, निर्देशक लक्ष्मिप्रिया देवी और एलन मैकएलेक्स ने बाफ्टा का सम्मान प्राप्त किया।
Lakshmipriya Devi accepts the #EEBAFTAs Children’s and Family Film award for Boong ???? ???? pic.twitter.com/TFBnBmDVSx
— BAFTA (@BAFTA) February 22, 2026
सम्मान स्वीकार करते हुए लक्ष्मिप्रिया देवी ने मणिपुर की मौजूदा परिस्थितियों का जिक्र किया और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि वे प्रार्थना करती हैं कि राज्य में शांति लौटे और आंतरिक रूप से विस्थापित बच्चे, जिनमें फिल्म के बाल कलाकार भी शामिल हैं, फिर से अपने सपनों और मासूमियत को पा सकें।
फिल्म की कहानी और सफर
मणिपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित बूंग एक भावनात्मक कहानी है, जो परिवार और उम्मीद के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में एक छोटे बच्चे बूंग की कहानी दिखाई गई है, जो अपने बिछड़े पिता से परिवार को फिर से मिलाने का सपना देखता है। इस किरदार को गुगुन किपजेन ने निभाया है, जबकि उसकी मां मंदाकिनी की भूमिका बाला हिजाम ने अदा की है।
फिल्म का निर्देशन लक्ष्मिप्रिया देवी ने किया है और इसके निर्माण में फरहान अख्तर के साथ विकेश भूटानी, एलन मैकएलेक्स, रितेश सिधवानी और शुजात सौदागर शामिल रहे।
Welcome To The Jungle: रिहाई के बाद राजपाल यादव ने शुरू की शूटिंग, वैनिटी से शेयर किया धमाकेदार Video
Rajpal Yadav Video: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने अंतरिम जमानत मिलने के कुछ ही दिनों बाद दोबारा काम शुरू कर दिया है। हाल ही में चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अभिनेता मुंबई लौटे और अपनी आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग में व्यस्त हो गए।
23 फरवरी को राजपाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी वैनिटी वैन से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने लंबे सफर का जिक्र किया और मुश्किल समय में मिले सपोर्ट के लिए सभी का आभार जताया।
ये भी पढ़ें- Ek Din Title song: अरिजीत के संन्यास पर आमिर खान बोले- 'हम लोगों का क्या होगा?', गाया खास गाना; Video
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। यह मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल और जॉनी लीवर सहित 30 से अधिक कलाकार शामिल हैं।
11 दिन जेल में रहे राजपाल
16 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को 18 मार्च 2026 तक अंतरिम जमानत दी। न्यायमूर्ति स्वर्णा कांता शर्मा ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके और एक जमानती की शर्त पर राहत प्रदान की। अदालत ने यह भी नोट किया कि प्रतिवादी के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।
जेल से बाहर आने के बाद अभिनेता ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद।”
ये भी पढ़ें- रश्मिका-विजय ने शादी पर लगाई मुहर! किया 'वेडिंग ऑफ VIROSH' का ऐलान; इस दिन लेंगे फेरे
क्या है मामला?
यह मामला वर्ष 2010 का है, जब राजपाल ने अपनी निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए दिल्ली की कंपनी मुरली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और कर्ज की राशि बकाया रह गई। बाद में भुगतान के लिए जारी सात चेक बाउंस हो गए।
ये भी पढ़ें- जेल से निकलते ही छलके राजपाल यादव के आंसू: पत्नी राधा के लिए बोले- 'कई जन्म लेकर भी नहीं चुका पाऊंगा एहसान!'
अप्रैल 2018 में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा को दोषी ठहराते हुए छह महीने की सजा सुनाई थी। 2019 में सत्र अदालत ने भी इस फैसले को बरकरार रखा, जिसके बाद अभिनेता ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपील दायर की।
2024 में अदालत ने बकाया राशि चुकाने के गंभीर प्रयास दिखाने के निर्देश दिए थे। हालांकि, फरवरी 2026 में कथित तौर पर शर्तों के उल्लंघन के चलते उन्हें आत्मसमर्पण का आदेश दिया गया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















