Responsive Scrollable Menu

लंदन से 140 साल बाद लौटेगी मां वाग्देवी की प्रतिमा, भारत आने के बाद कहां होगी स्थापना? जानिए भोजशाला से जुड़ा इतिहास

भोजशाला विवाद फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, जबकि एएसआई सर्वे और हाईकोर्ट के फैसले ने इस मामले को नई दिशा दी है. प्रतिमा के भारत आने के बाद संरक्षण और स्थायी स्थापना पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी.

Continue reading on the app

Lock Upp 2 Grand Finale: 'लॉक अप 2' के फाइनलिस्ट बने ये 5 कंटेस्टेंट्स, जानें कब स्ट्रीम होगा फिनाले एपिसोड?

Lock Upp 2 Grand Finale: एकता कपूर का चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' अब अपने ग्रैंड फिनाले में पहुंच गया है. 27 जून को . 15 कंटेस्टेंट के साथ नेटफ्लिक्स पर शुरू हुए इस शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया. कभी दोस्ती, कभी लड़ाई तो कभी अपने सीक्रेट का लोगों ने खुलासा किया. वहीं, आज यानि 5 अगस्त को शो को उसका विनर मिल जाएगा. अब मुकाबला टॉप 5 फाइनलिस्ट के बीच होगा, तो चलिए जानते हैं, कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा फिनाले एपिसोड.

टॉप 5 में पहुंचे ये कंटेस्टेंट्स

लॉकअप के लेटेस्ट एपिसोड में आकांक्षा चमोला को विकेंट कंटेस्टेंट्स के चलते बाहर निकलना पड़ता है. फिर शिवांगी और श्रेया के बीच में गेम होता है, जिसमें वो राम, शिल्पा, योगेश और वरुण के लिए गेम खलते हैं. टास्क के लास्ट में  वरुण फिनाले की रेस से बाहर हो जाते हैं. ऐसे में टॉप 5 में राम कपूर (Ram Kapoor), शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde), योगेश रावत (Yogesh Rawat) पहुंचते हैं. वहीं, शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और श्रेया कालरा (Shreya Kalra) पहले से ही फिनाले की रेस में होते हैं.

कब और कहां देखें पाएंगे फिनाले?

'लॉक अप' सीजन 2 का ग्रैंड फिनाले आज, 5 अगस्त को स्ट्रीम किया जाएगा. फिनाले से पहले मेकर्स ने एक प्रोमो भी रिलीज किया है, जिसमें शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख प्रोमो में कहते हैं कि आज मिलेगा इंडिया का करेंट सेंसेशन और लॉकअप का अल्टीमेट विनर. आप ग्रैंड फिनाले आज रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. बता दें कि ये लाइव नहीं होगा, क्योंकि कुछ दिनों पहले ही फिनाले शूट किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें- 'गौरव पनौती है, उसे मत लो', खतरों के खिलाड़ी 15 में छलका Gaurav Khanna का दर्द, टीवी इंडस्ट्री की खोली पोल

फिनाले का प्रोमो आया सामने

'लॉक अप 2' के फिनाले का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें फराह खान और रितेश देशमुख ग्रैंड फिनाले का ऐलान करते हैं. सभी फाइनलिस्ट 'लॉकअप 2' के प्रोमो वीडियो में अपनी-अपनी परफॉर्मेंस देते हैं. वहीं इसके बाद कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क होता है, जिसमें हर एक फाइनलिस्ट जी जान लगाकर खेलते नजर आया. फिर  ग्रैंड फिनाले में कंटेस्टेंट्स के साथ ब्लफ गेम भी होता है, जिसे देख श्रेया कालरा कहती हैं, 'सर मेरा दिल अब दुख रहा है.' दूसरी ओर कई मीडिया पर्सनालिटी और टीवी स्टार्स 'लॉकअप 2' में बतौर जूरी नजर आते हैं.

विनर को लेकर उड़ रही अफवाह

वहीं, सोशल मीडिया पर शो के विनर का नाम लीक हो गया है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रेया कालरा ने जीत दर्ज कर ली है. डिजिटल न्यूज हब के मुताबिक, 'लॉकअप 2'   के फिनाले में एक्स कंटेस्टेंट्स, जेलर्स और मीडिया पर्सनालिटीज ने सबसे ज्यादा वोट श्रेया को दिए. ऐसे में वो शो जीत गईं और उन्हें ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये प्राइज मनी दी गई है. हालांकि अभी तक कुछ कंफर्म नहीं कहा जा सकता है. वहीं, इससे पहले कई सोशल मीडिया पेज पर बताया जा रहा था कि शिवांगी जोशी ने शो जीता है. ऐसे में अब ट्रॉफी किसने उठाई है, ये कुछ घंटो में रिवील हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- 'उनकी नीयत...', राम कपूर ने बार-बार किया Kiss, अनकंफर्टेबल हुई श्रेया कालरा? अब आकांक्षा चौधरी ने कही ऐसी बात

Continue reading on the app

  Sports

वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे भारतीय टीम के नए चीफ सेलेक्टर? जानिए मुख्य चयनकर्ता बनने पर कितना मिलेगा पैसा

VVS Laxman can replace Ajit Agarkar: बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का बढ़ा हुआ कार्यकाल सितंबर में समाप्त हो रहा है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बीसीसीआई वीवीएस लक्ष्मण को नया चीफ सेलेक्टर बनाने पर विचार कर रहा है. यदि लक्ष्मण यह पद संभालते हैं, तो उन्हें मौजूदा पे-स्ट्रक्चर के तहत 3 करोड़ रुपये सालाना सैलरी मिलेगी. वर्तमान में लक्ष्मण 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' के हेड हैं और कार्यवाहक कोच की भूमिका निभाते रहे हैं. जल्द ही बीसीसीआई अगरकर के एक्सटेंशन या लक्ष्मण की नियुक्ति पर फैसला लेगा. Wed, 5 Aug 2026 19:55:16 +0530

  Videos
See all

Nitish Kumar: मीडिया के सवालों पर मौन रहे नीतीश कुमार | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T14:46:41+00:00

DSS Madhya Pradesh: 'मैं मुक्त होने के लिए सदेव तैयार हूं' Prahlad Patel | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T14:45:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers