Responsive Scrollable Menu

कोटद्वार ‘बाबा’ विवाद- राहुल गांधी से मिले 'मोहम्मद दीपक':कांग्रेस सांसद बोले- यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान

उत्तराखंड के कोटद्वार में 'बाबा' शब्द को लेकर शुरू हुआ विवाद अब दिल्ली तक पहुंच गया। एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को बचाने के लिए खुद को 'मोहम्मद दीपक' बताने वाले जिम ट्रेनर दीपक कुमार ने आज दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। राहुल ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए दीपक को 'साहस की लौ' बताया है। मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा हर इंसान, एक समान... यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात - एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए। 5 पॉइंट में पूरी खबर… 1. विवाद की शुरुआत- 26 जनवरी का वो वीडियो कोटद्वार के पटेल मार्ग पर 70 वर्षीय वकील अहमद की 'बाबा स्कूल ड्रेस' नाम की दुकान है। 2. टकराव- जिम के बाहर हंगामा और 'टारगेट' की धमकी वीडियो वायरल होने के बाद 31 जनवरी को बजरंग दल ने दीपक के जिम के बाहर भारी प्रदर्शन किया। 3. कानून का शिकंजा- तीन अलग-अलग FIR कोटद्वार पुलिस ने इस मामले में संतुलन बनाने की कोशिश करते हुए तीन केस दर्ज किए हैं- 4. सुरक्षा की मांग और 'असहज' दीपक जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने DGP को पत्र लिखकर दीपक के लिए सुरक्षा मांगी थी। वहीं दीपक कहते हैं- मैं बहुत असहज महसूस कर रहा हूं। डर ऊपर वाले का होना चाहिए, पर जो हालात बने हैं, उससे परिवार परेशान है। हालांकि, खुशी है कि बाजार और जिम के लोग मेरे साथ खड़े हैं। उनके मुताबिक, पहले रोज करीब 150 सदस्य जिम आते थे, लेकिन उस घटना के बाद संख्या घटकर 12 से 15 रह गई है। लोगों में डर बैठ गया है। कई सदस्य फोन कर कहते हैं कि हालात सामान्य होने पर लौटेंगे। जिम किराए की इमारत की दूसरी मंजिल पर चलता है, जिसका मासिक किराया 40 हजार रुपए है। इसके अलावा छह महीने पहले बनाए गए घर की 16 हजार रुपए की मासिक लोन किश्त भी चुकानी है। दीपक बताते हैं कि जिम ही परिवार की एकमात्र आय का स्रोत है। सदस्य घटने से आमदनी पर सीधा असर पड़ा है। उन्होंने कहा था कि मशीनें चलती हैं तो घर चलता है। विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के करीब 12 वरिष्ठ वकीलों ने दीपक के जिम की एक साल की सदस्यता लेकर समर्थन जताया। दीपक कहते हैं कि इससे उन्हें मानसिक हौसला मिला। 5. राहुल गांधी का स्टैंड- "तुम भारत के हीरो हो" राहुल गांधी ने दिल्ली में मुलाकात के दौरान दीपक को 'बब्बर शेर' कहा। राहुल का कहना है कि दीपक उस संविधान के लिए लड़ रहे हैं जिसे RSS और BJP रौंदना चाहते हैं। उन्होंने पोस्ट किया- हर इंसान, एक समान... यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान। राहुल गांधी बोले- उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो हैं, वो संविधान और इंसानियत से लड़ रहे हैं। अपने पोस्ट में उन्होंने BJP और संघ परिवार पर नफरत फैलाने और डर के सहारे राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने लिखा- उत्तराखंड की BJP सरकार खुलेआम उन असामाजिक ताकतों का साथ दे रही है जो आम नागरिकों को डराने और परेशान करने में लगी है। इसके साथ ही उन्होने लिखा- हम तुम्हारे साथ हैं भाई, तुम बब्बर शेर हो।

Continue reading on the app

Potato VS Sweet Potato: आलू या फिर शकरकंद...ब्लड शुगर में कौन है सबसे ज्यादा फायदेमंद?

Potato VS Sweet Potato: अक्सर डाइट और फिटनेस में आलू और शकरकंद दोनों की कई तरह से जरूरी माने जाते हैं। लेकिन वजन और ब्लड शुगर मैनेजमेंट की बात आती है तो फिर सोचना पड़ता है कि क्या खाएं और क्या नहीं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

'मेरा बल्ला बात करेगा...', गेंदबाजों को धोने के बाद दहाड़े शिमरन हेटमायर, भारत के लिए चेतावनी

Shimron Hetmyer statement: जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने 34 गेंदों में 7 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 85 रन बनाए. इस शानदार पारी के लिए हेटमायर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. मैच के हीरो ने बताया कि वह अब अपनी बल्लेबाजी को लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं. Mon, 23 Feb 2026 23:57:43 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: कपड़ा उतार प्रदर्शन से थू-थू करानवालों पर जबरदस्त एक्शन ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:45:06+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | धमाकों की गूंज... डूरंड लाइन पर अब प्रतिशोध ! | Afghanistan- Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:37:33+00:00

Rapid Fire: Noida में Thar Accident ने ले ली जान! | Patna Protest | Yadav Ji Ki Love Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:39:39+00:00

Youth Congress के अध्यक्ष Uday Bhanu कब आएंगे बाहर? कांग्रेस नेता Alka Lamba ने बताया। Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:38:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers