'पीटा गया, देशद्रोही कहा...' कौन हैं रिया, नूतन, फराह, भरत और मुस्कान, राहुल गांधी के सामने बताई आपबीती
जंतर-मंतर पर नीट विरोध प्रदर्शन में शामिल पांच छात्र-छात्राओं रिया अहीर, नूतन टोपू, फराह नाज़, भरत बनाईथ और मुस्कान के साथ राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और उन्हें 'संविधान और आईडिया ऑफ इंडिया का रक्षक' बताया. राहुल ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले इन युवाओं को लाठीचार्ज, धमकियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा. वहीं छात्रों ने भी पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए. किसी ने पैलेट गन से फायर होने का दावा किया, तो किसी ने हिरासत, मारपीट और 'देशद्रोही' कहे जाने की बात कही.
Video: शाहजहां ने संगमरमर से बनाया, बिहार में बांस से बन गया ताजमहल! कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
Samastipur Wooden Taj Mahal Replica: हुनर और कड़ी मेहनत के सामने संसाधनों की कमी कभी आड़े नहीं आती है. इस बात को साबित कर दिखाया है ताजपुर के युवा कारीगर अमन आर्यन और पांच महिलाओं की टीम ने. इन्होंने साधारण बांस और लकड़ी के टुकड़ों से बिना किसी मशीन का इस्तेमाल किए पूरे 25 से 30 दिनों की मशक्कत के बाद 'ताजमहल' की एक बेहद खूबसूरत और बारीक हस्तनिर्मित प्रतिकृति तैयार की है. इस कलाकृति की सबसे बड़ी खासियत इसका प्राकृतिक रूप है. इसमें किसी कृत्रिम रंग का इस्तेमाल नहीं किया गया है, बल्कि लकड़ी और बांस के असली रंग को बरकरार रखते हुए सिर्फ वार्निश की हल्की परत चढ़ाई गई है. पूरी तरह से हाथों से तैयार इस अनूठे मॉडल की कीमत लगभग 50 हजार रुपये तय की गई है, जो अब बिक्री के लिए तैयार है. ग्रामीण प्रतिभा और टीमवर्क की यह मिसाल आसपास के इलाकों में चर्चा और आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)