Video: लखपति बना देगा ये आम! ₹1 लाख किलो है भाव, छत पर उगाएं 'लाल सोना'
Miyazaki Mango Farming Tips: मिथिलांचल की धरती, जो अपने मखानों और रसीले आमों के लिए विश्वविख्यात है. अब एक बेशकीमती जापानी मेहमान की मेजबानी के लिए तैयार है. दुनिया के सबसे महंगे आमों में शुमार मियांजाकी (Miyazaki) की चर्चा इन दिनों दरभंगा के बागवानों के बीच जोरों पर है. विशेषज्ञ मोहम्मद इकराम अंसारी के अनुसार जापानी नस्ल का यह आम अंतरराष्ट्रीय बाजार में ₹2 लाख से ₹28 लाख प्रति किलो तक बिक चुका है. जबकि भारत में इसकी कीमत पिछले साल ₹1 लाख प्रति किलो रही. खास बात यह है कि कभी ₹10,000 में मिलने वाला इसका पौधा अब बाजार में मांग बढ़ने के कारण ₹1,000 से ₹2,500 के बीच आसानी से उपलब्ध है. गार्डनिंग के शौकीनों के लिए अच्छी खबर यह है कि मियांजाकी को बड़े गमलों या घर के बगीचे में साल के किसी भी महीने लगाया जा सकता है. यह पौधा रोपण के महज 1 से 2 साल के भीतर फल देना शुरू कर देता है. स्वाद के साथ-साथ यह औषधीय गुणों से भी भरपूर है, जो कई बीमारियों में रामबाण माना जाता है. किसानों के लिए यह लाल सोना भविष्य में बंपर मुनाफे की गारंटी बन सकता है. बशर्ते इसकी खेती विशेषज्ञ की देखरेख में की जाए.
अब मासिक पास के लिए डिपो लाइन से छुटकारा, स्मार्ट कार्ड से मिलेगा एमएसटी का लाभ
Chitrakoot Latest News : चित्रकूट धाम मंडल में रोडवेज यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है . परिवहन निगम स्मार्ट कार्ड आधारित मासिक सीजन टिकट .एमएसटी. प्रणाली लागू करने जा रहा है . इससे यात्रियों को डिपो में लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे स्वयं कार्ड रिचार्ज कर सकेंगे . शुरुआत 60 किलोमीटर दायरे के यात्रियों से होगी .
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18












/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)









