PoK की क्रूरता छिपाने के लिए पाकिस्तान ने चली नई चाल, बदले मीडिया के नियम तो उठे ये बड़े सवाल
PoK Protests: भारत ने लगातार पाकिस्तानी सरकार की नापाक हरकतों पर तीखी आपत्ति जताई है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में चल रहे चुनावों को ढोंग करार दिया है। इस बीच, पाकिस्तान सरकार ने देश में काम करने वाले विदेशी पत्रकारों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के लिए सख्त और नए दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं
राममंदिर में राम दरबार के बिना पास दर्शन होंगे:आरती में शामिल होने के लिए तत्काल पास शुरू, ट्रस्ट में बदली व्यवस्था
अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन पास को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अब आरती दर्शन के लिए तत्काल पास जारी करने की सुविधा शुरू की है। इसके लिए बिड़ला धर्मशाला के सामने स्थित यात्री सुविधा केंद्र में अलग काउंटर बनाया गया है। फिलहाल, सीमित संख्या में तत्काल पास दिए जा रहे हैं, लेकिन जरूरत के अनुसार आगे इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है। वहीं, राम दरबार के दर्शन के लिए अब पास की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। श्रद्धालु बिना किसी पास के भी राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे। दरअसल, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, सदस्य गोपाल राव और सदस्य अनिल मिश्रा की आईडी बंद कर दी गई थी। इसके चलते दर्शन पास जारी करने में दिक्कत आ रही थी और रोजाना काफी कम संख्या में पास बन पा रहे थे। इसी समस्या को देखते हुए मंगलवार देर शाम नई व्यवस्था लागू की गई। तीनों आरतियों के लिए अलग-अलग पास जारी होंगे पास व्यवस्था प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि बिड़ला धर्मशाला के सामने स्थित यात्री सुविधा केंद्र पर सुबह 9 बजे से तत्काल पास बनाए जा रहे हैं। यहां रोज रामलला की आरती के लिए 45 और राम परिवार की आरती के लिए 15 तत्काल पास जारी किए जाएंगे। रामलला की मंगला आरती सुबह 4 बजे और श्रृंगार आरती सुबह 6 बजे होती है। इन दोनों आरतियों के पास एक दिन पहले जारी किए जाएंगे। वहीं रात 9 बजे होने वाली शयन आरती के पास उसी दिन बनाए जाएंगे। ऑनलाइन भी मिल रहे 100 पास आरती दर्शन के लिए पहले से ऑनलाइन 100 पास जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा 75 रेफरल पास की भी व्यवस्था है। इन पासों का कोई अलग कोटा जिला प्रशासन या सैनिक सदन के लिए तय नहीं किया गया है। जरूरत पड़ने पर उनके अतिथि सीधे ट्रस्ट से संपर्क कर सकते हैं। 2,743 दैनिक पास की हो रही समीक्षा रामलला के नियमित दर्शन के लिए अब तक 2,743 दैनिक पास जारी किए जा चुके हैं। ट्रस्ट सभी पासों की समीक्षा कर रहा है। छह महीने की वैधता वाले पासों का नवीनीकरण भी जारी है। जिन श्रद्धालुओं के पास की अवधि पूरी हो रही है, वे उसका नवीनीकरण करा सकते हैं। नए दैनिक पास पर फिलहाल रोक रामलला के नियमित दर्शन के लिए नए दैनिक पास फिलहाल जारी नहीं किए जा रहे हैं। ट्रस्ट इस व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है। उम्मीद है कि समीक्षा पूरी होने के बाद इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा। अब जानिए तत्काल पास कैसे बनवाएं ? -------- ये खबर भी पढ़ें- राममंदिर चढ़ावा चोरी के 2 महीने बाद चंपत राय दिखे:अयोध्या में उंगली दिखाकर कैमरे बंद कराए, बोले- मरते दम तक यहीं रहूंगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी के करीब 2 महीने बाद पूर्व महासचिव चंपत राय मंगलवार को पहली बार अयोध्या में नजर आए। वह तपस्वी छावनी मंदिर पहुंचे। जब वह मंदिर जा रहे थे तो मीडियाकर्मी उनकी फोटो-वीडियो बनाने लगे। पढ़िए पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol















