Responsive Scrollable Menu

कभी शरमाईं-कभी मुस्कुराईं, मम्मा ऐश्वर्या का हाथ छोड़ आराध्या का दिखा चुलबुलापन, अभिषेक की सादगी ने लूटे दिल

क्या बच्चन परिवार का यह एयरपोर्ट वीडियो आपने देखा? अमेरिका से लौटे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन ने अपने अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया. जहां अभिषेक ने सिक्योरिटी स्टाफ से हाथ मिलाकर अपनी सादगी से दिल जीता, वहीं आराध्या पहली बार पहले से ज्यादा आत्मविश्वास और चुलबुले अंदाज में नजर आईं. बेटी की 'नमस्ते' और अभिषेक का विनम्र व्यवहार अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है.

Continue reading on the app

भारत में मजबूत निजी खपत से अर्थव्यवस्था को मिल रही रफ्तार: आरबीआई गवर्नर

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के फैसलों का ऐलान करते हुए कहा कि देश में निजी खपत मजबूत बनी हुई है। पूंजीगत निवेश, निर्माण और बैंक क्रेडिट जैसे सूचकांक इस ओर इशारा कर रहे हैं कि देश में निवेश बढ़ रहा है। इन सभी कारकों से वैश्विक अस्थिरता के बीच भी देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिल रही है।

आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा कि बाहरी मांग भी बनी हुई है, क्योंकि सर्विस निर्यात में अच्छी बढ़ोतरी के साथ-साथ वस्तु निर्यात में भी सुधार हुआ।

उन्होंने कहा कि आगे चलकर, दुनिया भर में आर्थिक हालात में उतार-चढ़ाव का असर देश की आर्थिक गतिविधियों पर पड़ सकता है।

मल्होत्रा ​​ने कहा, ऊर्जा की कीमतें और आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव अभी भी अधिक और अनिश्चित बने हुए हैं। सप्लाई से जुड़े कई उपायों से इनके बुरे असर को रोकने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, हालात अभी भी बदल रहे हैं, लेकिन अल-नीनो की वजह से दक्षिण-पश्चिम मानसून की कमी और असमान बारिश से कृषि सेक्टर और ग्रामीण इलाकों में मांग को लेकर कुछ जोखिम पैदा हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि इसके बावजूद, फसल विविधीकरण और जल संचयन व संरक्षण जैसी सरकारी पहलों से इस असर को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

इसके अलावा, सर्विस सेक्टर में लगातार तेजी, जीएसटी में सुधार का जारी असर और रोजगार की स्थिर स्थिति से शहरी मांग को समर्थन मिलता रहेगा।

मल्होत्रा ​​ने कहा, क्षमता का भरपूर इस्तेमाल, क्रेडिट का अच्छा प्रवाह और इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का लगातार जोर निवेश गतिविधियों को बनाए रखेगा। साथ ही, सर्विस निर्यात के बने रहने की उम्मीद है, वहीं हालिया ट्रेड एग्रीमेंट और विविधीकरण पर जोर से वस्तु निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

मजबूत घरेलू मांग, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस गतिविधियों में लगातार विस्तार और अच्छे निर्यात से विकास को समर्थन मिल रहा है, जिससे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर भारत की स्थिति और मजबूत हुई है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

जोस बटलर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड... पोलार्ड का वर्षों पुराना विश्व कीर्तिमान स्वाहा, टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Jos Buttler most runs in t20: जोस बटलर टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 'द हंड्रेड' में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने कायरन पोलार्ड के सबसे अधिक रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. बटलर के नाम अब 522 मैचों में 14,833 रन दर्ज हैं. इस लिस्ट में पोलार्ड दूसरे और क्रिस गेल तीसरे स्थान पर हैं. वहीं विराट कोहली छठे स्थान पर मौजूद हैं. Wed, 5 Aug 2026 22:39:18 +0530

  Videos
See all

Deepfake Laws in India: Deepfake और अश्लील कंटेंट पर कस गया शिकंजा! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T17:37:25+00:00

UP Vidhansabha: विधानसभा में सपा विधायकों के बवाल पर Bhupendra Chaudhray का जवाब| Ayodhya Ram Mandir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T17:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers