'गब्बर' की दुल्हनिया का वेडिंग लुक वायरल! मनीष मल्होत्रा के लहंगे में दिखा ‘गोरी मेम’ का जलवा, फोटो देख फैंस हुए हैरान
Sophie Shine Wedding Look : भारतीय क्रिकेट के 'गब्बर' यानी शिखर धवन एक बार फिर अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर चुके हैं. शिखर और सोफी शाइन की शादी की पहली तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जैसे कमेंट्स का सैलाब आ गया है. हर कोई इस विदेशी हसीना के मॉडर्न ब्राइडल अवतार को एकटक देखता रह गया.
लड़की ने श्रीदेवी को दिया खास ट्रिब्यूट, जुदाई के गाने पर किया गजब डांस, देखकर लगेगा लौट आई एक्ट्रेस
कल 24 फरवरी को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की 'चांदनी' यानी श्रीदेवी की पुण्यतिथि है. श्रीदेवी जितनी खूबसूरत थीं, उतनी ही शानदार एक्ट्रेस भी थीं. उनकी बड़ी-बड़ी आंखें, चुलबुली सी अदाएं, प्यारी सी मुस्कान लोगों का दिल जीत लेती थी. आज भी उनकी फिल्में, गाने लोग खूब सुना करते हैं. श्रीदेवी की फिल्म जुदाई का एक गाना 'शादी करके फंस गया यार, अच्छा खासा था कुंवारा' 'Shaadi Karke Phas Gaya' काफी लोकप्रिय हुआ था. उस दौरान हर शादी-ब्याह में ये गाना खूब बजाया जाता था. सोशल मीडिया पर 'छोटी श्रीदेवी' नाम से मशहूर भूमिका तिवारी ने इस गाने पर जबरदस्त डांस करने का एक छोटा सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट bhumikatiwari.official पर पोस्ट किया है. इसमें लाल रंग की बनारसी साड़ी पहने, जूड़ा बनाए, माथे पर बिंदिया, गहने, हाथों में चूड़ियां डाले इस कमाल की लिटिल परफॉर्मर ने श्रीदेवी को याद करते हुए उन्हें ट्रिब्यूट दिया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से बच्ची का एक-एक एक्सप्रेशन, डांस मूव्स श्रीदेवी से मिलता-जुलता है. ये डांस वीडियो देखकर आप भी झूम उठेंगे. वीडियो को अब तक खूब लाइक्स, कमेंट्स और शेयर किया जा चुका है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















