Kota News: सुबह 4 घंटे और शाम को 4 घंटे प्रैक्टिस, रात में पढ़ाई; कोटा के कुणाल ने ऐसे जीता नेशनल वुशू में गोल्ड मेडल
Kota News: कोटा के युवा खिलाड़ी कुणाल चौधरी ने 70वीं नेशनल स्कूल गेम्स वुशू चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है. कुणाल रोजाना आठ घंटे अभ्यास करते हैं और उनका लक्ष्य अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए मेडल जीतना है. कुणाल के मुताबिक, उनके पिता एक कोच की तरह उनसे मेहनत करवाते हैं और उनकी तैयारी में पूरा सहयोग देते हैं. वहीं, उनकी बहन अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं. बहन की उपलब्धियों ने कुणाल को खेल में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.
जमीन के भीतर विराजमान हैं भोलेनाथ, कीजिए भव्य दर्शन
धार्मिक स्थलों में मध्य प्रदेश का ग्वालियर अपने कई ऐतिहासिक और रहस्यमयी मंदिरों के लिए जाना जाता है. इन्हीं पावन तीर्थों में से एक प्रमुख नाम ग्वालियर स्थित गुप्तेश्वर महादेव मंदिर. ऋषि अगस्त्य के पदस्पर्श से पवित्र बने इस क्षेत्र में स्थित यह मंदिर शिव भक्तों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है. भगवान शिव की महिमा अपरंपार है और उनकी कोई निश्चित शुरुआत या अंत नहीं है. आदिकाल में प्रलय के कारण जब पृथ्वी पर भारी उथल-पुथल हुई थी, तब ग्वालियर के समीप स्थित ऊंचे आमला पहाड़ पर शिवजी स्वयं स्वयंभू लिंग के रूप में विराजमान हुए थे. इस शिवलिंग का अधिकांश भाग भूमि के भीतर छिपा होने के कारण इन्हें 'गुप्तेश्वर महादेव' के नाम से जाना जाता है. छठी शताब्दी से स्थापित माना जाने वाला यह मंदिर अपनी प्राचीनता और चमत्कारों के लिए अद्वितीय है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











