कर्नाटक में दलित जोड़े को मंदिर जाने से रोका:आरोपी बोला- दलितों को घर में ही पूजा करनी चाहिए; 20 फरवरी को हिंदु-मुस्लिम विवाद हुआ
कर्नाटक के तुमाकुरू जिले में दलित जोड़े को मंदिर में एंट्री से रोका गया। युवक-युवती की हाल ही में शादी हुई थी। जैसे ही दोनों मंदिर पहुंचे नारायणप्पा नाम के व्यक्ति उन्हें रोक दिया। उसने कपल से कहा कि दलितों लोगों को घर पर ही पूजा करनी चाहिए, मंदिर नहीं आना चाहिए। घटना 21 फरवरी को तुमकुरु गांव के अरसम्मा मंदिर में हुई। पीड़ित जोड़े ने 5 लोगों के खिलाफ पुलिस शिकायत की। उनके मुताबिक आरोपी नारायणप्पा से सरेआम धमकाया था। मंदिर में मौजूद अन्य लोगों ने उसका समर्थन किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी नारायणप्पा को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस के कहना है कि फरार लोगों की तलाश जारी है। 20 फरवरी: शिवाजी जयंती पर हिंदू-मुस्लिम विवाद हुआ बागलकोट में गुरुवार रात करीब 10 बजे शिवाजी जयंती का जुलूस निकाला जा रहा था। जब वह पानका मस्जिद इलाके से गुजरा, तभी उस पर पत्थर और चप्पल फेंके गए। बागलकोट एसपी सिद्धार्थ गोयल ने कहा कि पथराव में पुलिसकर्मी घायल हुआ। एसपी ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। फुटेज की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इलाके में 24 फरवरी की आधीरात तक BNS की धारा 163 लागू रहेगी। इलाके में स्थिति कंट्रोल में है। घटना के चश्मदीद उमेश के मुताबिक जुलूस के दौरान मस्जिद के पास घटना हुई। करीब 8-10 लोगों ने वहां पत्थर और चप्पल फेंके। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं, 20 फरवरी को बगलकोट जिले में शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान पथराव और चप्पल फेंकने की घटना सामने आई। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 10 बजे जब जुलूस एक मस्जिद के पास से गुजर रहा था, तभी कुछ लोगों ने जूते-चप्पल और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ………………… ये खबर भी पढ़ें…
500 रुपये में पड़ोसी की शर्मनाक हरकत, दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों के साथ हुआ बदसलूकी का मामला
500 रुपये में पड़ोसी की शर्मनाक हरकत, दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों के साथ हुआ बदसलूकी का मामला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama












.jpg)




