Yemen Coast पर 14 भारतीयों वाली नौका की घटना पर दूतावास जुटा रहा तथ्य
यमन में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि वह यमन के तट के पास कथित तौर पर एक नौका पर सवार 14 भारतीय नागरिकों से जुड़ी घटना की जानकारी जुटा रहा है और इसके लिए उसने विभिन्न पक्षों से संपर्क किया है। अरब के कुछ मीडिया संस्थानों ने बृहस्पतिवार को यमन के हूती विद्रोही बल के प्रवक्ता याह्या सरी के हवाले से दावा किया कि सऊदी अरब के बलों ने लाल सागर में यमन के तट के पास यूकर द्वीप के निकट एक भारतीय नौका को निशाना बनाया। सरी ने कहा कि नौका पर 14 भारतीय नागरिक सवार हैं और हूती बल उन्हें बचाने में जुटे हैं।
उन्होंने कहा कि घटना के बारे में और जानकारी बाद में दी जाएगी। भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम 22 अक्टूबर को यमन के तट के पास हुई घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के प्रयास जारी रखे हुए हैं....।’’ यह घटना ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच हुई है। दोनों पक्ष एक-दूसरे के बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं।
दूतावास ने कहा, ‘‘क्षेत्र में मौजूदा संघर्ष की स्थिति को देखते हुए फिलहाल सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है। घटना की परिस्थितियों और तथ्यों का पता लगाने के लिए हमने विभिन्न पक्षों से संपर्क किया है। हमें उम्मीद है कि प्रामाणिक जानकारी मिलते ही हम आगे की जानकारी साझा कर सकेंगे।’’ भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को भी कहा था कि वह यमन के तट के पास एक नौका पर सवार 14 भारतीय नागरिकों से जुड़ी घटना की जानकारी जुटा रहा है।
दूतावास ने सोशल मीडिया पर कहा था, ‘‘हम घटना के बारे में और जानकारी जुटा रहे हैं और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।’’ इस बीच, बुधवार को सऊदी अरब के एक प्रमुख हवाई अड्डे और तेल क्षेत्र पर हुए दो अलग-अलग हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए थे।
रतलाम में आवारा कुत्ते के हमले में 3 साल की बच्ची की मौत, घर के आंगन में खेलते समय हुआ हादसा
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बसे पलसोड़ी गांव में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। गुरुवार की शाम को घर के आंगन में आराम से खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची पर एक कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। इस खतरनाक हमले में बच्ची के सिर और पेट पर बहुत गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता मजदूरी करने के सिलसिले में अजमेर गए हुए थे जबकि उसके दादा-दादी खेत पर काम करने गए थे। घर पर बच्ची अकेली खेल रही थी तभी यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोगों के दिलों में डर बैठ गया है।
बच्ची की चीख-पुकार सुनकर दौड़ीं आसपास की महिलाएं
जानकारी के मुताबिक जब आवारा कुत्ते ने बच्ची पर हमला किया, तो उसकी चीख सुनकर आसपास के घरों की महिलाएं तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचीं। महिलाओं ने जैसे-तैसे कुत्ते को भगाया, लेकिन तब तक बच्ची की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ चुकी थी। लोगों ने बताया कि उस कुत्ते ने सिर्फ बच्ची पर ही हमला नहीं किया बल्कि आंगन में बंधी हुई एक गाय को भी अपना निशाना बनाया और उसे भी काट लिया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News










