Responsive Scrollable Menu

Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में 326 दिन चला ऑपरेशन, जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत 7 आतंकी ढेर

Jammu-Kashmir: व्हाइट नाइट कॉर्प्स (White Knight Corps) ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में बड़ी कामयाबी हासिल की है. सेना ने बताया कि 326 दिनों तक चले संयुक्त ऑपरेशन में सात खूंखार आतंकियों को मार गिराया गया. यह ऑपरेशन बेहद कठिन हालात में अंजाम दिया गया.

कड़ाके की ठंड के बीच भी जारी रहा अभियान

सेना के अनुसार, चतरू और आसपास के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड, लगातार बारिश और बर्फबारी के बीच सुरक्षाबलों ने अभियान जारी रखा. इस मिशन में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और Central Reserve Police Force ने मिलकर काम किया. मजबूत खुफिया तंत्र के आधार पर आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और आखिरकार उन्हें घेरकर मार गिराया गया.

ऑपरेशन में आधुकनिक तकनीक का इस्तेमाल

मारे गए आतंकी पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन Jaish-e-Mohammed से जुड़े थे. सुरक्षाबलों ने जैश के कमांडर सैफुल्लाह और उसके साथियों को ढेर कर दिया. सेना ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया. इसमें एफपीवी ड्रोन, सैटेलाइट इमेज और आरपीए/यूएवी जैसे उपकरण शामिल थे, जिनकी मदद से आतंकियों की सटीक लोकेशन का पता लगाया गया.

कई बार हो चुकी है मुठभेड़

पिछले एक साल में चतरू के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई. दबाव बढ़ने पर आतंकी लगातार अपनी जगह बदलते रहे. वे किश्तवाड़ से डोडा, कठुआ और उधमपुर जिलों तक भागते रहे, लेकिन सुरक्षाबलों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा. आखिरकार, सुरक्षाबलों ने उन्हें घेरकर खत्म कर दिया.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

सेना ने कहा कि यह कार्रवाई आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका है. जवानों के साहस और खुफिया एजेंसियों के समन्वय से यह सफलता मिली है. इससे पहले 7 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने जम्मू में सुरक्षा समीक्षा बैठक की थी. उन्होंने सुरक्षाबलों को पहाड़ी इलाकों में छिपे आतंकियों के खिलाफ मिशन मोड में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. सेना ने साफ कहा है कि आतंक के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: किश्तवाड़ एनकाउंटर: सेना ने तीसरे आतंकवादी को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Continue reading on the app

विक्की कौशल की ‘छावा’ पर एआर रहमान ने उठाए थे सवाल, अब फिल्म के राइटर ने इशारो-इशारों में किया पलटवार

AR Rahman On Chhaava: विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर  ब्लॉकबस्टर  साबित हुई थी. फिल्म ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. लेकिन  बीते दिनों इस फिल्म को लेकर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने विवादित बयान दिया था. रहमान ने कहा था कि ये फिल्म  'बांटने वाली' है. अब इस पूरे विवाद पर फिल्म के राइटर ऋषि विरमानी ने पलटवार किया है. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

छावा के राइटर ने क्या कहा? 

हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में छावा के राइटर  ऋषि विरमानी ने उन दावों पर पलटवार किया कि जिसमें उनकी फिल्म को नफरत फैलाने वाली बताया गया था. उन्होंने कहा- 'यह यकीन करना बेहद मुश्किल है कि महज कुछ घंटों का स्क्रीन टाइम किसी इंसान की पूरी विचारधारा या सोच को बदल सकता है. दर्शक खुद बहुत समझदार हैं और वे अपनी स्वतंत्र सोच रखते हैं.' वहीं, ऋषि ने इस बात पर खुशी जताई कि दर्शकों ने 'छावा' को जिस तरह का रिस्पॉन्स दिया है, वैसा जुड़ाव उन्होंने लंबे समय से किसी फिल्म के लिए नहीं देखा.

एआर रहमान ने क्या कहा था?

बता दें, इस विवाद की शुरुआत एआर रहमान से हुई थी. जब उन्होंने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में बॉलीवुड में भेदभाव का हो रहे सामना का जिक्र किया था.  रहमान ने कहा था- 'शायद पिछले आठ सालों में पावर शिफ्ट होने की वजह से कुछ बदलाव आए हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि अब पावर उन लोगों के हाथ में है जो क्रिएटिव नहीं हैं और इसमें सांप्रदायिकता का एंगल भी हो सकता है. वहीं, उन्होंने फिल्म 'छावा' की आलोचना भी की थी, इसे बांटने वाली फिल्म बताया था.'

ये भी पढ़ें- कौन हैं Gugun Kipgen? जो 'Boong' बन दुनियाभर में छाए, एक्टिंग में बड़े सितारों को छोड़ा पीछे

 

 

Continue reading on the app

  Sports

विस्फोटक बल्लेबाज की वापसी तय! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

India vs Australia Womens 1st ODI Probable Playing-11: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ब्रिस्बेन में 24 फरवरी को खेला जाएगा. इस मैच से प्रतिका रावल की टीम इंडिया में वापसी तय मानी जा रही है, जो वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दौरान चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं थीं. टी20 सीरीज की तरह इस सीरीज में भी भारत जीत का बिगुल बजाना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज क्रिकेटर एलिसा हीली की यह आखिरी वनडे सीरीज है. Mon, 23 Feb 2026 19:41:56 +0530

  Videos
See all

RSS की विचारधारा ने आदिवासी को राष्ट्रपति बनाया: Mohammad Faiz Khan #shortsviral #rss #draupadimurmu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:07:25+00:00

Halla Bol Full Episode: AI समिट में Youth Congress का प्रदर्शन, सियासत में आर-पार |Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:09:46+00:00

Iran America War Live: ईरान के ऐटम बम ने अमेरिका में हलचल| B2 Bomber | Khamenei |Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:12:13+00:00

Awimukteshwaranand News: क्या अविमुक्तेश्वरानंद को फंसाया जा रहा ? | POCSO N18V | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:07:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers