Responsive Scrollable Menu

US-Iran Tension: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच भारतीयों को ईरान छोड़ने की सलाह, जारी हुए हेल्पलाइन नंबर

US-Iran Tension: पश्चिम एशिया में तेजी से बदलते सुरक्षा हालात के बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है. Embassy of India, Tehran ने ताजा बयान में सभी भारतीयों को तत्काल ईरान छोड़ने की सलाह दी है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब क्षेत्र में संभावित सैन्य तनाव और अमेरिकी कार्रवाई की आशंका को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.

तुरंत देश छोड़ने की सलाह

दूतावास ने स्पष्ट कहा है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय चाहे वे छात्र हों, तीर्थयात्री, कारोबारी यात्री या पर्यटक उपलब्ध किसी भी सुरक्षित माध्यम से देश से बाहर निकलने की तैयारी करें. एडवाइजरी में कमर्शियल फ्लाइट्स या अन्य सुरक्षित परिवहन विकल्पों का उपयोग करने की सलाह दी गई है. सरकार का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में एहतियात ही सबसे बड़ा सुरक्षा उपाय है.

पुरानी चेतावनी दोहराई गई

भारत ने 14 जनवरी 2026 को जारी अपनी पिछली एडवाइजरी को भी दोहराया है. इसमें नागरिकों से भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रदर्शनों और किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहने को कहा गया था. साथ ही स्थानीय मीडिया के जरिए हालात पर नजर रखने और दूतावास से लगातार संपर्क में रहने की हिदायत दी गई थी.

दूतावास ने यह भी कहा है कि सभी भारतीय अपने पासपोर्ट, वीजा और अन्य पहचान दस्तावेज हर समय अपने पास रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत निकासी की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

हेल्पलाइन और आपात संपर्क जारी

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए दूतावास ने चार हेल्पलाइन नंबर और एक आधिकारिक ईमेल आईडी जारी की है. नागरिक किसी भी कठिनाई की स्थिति में सीधे संपर्क कर सकते हैं.

हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं...

1. +989128109115
2. +989128109109
3. +989128109102
4. +989932179359

इसके अलावा ईमेल पर भी संपर्क किया जा सकता है. ईमेल है---- cons.tehran@mea.gov.in

रजिस्ट्रेशन जरूरी

दूतावास ने ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे अपने व्यक्तिगत विवरण के साथ दूतावास में अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं. इससे किसी भी आपात स्थिति में संपर्क और सहायता प्रक्रिया तेज हो सकेगी.

पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात तेजी से बदल रहे हैं और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं. ऐसे में भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जोखिम से दूर रहने और जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें - ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान के सहयोगी में हिचकिचाहच, हमले को लेकर विचार कर रहे ट्रंप

Continue reading on the app

वेजिटेबल ट्रॉली की मदद से किचन रहेगा ऑर्गेनाइज्ड, यहां खरीदें इनके 6 विकल्प

Amazon पर वेजिटेबल ट्रॉली के कई विकल्प उपलब्ध हैं, जिनपर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर मिल जाएगा। जहां आप इन्हें आधे दाम पर खरीद सकती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: इधर टीम इंडिया फंसी, उधर पाकिस्‍तान का रास्‍ता साफ...बचे 3 मैचों में अगर एक ये गलती हुई तो भारत होगा सेमीफाइनल से बाहर

इस बार लग रहा था कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया आसानी से सेमीफाइनल का टिकट पा लेगी, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा। Tue, 24 Feb 2026 11:58:07 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: AI समिट में दिखी भारतीय सेना की ताकत #pmmodi #aisummit #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:15:05+00:00

Youth Congress President Arrested: Uday Bhanu को Delhi Police ने बताया 'मास्टरमाइंड' | AI Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:12:41+00:00

Ranbir Singh: IDFC Bank पर करोड़ों की ठगी मामले में होगी CBI जांच #shorts #viral #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:15:04+00:00

'राहुल अंडरवियर-गंजी में..डर लग रहा'..#shorts #aajtak #latestnews #news #girirajsingh #bjpvscongress #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-24T06:14:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers