Responsive Scrollable Menu

UP News: यूपी के इन जिलों से होकर गुजरेगा नया ग्रीनफील्ड हाइवे, 5757 करोड़ रुपये आएगा खर्च

UP News: देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी हाइवे और एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है. अब लखनऊ से भोपाल के बीच एक नया ग्रीनफील्ड हाइवे बनाया जा रहा है. जिससे कानपुर समेत कई जिलों को फायदा होगा. दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की भारतमाला परियोजना के तहत कानपुर से महोबा के कबरई तक एक्सेस कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाइवे बनाया जाएगा. जिसकी लंबाई 118 किलोमीटर होगी. इस परियोजना से यूपी की राजधानी लखनऊ कौ कानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से जोड़ने की योजना है.

सिर्फ सात घंटे में पूरा होगा लखनऊ से भोपाल का सफर

बताया जा रहा है कि इस परियोजना के निर्माण पर कुल 5757 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. ये ग्रीनफील्ड हाइवे कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर और महोबा जिलों से होकर गुजरेगा. जबकि मध्य प्रदेश में सागर हाईवे से जाकर जुड़ जाएगा. बता दें कि लखनऊ से भोपाल की दूरी लगभग 600 किमी है. जिसे पूरा करने में करीब 12 से 14 घंटे तक का समय लगता है. लेकिन इस नए आर्थिक कॉरिडोर के निर्माण से ये सफल घटकर सिर्फ 7 घंटे में रह जाएगा. जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

बता दें कि एनएचएआई ने इस परियोजना के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है. परियोजना निदेशक पंकज यादव के मुताबिक, यह हाईवे भारतमाला परियोजना का अहम हिस्सा है. जिससे लखनऊ-भोपाल के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. यही नहीं इस हाइवे के बनने से पूरे कॉरिडोर में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. इस ग्रीनफील्ड हाईवे की एक खास बात ये भी है कि इसके दोनों ओर विशेष औद्योगिक क्षेत्र का भी विकास किया जाएगा. दरअसल,  सरकार का उद्देश्य लॉजिस्टिक नेटवर्क को मजबूत करना है, जिससे औद्योगिक इकाइयों तक कच्चा माल समय से पहुंच सके और तैयार उत्पादों को बाजार तक आसानी से भेजा जा सके.

ग्रीनफील्ड हाइवे से इन शहरों को होगा लाभ

बता दें कि कानपुर को राज्य की औद्योगिक राजधानी कहा जाता है. ऐसे में इस परियोजना के जरिए शहर के औद्योगिक ढांचे को और विस्तार मिलेगा. इस ग्रीनफील्ड हाइवे की कनेक्टिविटी कानपुर रिंग रोड से भी होगी. जो रमईपुर के मगरासा क्षेत्र में रिंग रोड से जुड़ेगा. बता दें कि ये रिंग रोड पहले से ही शहर से गुजरने वाले प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ रहा है. जिससे प्रयागराज, वाराणसी, दिल्ली, अलीगढ़, कन्नौज, फर्रुखाबाद और झांसी जैसे शहरों तक आवागमन सुगम होगा. यही नहीं इस हाइवे के बनने से कानपुर क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट हब के रूप में पहले से अधिक मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें: यूपी में 45 हजार होमगार्ड की भर्ती में इन उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता, CM योगी ने किया एलान

Continue reading on the app

Olectra Greentech को तेलंगाना सरकार से इलेक्ट्रिक बसों के लिए मिला ₹1800 करोड़ का ऑर्डर, शेयर में दिखी 4% तक तेजी

Olectra Greentech Share Price: ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक का दावा है कि वह देश में इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। बसों की डिलीवरी 20 महीनों के अंदर की जाएगी। कॉन्ट्रैक्ट पीरियड के दौरान इन बसों का मेंटेनेंस भी ओलेक्ट्रा के जिम्मे है

Continue reading on the app

  Sports

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा ” हम 365 दिन किसानों के लिए काम कर रहे हैं”, राहुल गांधी पर निशाना, बोले- मध्यप्रदेश की जनता से मांगे माफी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ये साल “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मनाने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय … Tue, 24 Feb 2026 13:44:01 GMT

  Videos
See all

Live : 4 दिन की Police हिरासत में Youth Congress अध्यक्ष Uday Bhanu | AI Summit शर्टलेस प्रदर्शन #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T08:16:43+00:00

Iran US Tensions : युद्ध से पहले ही ट्रंप का खामेनेई को सरेंडर? | Breaking |Middle East | Trump |TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T08:15:05+00:00

बिहार में तेज रफ़्तार कार का कहर, 9 लोगों को रौंद डाला | Bihar News | Car Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T08:16:41+00:00

Live : Lucknow में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या, शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाया | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T08:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers