Responsive Scrollable Menu

तमिलनाडु में जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट, जानें कुल कितने कटे नाम

इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने सोमवार 23 फरवरी 2026 को तमिलनाडु में हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी. इस व्यापक पुनरीक्षण अभियान के दौरान बड़ी संख्या में नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं. राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने जानकारी दी कि कुल 97 लाख 37 हजार 831 नाम सूची से हटाए गए हैं. संशोधित आंकड़ों के अनुसार अब तमिलनाडु में कुल मतदाताओं की संख्या 5.43 करोड़ रह गई है. 

यह संशोधन आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से किया गया था. चुनाव आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का मकसद फर्जी, दोहराए गए और अयोग्य नामों को हटाकर चुनावी व्यवस्था को मजबूत करना है.

किन कारणों से हटे नाम?

चुनाव अधिकारियों के अनुसार हटाए गए नामों में बड़ी संख्या उन मतदाताओं की है जिनका निधन हो चुका है. इसके अलावा स्थान परिवर्तन, दोहरी प्रविष्टि, अधूरी जानकारी या दस्तावेजों की कमी जैसे कारण भी सामने आए। कुल मिलाकर 66 लाख नाम विभिन्न प्रशासनिक कारणों से सूची से हटाए गए.

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम तकनीकी या दस्तावेजी कमी के चलते हटे हैं, उन्हें दोबारा आवेदन का अवसर दिया जाएगा. इसके लिए फॉर्म-6 के माध्यम से पुनः पंजीकरण किया जा सकता है. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी वास्तविक और पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे.

नोटिस और सुधार का अवसर

एसआईआर के दौरान 12,43,363 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे. इन मतदाताओं के नाम या विवरण में त्रुटियां पाई गई थीं. संबंधित व्यक्तियों को निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेज और स्व-घोषणा पत्र (सेल्फ डिक्लेरेशन) जमा करने का निर्देश दिया गया था.

चुनाव आयोग का कहना है कि जिन लोगों ने समय पर जवाब दिया और आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत किए, उनके नाम सूची में बरकरार रखे गए हैं. वहीं, निर्धारित अवधि में प्रतिक्रिया न देने वालों के नाम नियमों के तहत हटा दिए गए.

पारदर्शिता और सटीकता पर जोर

विशेष गहन पुनरीक्षण की यह प्रक्रिया चुनावी पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. आयोग का मानना है कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद होती है.

हालांकि, इतने बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा भी तेज है. अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया कितनी सुगम और प्रभावी रहती है, ताकि पात्र मतदाताओं का लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित रह सके.

यह भी पढ़ें - पीएमएस, एलओडीआर और सेटलमेंट से जुड़े नियमों की समीक्षा करेगा सेबी, निगरानी के लिए एआई के इस्तेमाल पर फोकस

 

Continue reading on the app

इंडिया एआई समिटः स्टार्टअप्स के साथ मिलकर सेना ने पेश किए जबरदस्त एआई सिस्टम

नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने इंडिया एआई समिट में स्वदेशी स्टार्टअप्स के साथ मिलकर विकसित की जा रही अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित प्रणालियों का प्रदर्शन किया। दरअसल युद्ध अब सिर्फ बंदूक और टैंक तक सीमित नहीं है, अब हार जीत हाई-टेक टेक्नोलॉजी पर भी करती है।

इंडिया एआई समिट में आर्मी ने दिखाया कि कैसे वो भारतीय स्टार्टअप्स के साथ मिलकर एआई सिस्टम बना रही है। यह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है, यानी अपना देश, अपनी टेक्नोलॉजी और अपनी खुद की ताकत। यह पहल आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाना है। यहां प्रदर्शित प्रमुख परियोजनाओं की बात करें तो एकम एआई इनमें से एक है। यह ऐसा सिस्टम है जो आर्मी के अपने सुरक्षित नेटवर्क पर चलेगा। बाहर से कोई दखल नहीं। सेना का अपना डेटा, अपना मॉडल, पूरी तरह स्वदेशी और सुरक्षित।

इसे न्यूरालिक्स के साथ आईडेक्स अदिति 2.0 के अंतर्गत विकसित किया जा रहा है। यह एआई-एज-ए-सर्विस प्लेटफॉर्म सेना के सुरक्षित, एयर-गैप्ड नेटवर्क पर संचालित होगा। इसमें सेना के डेटा पर आधारित ऑन-प्रिमाइसेस फाउंडेशन मॉडल को तैयार किया जा रहा है। वहीं एआई-इन-ए-बॉक्स और एजेंटिक एआई प्लेटफॉर्म भी यहां मौजूद रहे। इसे एक स्मार्ट दिमाग मान लीजिए जो बॉक्स में पैक है। इसकी जहां जरूरत हो वहां ले जा सकते हैं। यह तुरंत फैसला लेने में मदद करता है। खासकर गुप्त जानकारी के आधार पर।

इनेफु लैब्स, कोगो एआई, पैराडोम और हाइड के सहयोग से सुरक्षित एज एआई और ऑन-प्रिमाइसेस एजेंटिक सिस्टम विकसित किए जा रहे हैं। ऐसे ही ‘डिजिटलाइज्ड ब्रिगेड’ नेक्स्ट लेवल टेक्नोलॉजीज के साथ मिलकर एक एआई-सक्षम प्लेटफॉर्म विकसित किया गया है। यह विभिन्न स्रोतों से प्राप्त यूनिट डेटा को केंद्रीय प्रणालियों से जोड़कर विश्लेषण और प्रबंधन सूचना प्रणाली कार्यों को सशक्त करता है। अब अलग-अलग यूनिट के लिए डेटा इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। सब कुछ एक प्लेटफॉर्म पर होगा जिससे विश्लेषण आसान होगा और प्लानिंग भी तेज हो सकेगी।

एआई की मदद से सैनिकों की ट्रेनिंग भी अब स्मार्ट तरीके से होगी। एआई बताएगा कौन कितना तैयार है और कहां अभी और सुधार चाहिए। यह तकनीक एआई एग्जामिनर है। इसमें वेदास्वा सिस्टम्स के सहयोग से सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों के लिए एआई-संचालित लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम विकसित किया जा रहा है। ‘सिक्योरिटी कंट्रोल टॉवर’ क्लाउडरनर एआई के साथ मिलकर कंप्यूटर विजन आधारित निगरानी और खतरों की पहचान वाली प्रणाली विकसित की जा रही है। कैमरों से निगरानी और खतरे की पहचान की जा सकती है वो भी एआई की मदद से। यानी सीमा हो या कैंप चौकसी हमेशा रहेगी।

इन पहलों के माध्यम से भारतीय सेना देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ स्वदेशी रक्षा नवाचार को गति दे रही है। साथ अपनी ऑपरेशनल तत्परता को और सुदृढ़ कर रही है। यही कारण है कि इंडियन आर्मी के स्टॉल पर गणमान्य अतिथियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने सेना के लिए विकसित हो रही परिचालन एआई क्षमताओं को करीब से देखा। एआई समाधान राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सह-विकसित किए जा रहे हैं।

--आईएएनएस

जीसीबी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

6,6,6,6,और 6! शिमरन हेटमायर ने वानखेड़े में मचाई तबाही, ठोक दी रिकॉर्ड फिफ्टी

Shimron Hetmyer smashed fastest half century: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में शिमरन हेटमायर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंद में तूफानी फिफ्टी लगाई. हेटमायर ने अर्धशतक को पूरा करने में 5 छक्के और 4 चौके भी लगाए. वेस्टइंडीज के लिए टी20 विश्व कप इतिहास का ये सबसे तेज अर्धशतक भी है. Mon, 23 Feb 2026 19:53:54 +0530

  Videos
See all

Shankhnaad: Bihar Vidhan Sabha में विधायक फंड पर हंगामा, राशि बढ़ाने की मांग पर पक्ष-विपक्ष एकजुट #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:44:51+00:00

Kanpur News: होली से पहले कानपुर सेंट्रल पर राजधानी ट्रेन से पकड़ी गई 18000 किलो सुपारी | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:45:06+00:00

4 March को Apple करेगा बड़ा लॉन्च! क्या आने वाला है? #shorts #aajtak #apple #productlaunches #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:39:59+00:00

Shankhnaad: Khereshwar Mahadev दाऊजी मंदिर समिति का विवादित पोस्टर | Aligarh Temple Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T14:41:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers