26 साल पहले हुई थी शादी, आजतक पछता रहे हैं निरहुआ, बोलें- 'मैं बस निभा रहा हूं'
Nirhua on Marriage: भोजपुरी सिनेमा के जाने माने एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ ‘निरहुआ’ अपनी फिल्मों और सुपरहिट गानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. फैंस के बीच उनका क्रेज खूब देखने को मिलता है. लेकिन इस समय निरहुआ अपने काम को लेकर नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं. एक्टर ने अपनी शादी को लेकर विवादित बयान दिया है.
जबरदस्ती करवाई गई शादी
हाल ही में निरहुआ Digital Commentary यूट्यूब चैनल पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अपनी शादी पर बात की. उन्होंने बताया कि उनकी जबरदस्ती शादी करवाई गई और उन्होंने अपनी पत्नी से कभी प्यार नहीं किया. निरहुआ ने कहा- 'जीवनसाथी वो हो, जिसे आप प्रेम करें. लेकिन ये मेरे साथ नहीं हो पाया. मैंने जीवन में प्रेम नहीं किया और इस बात को मैंने खुलकर उनसे कहा. क्योंकि बच्चों से आप झूठ बोलकर क्या करेंगे.'
आजतक पछता रहे निरहुआ
'मैंने प्रेम ना होने वाली सिर्फ उनको नहीं बल्कि उनकी मां को भी बताई कि आपसे प्रेम नहीं हो पाया मुझे. कभी नहीं हो पाया. हां, वो फर्ज है, कि मां-बाप ने किया है, तो वो निभाना है. तो मैं बस निभा रहा हूं. मुझे इस बात का गिल्ट होता है, इसीलिए मैं अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा. मैं नहीं डिसाइड करूंगा कि मेरे बच्चों को कहां शादी करना है. इसमें मेरी इच्छा नहीं होगी बल्कि उनकी इच्छा होगी.'
ये भी पढ़ें- भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर उठे सवाल तो पवन सिंह ने बॉलीवुड की खोली पोल, बोलें- 'चोली के पीछे क्या है?'
International Awards: बूंग से लेकर आरआरआर तक, वो फिल्में जिन्होंने इंटरनेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए
International Awards: मणिपुरी भाषा में बनी फिल्म 'बूंग' ने बाफ्टा पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म का पुरस्कार जीतकर देश का मान दुनियाभर में बढ़ाया है। वहीं इससे पहले भी कई फिल्में इंटरनेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol


















.jpg)



