Responsive Scrollable Menu

रशियन कुड़ी पर चढ़ा भोजपुरी का खुमार, पवन सिंह के गाने पर बनाए क्यूट-क्यूट चेहरे

सोशल मीडिया पर रशियन कुड़ी का जलवा बढ़ते ही जा रहा है. इंस्टाग्राम पर @tatianaromanoff पर लड़की अपने रील्स शेयर करती है. रिपब्लिक डे के बाद से लड़की को भारत के घरों में पहचाना जाने लगा है. अब इस रशियन कुड़ी पर भोजपुरी का खुमार चढ़ गया है. तभी तो एक के बाद एक वो भोजपुरी गानों पर रील शेयर कर रही है. लेटेस्ट में लड़की ने पवन सिंह के गाने धनी हो सब धन पर रील बनाया. साड़ी के साथ देसी लुक में उसका अंदाज लोगों को भी पसंद आया. वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

Continue reading on the app

Rajma Wrap: बच्चों को खूब पसंद आएगा राजमा रैप, इस तरीके से बनाएं, सबकी तारीफ मिलेगी

Rajma Wrap: स्कूल से लौटते ही बच्चों को कुछ टेस्टी और अलग खाने का मन करता है। रोज-रोज वही पराठा या सैंडविच देने से वे जल्दी बोर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप उनकी प्लेट में कुछ हेल्दी और मजेदार परोसना चाहते हैं, तो राजमा रैप एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

प्रोटीन से भरपूर राजमा को जब मसालों और ताजी सब्जियों के साथ रैप में रोल किया जाता है, तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। यह रेसिपी न सिर्फ बच्चों को पसंद आती है, बल्कि बड़ों के लिए भी एक शानदार ब्रेकफास्ट या लंच बॉक्स ऑप्शन बन सकती है। आइए जानते हैं इसे घर पर आसान तरीके से बनाने की पूरी विधि।

राजमा रैप बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप उबला हुआ राजमा
  • 4 मैदा या गेहूं के रैप/रोटी
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटा टमाटर (बीज निकाला हुआ)
  • 1/2 कप शिमला मिर्च (बारीक कटी)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
  • स्वादानुसार नमक
  • 2 बड़े चम्मच टमाटर सॉस या मेयोनीज़
  • 2 बड़े चम्मच कसा हुआ चीज़ (वैकल्पिक)
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • हरा धनिया (सजाने के लिए)

राजमा रैप बनाने का तरीका

राजमा रैप एक स्वादिष्ट स्नैक रेसिपी है जो खूब पसंद की जाती है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें और चटकने दें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भून लें। इसके बाद कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक पकाएं।

अब इसमें टमाटर और शिमला मिर्च डालें। मसाले हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाएं। जब मसाला अच्छी तरह पक जाए, तब उबला हुआ राजमा डालें। राजमा को हल्का मैश करते हुए 4-5 मिनट तक पकाएं, ताकि मसाला उसमें अच्छी तरह मिल जाए। अंत में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

Coconut Husk Uses: नारियल का छिलका घर के 5 काम बनाएगा आसान, इन तरीकों से कर लें इस्तेमाल

Obesity Side Effects: हल्के में न लें मोटापा, 5 बड़ी बीमारियों की बन सकता है वजह, जान लें इन्हें

Paneer Pasanda: होटल जैसा पनीर पसंदा घर पर बनाएं, स्वाद ऐसा कि देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

तैयार रोटी या टॉर्टिला को तवे पर हल्का गर्म कर लें। अब रोटी के बीच में राजमा की स्टफिंग रखें। ऊपर से थोड़ा टमाटर सॉस या मेयोनीज़ लगाएं। चाहें तो कसा हुआ चीज़ भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

अब रोटी को दोनों तरफ से मोड़ते हुए टाइट रोल बना लें। चाहें तो इसे तवे पर हल्का सा सेक लें, ताकि बाहर से हल्का क्रिस्पी टेक्सचर आ जाए। गरमागरम राजमा रैप को बीच से काटकर प्लेट में सजाएं। इसे हरी चटनी या टोमैटो केचप के साथ परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

(लेखक:कीर्ति)

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान की वजह से आईसीसी टी20 वर्ल्ड के बीच में बदलेगा शेड्यूल, सेमीफाइनल मैच की जगह में बदलाव संभव

Change In T20 World Cup Schedule: पाकिस्तान के भारत में आईसीसी टी20 मैच ना खेलने की वजह से नॉक आउट मैच को लेकर पहले तय फ्लोटिंग शेड्यूल तैयार किया गया था. ICC के मुताबिक "सेमीफाइनल 1 एक फ्लोटिंग व्यवस्था है, जिसमें मैच कोलंबो या कोलकाता में हो सकता है. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में क्वालीफाई करता है, तो वह 4 मार्च को कोलंबो में सेमीफाइनल 1 खेलेगा. अगर पाकिस्तान क्वालीफाई नहीं करता, लेकिन श्रीलंका क्वालीफाई करता है और उसका मुकाबला भारत से नहीं होता, तो श्रीलंका सेमीफाइनल 1 कोलंबो में खेलेगा." Tue, 24 Feb 2026 05:43:29 +0530

  Videos
See all

Pakistan Afghanistan War Live: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के बाद भड़का अफगानिस्तान, युद्ध शुरू?|Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T01:12:08+00:00

America Iran War Live Update: ईरान अमेरिका युद्ध के ताजा हालात |Trump |Khamenei | Netanyahu | Putin #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T01:07:01+00:00

Russia Ukraine War Live Updates: Trump ने चल दी चाल...तीसरा विश्व युद्ध शुरू? |Zelensky |Putin |Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T01:10:36+00:00

Shankaracharya POCSO Controversy: Swami Avimukteshwaranand का Yogi सरकार पर बड़ा प्रहार! #upgovt #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T01:04:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers