Responsive Scrollable Menu

AI समिट हंगामा, 5वां आरोपी MP से गिरफ्तार:यूथ कांग्रेस अध्यक्ष से भी पूछताछ; आरोपी हरि की कार से पीएम फेस वाली टीशर्ट बरामद

दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस ने 5वीं गिरफ्तारी की है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से यूथ कांग्रेस नेता जीतेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 2 और सदस्यों को हिरासत में लिया है। सोमवार को पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष उदय भानु चिब से भी पूछताछ की है। ग्वालियर से हिरासत में लिए गए दो लोगों ने राजा गुर्जर और अजय कुमार के नाम शामिल हैं। आरोप है कि ये सभी शर्टलैस प्रदर्शन में शामिल थे। वीडियो के जरिए इनकी पहचान की गई है। दिल्ली की तिलक नगर थाना ने यह एक्शन लिया है। सभी को दिल्ली लाया गया है। इस मामले में पुलिस गैर जमानती धाराओं में FIR दर्ज की है। 21 फरवरी को पटियाला कोर्ट ने पहले से गिरफ्तार 4 आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा था। दरअसल, 20 फरवरी को इंडियन यूथ कांग्रेस के 11 सदस्यों ने भारत मंडपम में घुसकर AI समिट के दौरान शर्टलैस होकर PM मोदी की फोटो वाली टी-शर्ट लहराई थी। इस दौरान पीएम मोदी कॉम्प्रोमाइज्ड के नारे लगाए थे। 22 फरवरी- कृष्ण हरि की कार से टी-शर्ट बरामद दिल्ली पुलिस ने आरोपी और यूथ कांग्रेस के नेता कृष्ण हरि की गाड़ी बरामद की। कार से पीएम मोदी चेहरा छपी टी-शर्ट और पोस्टर भी मिले हैं। 21 फरवरी: देशभर से बीजेपी के प्रदर्शन कांग्रेस के AI समिट में हंगामा करने के विरोध में भाजपा ने पूरे देश में विरोध किया था। भाजपा ने दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन किया था। मुंबई के मुलुंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को काले झंडे दिखाए थे। 20 फरवरी: भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस ने हंगामा किया 20 फरवरी को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को AI समिट 2026 में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए थे। इसमें 10 से ज्यादा कार्यकर्ता हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए थे। टी-शर्ट पर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है। उस पर लिखा है- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड। गिरफ्तार लोगों ने बिहार से यूथ कांग्रेस के नेशनल सेक्रेटरी कृष्ण हरि, बिहार में IYC स्टेट सेक्रेटरी कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश में IYC स्टेट प्रेसिडेंट अजय कुमार और तेलंगाना से नरसिम्हा यादव शामिल हैं। पुलिस बोली- प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था दिल्ली पुलिस में एडिशन कांस्टेबल देवेश कुमार महला ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12:30 बजे घटी। प्रदर्शनकारियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और क्यूआर कोड स्कैन करके समिट हॉल में एंट्री की। उन्होंने ऊपर स्वेटर और जैकेट पहनी हुई थी और अंदर टी-शर्ट। हॉल नंबर 5 के पास उन्होंने अपने स्वेटर और जैकेट उतार दिए और टी-शर्ट लहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं पर पुलिस के साथ झड़प करने का भी आरोप है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहले काले रंग के छाते पर स्टिकर चिपकाकर भारत मंडपम में घुसने की योजना बनाई थी। फिर उन्हें एहसास हुआ कि गेट पर जांच के दौरान काले छाते पकड़े जाएंगे। इसलिए उन्होंने टी-शर्ट पर स्टिकर चिपका दिए। स्टिकर कहां छपवाए गए थे, यह पता लगाने के लिए जांच जारी है। AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… ………………… पूरी खबर पढ़ें… AI समिट में हंगामे के विरोध में राहुल के घर के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन AI समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद 20 फरवरी की शाम को बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दिल्ली में राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'राहुल गांधी मुर्दाबाद' और 'राहुल गांधी हाय-हाय' के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल के पोस्टर भी जलाए। काफी हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया गया था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी यौन अपराधी का विमान जर्जर हालत में, नाबालिग लड़कियों को ले जाता था, अडल्ट नॉवेल से ‘लोलिता’ नाम मिला

अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन का निजी विमान ‘लोलिता एक्सप्रेस’ अब दक्षिणी अमेरिका के एक एयरक्राफ्ट यार्ड में जर्जर हालत में खड़ा है। करीब छह दशक पुराना यह बोइंग 727 अब दोबारा कभी उड़ान नहीं भरेगा। करीब 60 साल पुराना और 133 फीट लंबा लोलिता एक्सप्रेस कभी महंगी साज-सज्जा और निजी केबिन के लिए जाना जाता था। अब इसकी बाहरी सतह पर जंग और गंदगी की परत जमी है। इंजन वर्षों पहले हटा दिए गए, जिससे यह स्थायी रूप से जमीन पर खड़ा है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, इस विमान का इस्तेमाल नाबालिग लड़कियों को न्यूयॉर्क और फ्लोरिडा ले जाने में किया गया। पीड़ितों ने बयान दिए कि उड़ानों के दौरान भी शोषण हुआ। एक सर्वाइवर वर्जीनिया जिउफ्रे ने भी दावा किया था कि उनके साथ विमान में यौन उत्पीड़न हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के भीतर अब भी फ्लाइट मैनुअल, फाइलें, नैपकिन और प्लेसमैट रखे हैं, जिन पर नंबर छपा है। बाथरूम कैबिनेट में टॉयलेट्री आइटम और निजी सामान पड़े हैं। मुख्य सोने वाले हिस्से में अब भी गद्दा मौजूद है, जिसके ऊपर इमरजेंसी ऑक्सीजन मास्क लटके हैं। लाल रंग के अपहोल्स्ट्री वाले सीटिंग लाउंज अब धूल से ढंके हैं। रिकॉर्ड के अनुसार, 2001 में एपस्टीन से जुड़ी एक कंपनी ने यह विमान खरीदा था। 2019 में संघीय सेक्स-ट्रैफिकिंग आरोपों में उसकी गिरफ्तारी से ठीक पहले मालिकाना हक बदला गया। इसके बाद यह कई एविएशन कंपनियों के जरिए ट्रांसफर हुआ। हालांकि पहले इसे स्क्रैप करने की योजना थी, लेकिन अब तक इसे पूरी तरह तोड़ा नहीं गया है। विमान को ‘लोलिता एक्सप्रेस’ उपनाम इसलिए दिया गया क्योंकि आरोप थे कि इसमें नाबालिग लड़कियों की तस्करी हुई। यह नाम 1955 के अडल्ट नॉवेल ‘लोलिता’ से लिया गया है, जिसमें एक पुरुष की 12 साल की लड़की के प्रति आसक्ति की कहानी है। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… नेपाल- बस हाईवे से नदी में गिरी, 18 की मौत:25 घायल, मरने वालों में 2 विदेशी नागरिक; कंट्रोल खोने से हादसा नेपाल के धादिंग जिले में सोमवार देर रात एक बस हाईवे से नदी में गिर गई। नेपाली मीडिया के मुताबिक हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक शामिल हैं। हालांकि, यह किस देश से थे और इनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं। आर्म्ड पुलिस फोर्स (APF) के मुताबिक, अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। बाद में एक अन्य यात्री की मौत की पुष्टि हुई, जिससे मृतकों का आंकड़ा 18 हो गया। हादसे में घायल लोगों को रेस्क्यू कर अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पूरी खबर पढ़ें… मेक्सिको में सेना ने सबसे बड़े ड्रग माफिया को मारा: ट्रम्प के दबाव के बाद एक्शन, देशभर में हिंसा शुरू, समर्थकों ने एयरपोर्ट-मॉल में आग लगाई मेक्सिको में सेना ने रविवार को एक ऑपरेशन चलाकर देश के सबसे बड़े ड्रग माफिया सरगना एल मेंचो को मार गिराया। इसके बाद देशभर में आगजनी और हिंसा शुरू हो गई है। मेंचो के समर्थकों ने बदला लेने के लिए हाईवे को जाम कर दिया है और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहे हैं। तलपला शहर में सेना के ऑपरेशन के दौरान वह घायल हो गया था। उसे एयरलिफ्ट कर मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस ऑपरेशन में मेंचो के अलावा कम से कम और 9 अपराधी भी मारे गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर की पहले खिताब पर नजर, कर्नाटक से हुबली में होगी टक्कर

Ranji Trophy Final: घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े मंच रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन का फाइनल मंगलवार से खेला जाएगा। एक तरफ अनुभव से भरी कर्नाटक है, तो दूसरी ओर इतिहास रचने के करीब पहुंची जम्मू-कश्मीर की टीम। चार महीने से ज्यादा चले इस लंबे सीजन के बाद अब दोनों टीमें खिताब से सिर्फ एक कदम दूर हैं।

जम्मू-कश्मीर के लिए यह सीजन किसी सपने से कम नहीं रहा है। टीम ने कई मजबूत टीमों को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। शुरुआत जरूर मुंबई से 35 रन की हार के साथ हुई थी लेकिन उसके बाद जम्मू-कश्मीर ने जबरदस्त वापसी की। क्वार्टरफाइनल में मध्य प्रदेश को 56 रन से हराया और सेमीफाइनल में बंगाल को 6 विकेट से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया।

आकिब नबी जम्मू-कश्मीर के ट्रंप कार्ड
इस शानदार सफर में तेज गेंदबाज आकिब नबी सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे। उन्होंने इस सीजन में 9 मैचों की 16 पारियों में 55 विकेट लिए और औसत सिर्फ 12.72 का रहा है। सेमीफाइनल में 9 विकेट और उससे पहले एमपी के खिलाफ 12 विकेट लेकर उन्होंने टीम को यहां तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी उन्होंने धमाल मचाया और शतक भी ठोका। 

कर्नाटक की ताकत बल्लेबाजी
दूसरी तरफ कर्नाटक की टीम अनुभव और रिकॉर्ड दोनों में भारी है। टीम 14 बार फाइनल खेल चुकी और 8 बार खिताब जीत चुकी। इस बार भी उनका बल्लेबाजी क्रम बेहद खतरनाक फॉर्म में है। खासकर आर स्मरण ने इस सीजन में रन बनाने की मशीन जैसा प्रदर्शन किया है। 13 पारियों में 950 रन, चार शतक और दो दोहरे शतक उनके नाम हैं।

केएल राहुल पर रहेंगी नजरें
टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने भी कर्नाटक को मजबूती दी है। 6 पारियों में 457 रन, दो शतक और दो अर्धशतक उनके खाते में हैं। वहीं कप्तान देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर और मयंक अग्रवाल जैसे बल्लेबाज किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तोड़ने की क्षमता रखते हैं।

सेमीफाइनल में कर्नाटक ने जिस तरह 736 रन का विशाल स्कोर बनाया, उससे साफ है कि उनकी बल्लेबाजी कितनी मजबूत है। हालांकि इस बार मुकाबला आसान नहीं होगा, क्योंकि जम्मू-कश्मीर की गेंदबाजी भी पूरे टूर्नामेंट में शानदार रही है।

कर्नाटक का रिकॉर्ड बेहतर
दोनों टीमों के बीच रणजी ट्रॉफी में अब तक चार मुकाबले हुए हैं और हर बार कर्नाटक ने जीत दर्ज की है, जिनमें 2 जीत पारी से रही हैं। लेकिन फाइनल का दबाव अलग होता है और जम्मू-कश्मीर पहली बार ट्रॉफी जीतने के सपने के साथ मैदान में उतरेगी। मैच हुबली में खेला जाएगा, जहां मौसम साफ रहने का अनुमान है और तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच रहेगा। ऐसे में पूरे पांच दिन रोमांचक क्रिकेट देखने को मिल सकता है।

कर्नाटक 9वां खिताब जीतकर अपनी विरासत मजबूत करना चाहेगी, जबकि जम्मू-कश्मीर इतिहास रचने की कोशिश करेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि अनुभव जीतता है या जज्बा।

जम्मू और कश्मीर (संभावित प्लेइंग-11): 1 शुभम खजूरिया, 2 यावर हसन, 3 शुभम पुंडीर, 4 पारस डोगरा (कप्तान), 5 अब्दुल समद, 6 कन्हैया वधावन, 7 आबिद मुश्ताक, 8 वंशज शर्मा, 9 औकिब नबी, 10 युद्धवीर सिंह, 11 सुनील कुमार।

कर्नाटक (संभावित प्लेइंग-11): 1 केएल राहुल, 2 मयंक अग्रवाल, 3 देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), 4 करुण नायर, 5 आर स्मरण, 6 श्रेयस गोपाल, 7 कृतिक कृष्णा (विकेट कीपर), 8 विद्याधर पाटिल, 9 विजयकुमार वैश्यक, 10 शिखर शेट्टी, 11 प्रसिद्ध कृष्णा।

Mon, 23 Feb 2026 16:45:14 +0530

  Videos
See all

Lucknow University Protest : मस्जिद के बाहर जय श्रीराम का नारा | Lal Baradari Masjid | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T11:40:08+00:00

CM Yogi Singapore Visit: सीएम योगी का सिंगापुर दौरा, विश्व पटल पर हो रही चर्चा । R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T11:45:00+00:00

Gurdaspur में दो पुलिसकर्मियों की मौत, India-Pak Border से जुड़ा मामला, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T11:41:21+00:00

Big Action on Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी पर MM Naravane का बड़ा खुलासा | Breaking News | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T11:37:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers