Responsive Scrollable Menu

Driving Licence New Rules सामने आये, DL पर नागरिकता भी होगी दर्ज, जानिये अब क्या-क्या Documents देने पड़ेंगे?

देश में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नियम बदलने की तैयारी है। नए नियम लागू हुए तो लाइसेंस पर न सिर्फ आपका ब्लड ग्रुप, मोबाइल नंबर और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट दर्ज होगा, बल्कि आपकी नागरिकता की पहचान भी साफ होगी। भारतीय और विदेशी नागरिकों के ड्राइविंग लाइसेंस के रंग भी अलग-अलग हो सकते हैं। इतना ही नहीं, फर्जी पते और जन्मतिथि के सहारे लाइसेंस बनवाने वालों पर लगाम कसने के लिए उम्र और पते के प्रमाण के रूप में शपथपत्र और जीवन बीमा पॉलिसी की मान्यता खत्म करने का प्रस्ताव है। हम आपको बता दें कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मोटर वाहन नियमों में इन बड़े बदलावों का मसौदा जारी किया है, जिसमें लाइसेंस बनवाने से लेकर उसमें संशोधन कराने तक की प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और आसान बनाने की तैयारी है।

लाइसेंस पर दर्ज होंगे ब्लड ग्रुप और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट

प्रस्तावित बदलावों के अनुसार, ड्राइविंग लाइसेंस पर धारक का ब्लड ग्रुप, मोबाइल नंबर और आपातकालीन संपर्क विवरण दर्ज करना अनिवार्य किया जा सकता है। किसी दुर्घटना या आपात स्थिति में ये जानकारियां उपयोगी साबित हो सकती हैं और जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्ति या उसके परिजनों से संपर्क करना आसान होगा। इसके अलावा, भारतीय और विदेशी नागरिकों की पहचान स्पष्ट करने के लिए दोनों श्रेणियों के लाइसेंस के रंग अलग-अलग रखने का प्रस्ताव भी किया गया है। लाइसेंस पर राष्ट्रीयता का उल्लेख होने से संबंधित अधिकारियों को धारक की नागरिकता की पहचान करने में भी सुविधा मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Saudi Arabia में हालात बिगड़ते ही भारतीय जायरीनों को सुरक्षित निकालने के लिए एक्शन में आई मोदी सरकार, अब तक 13 हजार से ज्यादा लौटे

फर्जी दस्तावेजों पर रोक लगाने की तैयारी

हम आपको बता दें कि मौजूदा व्यवस्था में निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर लाइसेंसिंग प्राधिकरण कार्यपालक मजिस्ट्रेट, न्यायिक मजिस्ट्रेट या नोटरी पब्लिक के समक्ष शपथपत्र को उम्र और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार कर सकता है। लेकिन इस सुविधा का दुरुपयोग कर गलत पता और जन्मतिथि दर्ज कराने की आशंकाएं सामने आती रही हैं। इसलिए शपथपत्र के जरिए गलत जानकारी देने की घटनाओं के मद्देनजर अब सत्यापन योग्य दस्तावेजों पर जोर दिया जा रहा है।

मसौदे में उम्र, पता और पहचान प्रमाण के लिए अलग-अलग दस्तावेजों की सूची निर्धारित की गई है। पते के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ई-राशन कार्ड और पिछले तीन महीनों के बिजली या गैस बिल स्वीकार किए जा सकेंगे। विदेशी नागरिकों को भारत में वैध रूप से रहने से संबंधित प्रमाण देना होगा। उम्र के प्रमाण के लिए पासपोर्ट, स्कूल बोर्ड की अंकतालिका, जन्म प्रमाणपत्र और सरकारी विभागों द्वारा जारी पहचान पत्र शामिल किए गए हैं। वहीं, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ई-राशन कार्ड और पैन कार्ड को पहचान प्रमाण के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। जीवन बीमा पॉलिसी को भी प्रमाण के तौर पर स्वीकार नहीं करने का प्रस्ताव है।

ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट होगा और सख्त

मोदी सरकार ने सुरक्षित ड्राइविंग से जुड़े ऑनलाइन ट्यूटोरियल के आकलन की न्यूनतम उत्तीर्ण सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। फिलहाल इस परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है, जिसे बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया जा सकता है। इसके अलावा, सुरक्षित ड्राइविंग ट्यूटोरियल की अवधि कम से कम 30 मिनट निर्धारित करने का प्रस्ताव है। इससे लाइसेंस आवेदकों के लिए सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी हासिल करना और उसका आकलन पास करना अधिक गंभीर प्रक्रिया बन सकता है।

ऑनलाइन सेवाओं के लिए शुल्क में राहत

साथ ही प्रस्तावित बदलावों में लाइसेंस से संबंधित सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने पर भी जोर दिया गया है। यदि आवेदक आधार प्रमाणीकरण के जरिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं, तो पता, नाम और संपर्क नंबर में बदलाव जैसी निर्धारित सेवाओं के लिए शुल्क माफ करने का प्रस्ताव है। इससे लोगों को छोटे-छोटे संशोधनों के लिए बार-बार कार्यालय जाने की जरूरत कम हो सकती है और प्रक्रिया अधिक किफायती बन सकती है।

15 दिन में आवेदन पर फैसला, देरी पर भी प्रावधान

हम आपको यह भी बता दें कि मसौदे के अनुसार, लाइसेंस में नाम, पता या अन्य विवरण बदलने के लिए ऑनलाइन किए गए आवेदन को संबंधित लाइसेंसिंग प्राधिकरण को 15 दिनों के भीतर मंजूर या खारिज करना होगा। आवेदन खारिज करने की स्थिति में कारण बताना भी अनिवार्य होगा। पते में बदलाव का आवेदन यदि 30 दिनों तक लंबित रहता है, तो उसे स्वतः स्वीकृत मानने का प्रस्ताव किया गया है। इससे आवेदकों को अनिश्चितकाल तक फैसले का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इसके अलावा, ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस जारी करने, लाइसेंस में वाहन की नई श्रेणी जोड़ने और व्यक्तिगत विवरण बदलने जैसी सेवाओं के लिए एक संयुक्त आवेदन फॉर्म लाने की योजना है। जहां उपलब्ध होगा, वहां आवेदक का संबंधित विवरण सारथी पोर्टल से इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्राप्त किया जाएगा।

बहरहाल, प्रस्तावित संशोधनों का उद्देश्य ड्राइविंग लाइसेंस व्यवस्था में फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाना, सड़क सुरक्षा संबंधी आकलन को मजबूत करना और ऑनलाइन सेवाओं को अधिक तेज एवं पारदर्शी बनाना है। हालांकि, ये बदलाव फिलहाल मसौदा प्रस्ताव हैं। इनके अंतिम नियमों और लागू होने की तारीख की पुष्टि संबंधित अधिसूचना के अंतिम रूप के बाद ही होगी।

-नीरज कुमार दुबे

Continue reading on the app

पाकिस्तान में सिख लड़की ने इस्लाम कबूला:बोली- कलमा पढ़कर जन्नत मिल गई, धर्म बदलकर बहुत सुकून मिल रहा, VIDEO सामने आया

पाकिस्तान में नाबालिग सिख लड़की ने धर्म परिवर्तन कर लिया। उसने इस्लाम कबूल करने के बाद कहा कि मुझे बहुत सुकून मिल रहा है। मुझे धर्म परिवर्तन का कोई मलाल नहीं है। लड़की के बोलते हुए वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपनी मर्जी से धर्म बदलने की बात कबूल कर रही है। वह ये भी कहती है कि कलमा पढ़कर मुझे ऐसा लग रहा है कि जन्नत मिल गई है। पहली बार रमजान मनाते हुए मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। हालांकि लड़की का ये वीडियो कब और कहां बना है, इसके बारे में अभी पता नहीं चला है। वहीं वीडियो सामने आते ही सिख समुदाय ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। सिख सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरनप्रीत कौर, जे. कौर और नवदीप सिंह यूके ने कहा कि ये कौर टू खान मुहिम का हिस्सा है। पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग पूरी दुनिया में सिख लड़कियों को टारगेट कर रही है। UK से लेकर दुबई तक उन्हें मुस्लिम बनाया जा रहा है, इसे रोकना होगा। वीडियो में लड़की ने ये बातें कहीं… कौर टू खान मुद्दे पर सिख समुदाय में चिंता पूरी दुनिया में चल रही ग्रूमिंग गैंग कौर टू खान को लेकर सिख समुदाय में चिंता है। 22 अक्टूबर 2026 को सामने आई धर्म परिवर्तन की वीडियो को लेकर सिख समुदाय के मुद्दे उठाने वाली सिमरनप्रीत कौर ने लिखा- पाकिस्तान में सिख लड़कियों के दबाव में इस्लाम अपनाने की खबरें देखना दुखद है। पाकिस्तानी अधिकारी सिख लड़कियों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठा रहे हैं? इसी तरह से सिख समुदाय के नवदीप सिंह ने कहा कि कौर टू खान का मुद्दा सिख समुदाय के भीतर गंभीर चिंताएं पैदा कर रहा है। पाकिस्तान में सिख नाबालिग लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराए जाने की रिपोर्टें आ रही हैं, जिनमें आरोप लगाया गया है कि पाकिस्तान में सक्रिय नेटवर्क उन पर दबाव बना रहे हैं या हेरफेर करके उनका धर्म बदलवा रहे हैं। सिख लड़की को मुस्लिम बनाने पर कुछ समूह 10 हजार पाउंड तक का ऑफर देते हैं। 20 लाख से घटकर पाकिस्तान में 15 हजार सिख रह गए तेजी से हो रहे धर्म परिवर्तन के चलते पाकिस्तान में सिख आबादी कम होती जा रही है। 1941 की जनगणना के अनुसार, वर्तमान पाकिस्तान के इलाके में लगभग 20 लाख से ज्यादा सिख रहते थे। वे मुख्य रूप से पंजाब के शहरों जैसे लाहौर, रावलपिंडी और फैसलाबाद में बसे थे। 2023 की पाकिस्तानी जनगणना में सिख आबादी करीब 15,998 बताई गई है। सिख समुदाय अब मुख्य रूप से खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और पंजाब के कुछ इलाकों में सीमित रह गया है।

Continue reading on the app

  Sports

एक रन से हार, आखिरी गेंद पर रन आउट… युगांडा के साथ जो हुआ, वो किसी फिल्मी क्लाइमैक्स से कम नहीं

ICC T20 mens qualifier: शानदार प्रदर्शन के दम पर मेजबान नाइजीरिया ने ICC पुरुष T20 विश्व कप 2028 के सफर में 'रीजनल फाइनल' में जगह बनाई. युगांडा उपविजेता रहा और उसने भी फाइनल में अपनी जगह पक्की की. तंजानिया, घाना, रवांडा और केन्या के साथ कुल छह टीमों की लाइन-अप पूरी हुई. इस तरह ICC पुरुष T20 विश्व कप 2028 के रास्ते में अफ्रीका के 'रीजनल फाइनल' के लिए छह टीमों की लाइन-अप पूरी हो गई है. Mon, 26 Oct 2026 20:17:20 +0530

  Videos
See all

Aar Paar With Rubika Liyaquat : खरगे-राहुल पर Gaurav Bhatia क्या बोले? Kharge on PM Modi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T14:40:10+00:00

Gorakhpur News: MLC Election Vote Counting से पहले गोरखपुर काउंटिंग सेंटर की तैयारी देखो | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-26T14:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers