Acharya Balkrishna Health Tips: कान की बीमारी में फायदेमंद है मूली, आचार्य बालकृष्ण ने बताया कैसे करें इसका सेवन
Acharya Balkrishna Health Tips: मूली एक ऐसी सब्जी है, जो भारतीय घरों में रोजाना खाई जाती है. मूली की सब्जी और सलाद सालभर लोग खाते हैं तो वहीं सर्दियों के मौसम में मूली के पराठे लोग चाव से खाते हैं. मूली की सब्जी में कई प्रकार के विटामिन-मिनरल्स होते हैं. इसे खाने से न सिर्फ पेट और पाचन की समस्या दूर होगी बल्कि कानों के रोगों से भी बचने के लिए मूली खा सकते हैं. पतंजलि के आयुर्वेदाचार्य आचार्य बालकृष्ण ने कान में दर्द और खुजली दूर करने के लिए मूली के कुछ उपाय बताए हैं. इन्हें करने से परेशानी से छुटकारा मिल सकता है. आइए जानते हैं उपाय.
कान की समस्या को दूर करेगा मूली
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण बताते हैं कि मूली में ऐसे एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो संक्रमणों को शुरुआती स्टेज में ही कम कर सकते हैं. इसके साथ दर्द और खुजली को भी कम करते हैं.
कान की समस्या के लिए मूली का इस्तेमाल कैसे करें?
इसके लिए आचार्य बताते हैं कि आपको सबसे पहले मूली का 200 ग्राम रस लेना है. इसके बाद उसमें 50 ग्राम सरसों का तेल मिलाकर एक दवा बनानी है. इसके लिए ताजी मूली और उसके पत्तों का रस निकाल लें. इसके बाद सरसों के तेल को गुनगुना करें और पत्तों को भी उसमें जला सकते हैं. तेल और रस मिलाकर ठंडा होने दें. अब ड्रॉपर की मदद से 2 बूंद कान में इस दवा की डालें और कुछ मिनट रुके. इसके बाद दूसरे कान में भी दवा की बूंदे डालें. आप इस उपाय को दिन में 1 से 2 बार कर सकते हैं.
क्या है इस उपाय के फायदे?
इस उपाय को करने से कान में हो रहे दर्द को कम कर सकते हैं.
- संक्रमण को दूर कर सकते हैं.
- कान का मैल साफ होगा.
- कान में अगर दाना है तो वह भी सही हो जाएगा.
मूली खाने के फायदे
- रोजाना मूली का सलाद खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है.
- मूली हमारी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है.
- लिवर में जमा टॉक्सिन्स को रिलीज करता है.
ये भी पढ़ें- Acharya Balkrishna Health Tips: दिल की तेज धड़कन से है परेशान? आचार्य बालकृष्ण ने बताया गुलाब और मिश्री का आसान उपाय
तस्वीरें हटाईं, प्रेस टीम छीनी: बांग्लादेश के राष्ट्रपति का छलका दर्द, बताया कैसे मोहम्मद यूनुस ने उन्हें 'कैदी' की तरह रखा!
शहाबुद्दीन ने खुलासा किया कि उन्हें पद से हटाने के लिए काफी दबाव बनाया गया था। उन्होंने दावा किया कि एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश को उनकी जगह लाने की कोशिश की गई थी, लेकिन उस जज ने गैर-कानूनी तरीके से पद लेने से मना कर दिया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol














.jpg)


