Responsive Scrollable Menu

किसी विला से कम नहीं है रश्मिका मंदाना का ससुराल, देखें विजय के करोड़ों के घर की इनसाइड फोटोज

Vijay Deverakonda House Inside Photos: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. कपल ने हाल ही में अपनी शादी कंफर्म की है. वहीं, बताया जा रहा है कि कपल 26 फरवरी को सात फेरे लेंगे. ऐसे में हम आपको उस आलीशान घर की फोटोज दिखाते हैं, जहां शादी के बाद रश्मिका शिफ्ट होने वाली हैं.

रश्मिका मंदाना का होने वाला सुसराल यानि विजय देवरकोंडा का घरहैदराबाद की पॉश लोकेशन जुबली हिल्स पर है. विजय ने साल 2019 में ये आलीशान बंगला खरीदा था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बंगले की कीमत 15 से 20 करोड़ रुपये है.

विजय के परिवार में उनके माता-पिता, एक्टर का छोटा भाई आनंद और पालतू कुत्ता स्टॉर्म है. अब रश्मिका भी इस परिवार का हिस्सा बनने वाली हैं.

विजय देवरकोंडा का ये घर मल्टी-लेवल विला है. जिसकी थीम व्हाइट और न्यूट्रल टोन है.  घर में बड़े-बड़े ग्लास विंडो लगे हुए हैं और लेआउट खुला हुआ है.


विजय देवरकोंडा ने अपने घर का इंटीरियर मिनिमलिस्ट लेकिन एकदम क्लासी रखा है.  घर में बड़ा लिविंग रूम है, जिसमें मॉडर्न फर्नीचर लगे हुए हैं. इसके अलावा कई  शानदार आर्ट पीस है और एक्टर का पर्सनल फोटो फ्रेम भी लगा है.

विजय के इस घर में जिम एरिया, शानदार टैरेस गार्डन भी है. वहीं, इस घर से शहर का शानदार व्यू दिखता है.

ये भी पढ़ें- रश्मिका मंदाना की टूट चुकी है सगाई, जानें कौन है एक्ट्रेस के एक्स मंगेतर और क्या करते हैं?

Continue reading on the app

बिना बिचौलिए ग्राहकों तक पहुंच रहे हथकरघा उत्पाद, हैंडलूम सेक्टर को मिल रहा बढ़ावा

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 22 से 28 फरवरी 2026 तक परिष्कृति हथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष प्रदर्शनी का उद्देश्य देशभर के हथकरघा कारीगरों और बुनकरों को एक प्रतिष्ठित मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकें। प्रदर्शनी में 20 राज्यों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें अधिकतर प्रतिभागी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता हैं।

इस दौरान, विकास आयुक्त (हथकरघा) डॉ. एम. बीना ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि परिष्कृति एक पहल है, जिसके तहत देश के विभिन्न हिस्सों से हथकरघा क्षेत्र से जुड़े लोगों को दिल्ली के इस प्रमुख स्थान पर लाया गया है, जहां उनके उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाती है।

उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का आयोजन ऐसे स्थान पर किया गया है जहां प्रीमियम वर्ग के ग्राहक बड़ी संख्या में आते हैं। इससे कारीगरों और प्रतिभागियों को न केवल बिक्री का लाभ मिलता है, बल्कि उन्हें बड़े बाजार से परिचित होने का अवसर भी मिलता है। यह प्रदर्शनी इसी स्थान पर दूसरी बार आयोजित की जा रही है। पिछले वर्ष भी इसका सफल आयोजन यहीं हुआ था।

डॉ. बीना ने आगे कहा कि मंत्रालय की कोशिश है कि यह आयोजन हर वर्ष नियमित रूप से हो, ताकि प्रदर्शनी की एक अलग पहचान और रिकॉर्ड वैल्यू बने। उनका कहना है कि ऐसे मार्केटिंग इवेंट में बिक्री तो होती ही है, लेकिन इससे भी अधिक महत्वपूर्ण बाजार जागरूकता और ब्रांड पहचान का निर्माण होता है। यह मंच गांव के बुनकरों को शहर के प्रीमियम ग्राहकों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।

इसके साथ ही, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अंगिका कुशवाहा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि उन्हें वर्ष 2023 में हथकरघा उत्पादों के मार्केटिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। इस प्रदर्शनी में वह बनारस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यहां सीधे दर्शकों और खरीदारों से संपर्क स्थापित हो रहा है, जिससे ग्राहकों को उचित मूल्य पर शुद्ध और प्रमाणिक उत्पाद मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनके स्टॉल पर बनारसी साड़ी, ब्रोकेड, लहंगा, दुपट्टा और शॉल सहित कई पारंपरिक उत्पाद उपलब्ध हैं। उन्होंने इस प्लेटफॉर्म के लिए वस्त्र मंत्रालय और भारत सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से कारीगरों को अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर मिला है।

पश्चिम बंगाल के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता खोकन नंदी ने बताया कि बंगाल की जामदानी साड़ी विश्वभर में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही इस कला से जुड़े हुए हैं और उनके गांव में पहले बड़ी संख्या में लोग यह काम करते थे। हालांकि समय के साथ कारीगरों की संख्या कम होती गई, क्योंकि उन्हें अपेक्षित मेहनताना नहीं मिल पा रहा था।

उन्होंने कहा कि वस्त्र मंत्रालय और भारत सरकार के सहयोग से अब इस क्षेत्र को नई गति मिल रही है। दिल्ली जैसे बड़े शहर में अपने उत्पाद बेचने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने सेवा केंद्र और मंत्रालय का आभार जताते हुए कहा कि इस समर्थन से कारीगरों को नई उम्मीद मिली है।

खोकन नंदी ने यह भी बताया कि उनके उत्पाद पूरी तरह शुद्ध और हाथ से बने होते हैं, जिनमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं होती। बेहतरीन डिजाइन और पारंपरिक शिल्पकला उनकी पहचान है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Super 8 में Team India की हार पर मंथन, खराब Strategy से लेकर Playing XI पर उठे गंभीर सवाल

अहमदाबाद में खेले गए सुपर 8 मुकाबले के बाद भारतीय खेमे में आत्ममंथन का दौर शुरू हो गया है। 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 111 पर सिमट गई और 76 रन से हार झेलनी पड़ी। इस हार ने सिर्फ नेट रन रेट को -3.800 तक नहीं गिराया, बल्कि टीम चयन और रणनीति पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह रहा कि अक्षर पटेल जैसे उपयोगी ऑलराउंडर को प्लेइंग इलेवन से बाहर क्यों रखा गया। हालांकि यह अकेला कारण नहीं था। मैदान पर 11 खिलाड़ी मौजूद थे, लेकिन फैसलों और शॉट चयन में समझदारी की कमी साफ दिखी।

गौरतलब है कि भारत ने टी20 विश्व कप इतिहास में 150 से अधिक रन का सफल पीछा सिर्फ तीन बार किया है, और उन तीनों मुकाबलों में विराट कोहली की अहम भूमिका रही थी। इस बार 188 रन का लक्ष्य था, लेकिन बल्लेबाजी क्रम लय नहीं पकड़ सका।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और पावरप्ले में 20 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बावजूद डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर 63 रन की पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। उनके साथ डेवॉल्ड ब्रेविस ने संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाया। दोनों के बीच 97 रन की साझेदारी ने टीम को 187 तक पहुंचाया।

भारत की पारी की शुरुआत में ही झटका लगा जब एडेन मार्करम की ऑफ स्पिन पर ईशान किशन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। मौजूद जानकारी के अनुसार इस टूर्नामेंट में भारत के 12 विकेट दाएं हाथ के ऑफ स्पिनरों ने लिए हैं और उनमें से अधिकांश पार्ट-टाइम गेंदबाज रहे हैं। यह आंकड़ा लापरवाही की ओर इशारा करता है।

तिलक वर्मा से उम्मीद थी कि वह पारी संभालेंगे, लेकिन उन्होंने भी जल्दबाजी दिखाई। अनुभवी बल्लेबाजों से उम्मीद थी कि वे साझेदारी बनाकर दबाव कम करेंगे, मगर लगातार बड़े शॉट की कोशिश ने हालात बिगाड़ दिए। कप्तान सूर्यकुमार यादव और बाद में हार्दिक पांड्या भी परिस्थिति के अनुरूप संयम नहीं दिखा सके।

मध्यक्रम के विफल होने के बाद निचला क्रम ज्यादा देर टिक नहीं पाया। टीम 18.5 ओवर में ऑलआउट हो गई। सहायक कोच ने स्वीकार किया कि टीम ने बड़े स्तर पर गलतियां की हैं और सुधार की जरूरत है।

अब स्थिति यह है कि सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रखने के लिए भारत को अपने अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही अन्य नतीजों पर भी नजर रहेगी। यह हार सिर्फ स्कोरबोर्ड पर नहीं, बल्कि रणनीतिक सोच और मैच जागरूकता की कमी को भी उजागर करती है। आगे का रास्ता कठिन जरूर है, लेकिन वापसी की संभावना अभी भी बाकी है।
Mon, 23 Feb 2026 21:03:15 +0530

  Videos
See all

Khabardar: Rajasthan के शिक्षा मंत्री Madan Dilawar का विवादित बयान, मंत्री के बयान से सियासी हलचल #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T16:02:44+00:00

50 सेकंड... 5 किलो चांदी साफ #shorts #satara #viral #chori #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T16:01:17+00:00

News Ki Pathshala: मस्जिद पर ताला, कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन! #shorts #sushantsinha #masjid #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T16:02:39+00:00

Rahul Gandhi ने PM Modi को लेकर क्या कहा ? #shorts #pmmodi #shortsvideo #rahulgandhi #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T16:01:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers