Udta Teer X Review: आयुष्मान-सारा की उड़ता तीर लोगों को कैसी लगी? जानें- सोशल मीडिया रिव्यू
Udta Teer X Review in Hindi: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'उड़ता तीर' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी. अब आखिरकार इस फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है और ये 23 अक्टूबर को रिलीज हो गई है. वहीं, फिल्म रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू भी सामने आने लगे हैं. तो चलिए जानते हैं, लोगों को कैसी लगी आयुष्मान और सारा की ये फिल्म.
खबर अपडेट की जा रही है-
ये भी पढ़ें- 'Udta Teer' का पूरा म्यूजिक एल्बम हुआ रिलीज, पांच गानों में मिलेगा म्यूजिक का फुल-ऑन मसालेदार तड़का!
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ईशान किशन चोट के चलते हुए बाहर
Ishan Kishan : टीम इंडिया के बाएं हाथ के 28 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन भारत और न्यूजीलैंड के बीच 24 अक्टूबर यानी शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 मैच में नहीं खेल पाएंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच ईशान पूरी तरह बाहर हो गए हैं. इसकी आधिकारिक पुष्टी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के द्वारा कर दी गई है. अब उनकी जगह पर नंबर-3 पर कौन खेलेगा. ये भी एक बड़ा सवाल है. तो आइए इसके बारे में जानते हैं.
ईशान किशन हुए दूसरे टी20 मैच से बाहर
दरअसल, ईशान किशन की चोट पर अपडेट देते हुए बीसीसीआई ने पोस्ट कर एक्स पर लिखा, 'ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I से लो ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन की वजह से बाहर हो गए हैं, जो उन्हें सीरीज के पहले T20I के दौरान हुआ था. BCCI की मेडिकल टीम उनकी प्रोग्रेस पर नजर रख रही है'.
????????????????????????:
— BCCI (@BCCI) October 23, 2026
Ishan Kishan is ruled out of the second T20I against New Zealand due to a low grade right adductor strain, which he sustained during the first T20I of the series.
The BCCI Medical Team is monitoring his progress.#TeamIndia | #NZvIND pic.twitter.com/QbZpuVh1hQ
पिछले मैच में नंबर-3 पर नहीं आए थे ईशान
आपको बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार यानी 22 अक्टूबर को पहला टी20 मैच खेला गया था. इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 20 ओवर में 225 रन बनाए थे. इस मैच में भारत के लिए ईशान किशन की जगह पर नंबर-3 के साथ पर बल्लेबाजी करने के लिए तिलक वर्मा आए, जो अक्सर बतौर फिनिशर नीचे खेलते हैं. इस फैसले ने सबको हैरान कर दिया, कि दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज को नंबर 3 से क्यों हटाया गया.
इस सवाल का जवाब भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने दिया, उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ईशान किशन चोटिल थे, इसके लिए उन्हें नीचे भेजा गया. उनके इस बयान से पहले टीम इंडिया के मैनजमेंट की जमकर आलोचना हो रही थी. लेकिन अब ईशान किशन चोट के चलते दूसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर अब नंबर-3 पर बल्लेबाजी कौन करेगा और प्लेइंग-11 में कौन शामिल होगा. आइए इसके बारे में जानते हैं.
अब कौन करेगा ईशान की जगह पर बैटिंग
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब नंबर-3 पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर सकते हैं. तिलक का नंबर-3 सबसे पसंदीदा नंबर हैं. वो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते थे. जब उनको उपकप्तान बनाया गया और श्रेयस अय्यर के हाथों में कप्तानी आई तो तिलक को अपना नंबर-3 का स्थान छोड़ना पड़ गया था. उनकी जगह पर नंबर-3 पर तब से ईशान किशन खेल रहे हैं.
अब तिलक वर्मा भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच में नंबर-3 पर टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी कर सकते हैं. वहीं प्लेइंग-11 में ईशान किशन की जगह पर शिवम दुबे को शामिल किया जा सकता है, जो तिलक वर्मा की जगह पर नीचे बल्लेबाजी कर सकें और टीम को बेहतरीन फिनिश दे पाएं. इसके साथ ही इंडियन क्रिकेट टीम के पास एक अतिरिक्त गेंदबाजी का विकल्प भी मौजूद हो जाएगा. शिवम दुबे तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं.
???? ISHAN KISHAN RULED OUT IN 2ND T20I ????
— MANU (@IMManu_14) October 23, 2026
- Ishan kishan ruled out of the 2nd T20I against New Zealand at Christchurch due to a low grade right adductor strain.
- Vaibhav Sooryavanshi is likely to be play replace of Ishan. pic.twitter.com/gRhhSrlAmx
इस समय टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषके शर्मा और संजू सैमसन लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर शायद ही अपनी ओपनिंग चेंज करें. क्योंकि अगर वो वैभव सूर्यवंशी को खिलाते हैं तो, उनकी जगह ओपनिंग पर ही बन सकती है. क्योंकि संजू नंबर-3 पर आए तो लेफ्ट राइड का कॉम्बिनेश बिगड़ जाएगा.
ये भी पढ़ें : 'उन्होंने मुश्किल हालात में आगे बढ़कर...' किसी फिल्म से कम नहीं है नमन धीर की कहानी, क्रिकेट छोड़ने से लेकर जानिए पूरा संघर्ष
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









