Responsive Scrollable Menu

Motion Sickness: मोशन सिकनेस की वजह से सफर हो जाता है मुश्किल? इन तरीकों से करें कंट्रोल

Motion Sickness: बस, कार या फ्लाइट में बैठते ही अगर चक्कर, उलझन और मिचली शुरू हो जाए तो पूरा सफर बोझिल लगने लगता है। कई लोगों के लिए मोशन सिकनेस सिर्फ हल्की परेशानी नहीं, बल्कि ऐसा अनुभव है जो ट्रिप का मज़ा ही खराब कर देता है। खासकर बच्चों और महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

मोशन सिकनेस तब होती है जब आंखों, कानों और शरीर से मिलने वाले संकेत दिमाग तक अलग-अलग तरीके से पहुंचते हैं। यानी शरीर को स्थिर महसूस होता है, लेकिन आंखें चलती हुई चीजें देखती हैं यही असंतुलन मतली और चक्कर का कारण बनता है। हालांकि, कुछ आसान उपाय अपनाकर इसे काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

मोशन सिकनेस क्यों होती है?

हमारे कान के अंदर मौजूद बैलेंस सिस्टम (वेस्टिब्युलर सिस्टम) शरीर की गति को महसूस करता है। जब यह सिस्टम और आंखों से मिलने वाली जानकारी मेल नहीं खाती, तो दिमाग कन्फ्यूज हो जाता है। इसका असर मतली, उल्टी, पसीना और सिरदर्द के रूप में दिखता है। लंबी यात्रा, घुमावदार सड़कें और बंद वाहन इस समस्या को बढ़ा सकते हैं।

सही सीट का चुनाव करें
कार में आगे की सीट, बस में खिड़की के पास और फ्लाइट में विंग के पास वाली सीट अपेक्षाकृत स्थिर मानी जाती है। यहां बैठने से झटके कम महसूस होते हैं, जिससे चक्कर की संभावना घटती है।

हल्का और संतुलित भोजन करें
सफर से पहले बहुत ज्यादा तला-भुना या भारी खाना न खाएं। हल्का, सुपाच्य भोजन करें और ज्यादा खाली पेट भी न रहें। अदरक की चाय या नींबू पानी मतली कम करने में मददगार हो सकते हैं।

Vegetable Momos: फेमस स्ट्रीट फूड वेजिटेबल मोमोज़ घर पर करें तैयार, टेस्टी और हेल्दी स्नैक सब करेंगे पसंद

Skin Care Tips: बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर दिखने लगा है? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं नया निखार

Jaggery Purity: शुद्ध समझकर मिलावटी गुड़ तो नहीं खा रहे? इन तरीकों से प्योरिटी की करें पहचान

Chronic Snoring: खर्राटे की समस्या से परेशान रहते हैं? इन घरेलू तरीकों को आज़माएं, मिलेगा आराम

नजरें स्थिर रखें
चलती गाड़ी में मोबाइल पढ़ना या किताब पढ़ना मोशन सिकनेस को बढ़ा सकता है। कोशिश करें कि सामने दूर किसी स्थिर बिंदु को देखें या आंखें बंद करके आराम करें।

ताजी हवा और हाइड्रेशन
वाहन में ताजी हवा का इंतजाम रखें। खिड़की खोलें या एयर वेंट अपनी ओर रखें। साथ ही पानी की छोटी-छोटी घूंट लेते रहें, इससे शरीर डिहाइड्रेट नहीं होगा और उलझन कम होगी।

दवाइयों का सहारा
अगर समस्या गंभीर है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर एंटी-नॉशिया या एंटीहिस्टामिन दवाएं ली जा सकती हैं। इन्हें सफर शुरू होने से पहले लेना ज्यादा असरदार होता है। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दवा लेने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करना चाहिए।

(Disc।aimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी डॉक्टर/विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

Continue reading on the app

रशियन कुड़ी पर चढ़ा भोजपुरी का खुमार, पवन सिंह के गाने पर बनाए क्यूट-क्यूट चेहरे

सोशल मीडिया पर रशियन कुड़ी का जलवा बढ़ते ही जा रहा है. इंस्टाग्राम पर @tatianaromanoff पर लड़की अपने रील्स शेयर करती है. रिपब्लिक डे के बाद से लड़की को भारत के घरों में पहचाना जाने लगा है. अब इस रशियन कुड़ी पर भोजपुरी का खुमार चढ़ गया है. तभी तो एक के बाद एक वो भोजपुरी गानों पर रील शेयर कर रही है. लेटेस्ट में लड़की ने पवन सिंह के गाने धनी हो सब धन पर रील बनाया. साड़ी के साथ देसी लुक में उसका अंदाज लोगों को भी पसंद आया. वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं.

Continue reading on the app

  Sports

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे खतरनाक शतक, 10 साल से अटूट है ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

West Indies Chris Gayle holds record for fastest century in T20 WC: आईसीसी टी20 विश्व कप में वैसे तो कई रिकॉर्ड बने हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो 10 सालों से अटूट है. गेल ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में यह कारनामा किया था. Tue, 24 Feb 2026 05:16:03 +0530

  Videos
See all

Iran America War: 5 बजते ही ईरान-अमेरिका में भीषण जंग शुरू! | Trump | Khamenei | World | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T23:30:32+00:00

AAJTAK 2 । 24 FEBRUARY 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । तुला राशि । LIBRA । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T23:30:31+00:00

AAJTAK 2 । 24 FEBRUARY 2026। AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । वृश्चिक राशि। SCORPIO। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T23:30:30+00:00

AAJTAK 2 । 24 FEBRUARY 2026 । AAJ KA RASHIFAL। आज का राशिफल । धनु राशि। SAGITTARIUS। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T23:30:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers