IPS सुनील नायक गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लेगी आंध्र पुलिस:फायर ब्रिगेड IG पर हत्या के प्रयास का केस; पूर्व सांसद से मारपीट का आरोप
IPS एम. सुनील नायक को आंध्र प्रदेश की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अपने साथ लेकर पटना सिविल कोर्ट पहुंची है। ACJM 9 के कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी। IPS एम. सुनील नायक बिहार होम होमगार्ड एंड फायर सर्विसेंज में IG हैं। IG सुनील कुमार नायक के खिलाफ IPC की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज है। यह मामला आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से पूर्व सांसद के रघुराम कृष्णा राजू से जुड़ा है। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास पर टीम सोमवार सुबह पहुंची। आंध्र प्रदेश की पुलिस ने घर के भीतर जांच की। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई। इधर IG की गिरफ्तारी की खबर सुनकर होमगार्ड के जवान भी बड़ी संख्या में आवास के बाहर पहुंच गए थे। उनका कहना है कि नियमों की अनदेखी कर गिरफ्तारी की जा रही है। रेड और गिरफ्तारी से जुड़ी कुछ तस्वीरें…. IPS की गिरफ्तारी से जुड़े कुछ अपडेट्स ट्रांजिट रिमांड पर लेगी आंध्र प्रदेश पुलिस गिरफ्तारी के बाद आंध्र पुलिस IG सुनील कुमार नायक को पटना सिविल कोर्ट में पेश करेगी। इस दौरान कोर्ट से आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम की ट्रांजिट रिमांड मांगेगी। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आंध्र पुलिस सुनील कुमार नायक को अपने साथ लेकर आंध्र प्रदेश रवाना होगी। के रघुराम कृष्णा राजू वर्तमान में आंध्र प्रदेश विधानसभा में डिप्टी स्पीकर हैं। पूर्व सांसद ने लगाया हत्या के प्रयास का आरोप पूरा मामला साल 2021 का है, जब सुनील कुमार नायक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आंध्र प्रदेश में CID में तैनात थे। उस वक्त तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के रघुरमा कृष्ण राजू आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से सांसद थे। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और उनकी पार्टी YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद पूर्व सांसद के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और CID की टीम हैदराबाद पहुंचकर उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार कर गुंटूर स्थित CID कार्यालय ले गई। पूर्व सांसद का आरोप है कि हिरासत के दौरान उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और सरकार के इशारे पर उन्हें जान से मारने की साजिश रची गई। उन्होंने दावा किया कि यह महज कानूनी कार्रवाई नहीं, बल्कि सियासी रंजिश निकालने का तरीका था। आंध्र प्रदेश के पूर्व CM, 2 IPS समेत 5 पर केस इसी सिलसिले में उन्होंने गुंटूर पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। 2023 में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और दो IPS अफसरों समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। पूर्व सांसद का आरोप था कि जगन रेड्डी ने IPS पीवी सुनील कुमार नायक और IPS पीएसआर सीतारमंजनेयुलु के साथ मिलकर उनके खिलाफ आपराधिक साजिश रची। मामले में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी आर विजय पॉल और गुंटूर सरकारी जनरल अस्पताल की पूर्व सुपरिटेंडेंट जी प्रभावत भी आरोपी हैं। कोर्ट के आदेश पर सुनील कुमार नायक के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अब उनकी जमानत रद्द होने के बाद आंध्र पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी और ट्रांजिट रिमांड लेकर आंध्र प्रदेश ले जाएगी। पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे IPS अफसर बताया जा रहा है कि जांच अधिकारी ने सुनील नायक को दो बार पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। लेकिन वे निर्धारित तारीख पर उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद आंध्र पुलिस ने पटना पहुंचकर कार्रवाई की है। IPS एम. सुनील नायक 2005 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी हैं। फिलहाल वे बिहार के अग्निशमन विभाग में तैनात हैं। इस कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है।
दिल्ली में आर्मी और एयरफोर्स स्कूल को बम की धमकी:ई-मेल मिलने पर कैंपस खाली कराए गए, जांच में कुछ नहीं मिला
दिल्ली स्थित 2 आर्मी स्कूलों को सोमवार सुबह बम की धमकी वाला ई-मेल मिला। पुलिस के मुताबिक धौला कुआं के आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड के एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई। जानकारी मिलने पर दिल्ली पुलिस, बम स्क्वाड, डॉग स्क्वॉड और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें स्कूल पहुंची। पूरा कैंपस खाली कराया गया। हालांकि जांच में संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक ई-मेल भेजने वाले की जानकारी लगाई जा रही है। इन्हें भी मिल चुकी है बम से उड़ाने की धमकी 19 फरवरी: नोएडा के 12 स्कूलों को मिला धमकी का ईमेल नोएडा के 12 स्कूलों को 19 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आया था। जांच करने पर किसी भी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला। यह धमकी ऐसे समय मिली जब स्कूलों में CBSE की परीक्षाएं जारी थी। पूरी खबर पढ़ें... 19 फरवरी: राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बैंच को 9वीं धमकी राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बैंच को 19 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह पिछले साढ़े तीन महीने में जयपुर बैंच को 9वीं बार दी गई बम की धमकी थी। डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड और पुलिस टीम ने पूरे परिसर की तलाशी ली पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। अफरातफरी के कारण नियमित सुनवाई करीब आधे घंटे देरी से शुरू हुई थी। पूरी खबर पढ़ें... 17 फरवरी: गुजरात की 6 अदालतों को बम की धमकी गुजरात की 6 अदालतों को 17 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इनमें गांधीनगर, अहमदाबाद, वडोदरा, वलसाड समेत 6 जिला अदालतों को ईमेल आए थे। सभी कोर्ट के कैंपस खाली कराए गए थे पर पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें... 9 फरवरी: हरियाणा के पंचकूला कोर्ट के सेशन जज को मिला ईमेल हरियाणा के पंचकूला कोर्ट के सेशन जज को ईमेल के जरिए धमकी मिली थी। 9 फरवरी को आए इस ईमेल में कोर्ट को बम से उड़ाने की बात लिखी थी। इसके बाद कोर्ट में हड़कंप मच गया था। कोर्ट को खाली कराकर जांच की गई। धमकी के बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट भी खाली करवाए गए थे। तलाशी करने पर पुलिस की टीम और डॉग स्क्वायड को कुछ संदिग्ध नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें… ……….. ये खबर भी पढ़ें… पीपुल्स यूनिवर्सिटी को मिली बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल से साइनाइड गैस वाले ब्लास्ट की चेतावनी भोपाल की पीपुल्स यूनिवर्सिटी को 19 फरवरी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। यूनिवर्सिटी के डीन को ईमेल भेजकर दावा किया गया कि कॉलेज भवन में साइनाइड (जहर) वाले बम रखे गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे फटेंगे। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others






















