Video: नेशनल अवार्ड विनर किसान का धमाका! खेत में उगाया 'जीवित गुलदस्ता', फूल गिनते थक जाएंगे आप
Organic Marigold Farming Tips: पारंपरिक खेती के बीच छपरा के किसानों ने अब मोटा मुनाफा कमाने का नया रास्ता खोज लिया है. मांझी प्रखंड के शीतलपुर गांव के प्रगतिशील और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किसान बागेंद्र कुशवाहा इन दिनों गेंदे की जैविक खेती से मिसाल पेश कर रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से इस तकनीक को अपनाकर वे न केवल मिट्टी बचा रहे हैं, बल्कि बंपर कमाई भी कर रहे हैं. बागेंद्र यूरिया या DAP के बजाय घर पर तैयार जीवामृत का उपयोग करते हैं. इससे मिट्टी की उर्वरक शक्ति बढ़ती है. पौधों में फूलों की संख्या इतनी अधिक होती है कि वे सजे हुए गुलदस्ते जैसे दिखते हैं. जैविक विधि के कारण खाद का खर्च शून्य हो जाता है. नवंबर-दिसंबर में लगाई गई यह फसल बाजार में भारी मांग के कारण किसानों को तगड़ा रिटर्न दे रही है. सारण की धरती पर गेंदे का यह सफल प्रयोग उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो कम निवेश में खेती को मुनाफे का बिजनेस बनाना चाहते हैं.
Rubika Liyaquat Show: ये है पोलिटिकल गलघोटिया… तहसीन पूनावाला ने किसे बताया विवादित?
कांग्रेस ने एआईएसी की अध्यक्ष को हिरासत में लेने की कड़ी निंदा की है. उनका कहना है कि प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है और इसमें कोई जुर्म नहीं है. कांग्रेस ने कहा कि प्रदर्शन बिना हिंसा या उकसावे के किया गया था. इसलिए हिरासत में लेना गलत है. इस बीच, तहयीन पूनावाला ने कहा कि अखिलेश यादव पर झूठ बोलने का आरोप भी लगा. वहीं, महात्मा गांधी की तुलना को लेकर भी विवाद हुआ. उनकी तुलना महात्मा गांधी से करने पर सवाल उठाए गए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















