Responsive Scrollable Menu

नेपाल : नदी में गिरी बस, एक चीनी नागरिक की मौत

बीजिंग, 23 फरवरी (आईएएनएस)। सेंट्रल नेपाल के ताडिंग जिले में एक बस नदी में गिर गई। 23 तारीख की सुबह 8:00 बजे तक, इस दुर्घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

नेपाल में स्थित चीनी दूतावास ने कन्फर्म किया है कि हादसे में एक चीनी नागरिक घायल हुआ है और उसका इलाज स्थानीय हॉस्पिटल में चल रहा है। एक और चीनी नागरिक लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

बाद में चीनी दूतावास ने इस बात की पुष्टि की है कि दुर्घटना में लापता हुए उस चीनी नागरिक की मौत की पुष्टि हो गई है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, यह बस पोखरा से नेपाल की राजधानी काठमांडू जा रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर त्रिसूली नदी में गिर गई। बचाव अभियान अभी भी जारी है, और एक्सीडेंट की वजह का अभी पता नहीं चला है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Lucknow News: घर में रखे ड्रम से आ रही थी बदबू, अंदर मिला पैथ लैब मालिक का शव; जांच में जुटी पुलिस

UP News: लखनऊ के आशियाना इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. सेक्टर एल स्थित मकान नंबर 91 में एक नीले ड्रम के अंदर अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान वर्धमान पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह के रूप में हुई है.

कैसे मिली लाश

जानकारी के मुताबिक, मानवेंद्र सिंह 20 फरवरी से लापता थे. परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज करा दी थी. पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इस तरह हत्या में बदल जाएगा. जब घर के अंदर रखे ड्रम से बदबू आने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची. ड्रम खोलने पर अंदर मानवेंद्र का शव मिला.

शव पर मिले चोट के निशान

पुलिस के अनुसार शव पर सिर और पैर में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. इससे साफ है कि उनकी हत्या की गई है. शुरुआती जांच में चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि शक की सुई उनके बीकॉम में पढ़ रहे बेटे की ओर घूम रही है. पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पिता की डांट-फटकार से बेटा नाराज था.

पुलिस जुटा रही साक्ष्य

घटना के समय मानवेंद्र की पत्नी गांव में थीं, जबकि घर में उनकी बेटी मौजूद थी. ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर घर के अंदर क्या हुआ? क्या यह अचानक हुआ झगड़ा था या पहले से रची गई कोई साजिश? पुलिस आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम घर से साक्ष्य जुटा रही है. फिलहाल हत्या की असली वजह सामने नहीं आई है. इस घटना से आशियाना क्षेत्र के लोग दहशत में हैं और हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर इस खौफनाक वारदात के पीछे सच क्या है.

यह भी पढ़ें: नीले ड्रम से बना दिया शानदार गिटार, शख्स के जुगाड़ और हुनर को देख हैरान हुए लोग

यह भी पढ़ें:  बलूचिस्तान में बढ़ती हिंसा पर मानवाधिकार संगठन ने जताई च‍िंता, दो किसानों की हत्या का आरोप

Continue reading on the app

  Sports

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बोला बड़ा हमला, कहा- 21 साल में राज्य को बना दिया सबसे पिछड़ा और गरीब

पटना: बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानों की तल्खी बढ़ गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को नीतीश सरकार पर चौतरफा हमला करते हुए राज्य की वित्तीय और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि 21 साल के शासन के बाद बिहार आज देश का … Mon, 23 Feb 2026 22:58:58 GMT

  Videos
See all

Amit Shah On Bharat Taxi Service Launch: ₹500 में हिस्सेदारी, भारत टैक्सी पर अमित शाह का बड़ा ऐलान #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:15:01+00:00

‘सोने का गटर’ में अरबों का कारोबार #shorts #mumbai #dharavislum #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:06:38+00:00

El Mencho की मौत से भड़की आग, Guadalajara समेत कई शहरों में बम धमाके | Mexico #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:02:12+00:00

Top Headlines Of The Today: Ranchi Air Ambulance Crash | Rahul Gandhi | CM Yogi | Rajkot | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T18:06:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers