Responsive Scrollable Menu

किम जोंग-उन के ज़िंदा होने को लेकर बार-बार क्यों फैलती है अफ़वाह

उत्तर कोरिया के शासक की मौत की अफ़वाह फैलते ही किम जोंग-उन की नई तस्वीरें जारी की गईं हैं. उनके बारे में अफ़वाह फैली थी कि ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई है.

Continue reading on the app

पैरा एशियन गेम्स में भारत को 23वां गोल्ड:बैडमिंटन में नीतेश कुमार और आर्चरी में हरविंदर-विजय ने सोना जीता, अब तक 95 मेडल

भारत ने पैरा एशियन गेम्स के 5वें दिन शुक्रवार को 2 गोल्ड मेडल जीत लिए। इससे उसके 23 गोल्ड मेडल हो गए हैं। दिन का पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने रिकर्व आर्चरी में सोना जीता। उसके बाद नीतेश कुमार बैडमिंटन में चैंपियन बने। आज भारत को 7 मेडल मिल चुके हैं। भारत मेडल टैली में 5वें नंबर पर है। उसके पास कुल 95 मेडल हैं। इनमें 30 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज शामिल हैं। बैडमिंटन : नीतेश कुमार ने प्रमोद को हराकर जीता पुरुष SL3 गोल्ड नीतेश कुमार ने बैडमिंटन की मेंस सिंगल्स SL3 कैटेगरी के फाइनल में अपने ही देश के हमवतन प्रमोद भगत को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से हराया। नीतेश के पास अब थुलासिमथि के साथ मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 में भी गोल्ड जीतने का मौका है। वहीं, महिला SU5 में थुलासिमथि मुरुगेसन को सिल्वर मिला। उन्हें चीन की यांग क्यूशिया ने हराया। भारतीय जोड़ियों के पास भी गोल्ड जीतने का मौका आर्चरी : हरविंदर-विजय ने चीन को 5-1 से हराया रिकर्व आर्चरी की रिकर्व मेंस डबल्स कैटेगरी में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने फाइनल में चीन को 5-1 से हराया। भारतीय जोड़ी ने दूसरा और तीसरा सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। पहला गेम दोनों टीमों के बीच 35-35 से बराबर रहा। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम 37-36 से जीता। भारतीय जोड़ी ने तीसरा गेम 38-36 से जीता। उसने गेम के आधार पर मुकाबला 5-1 से अपने नाम कर लिया। वहीं, महिला पैरा रिकर्व डबल्स में भारत को सिल्वर मेडल मिला। भावना चौधरी और पूजा जाटयान को फाइनल में चीन की गाओ जिहान और वांग शुएचियान ने 6-0 से हराया। ----------------------------------------------- पैरा एशियन गेम्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पैरा एशियन गेम्स- भारत ने चौथे दिन 26 मेडल जीते; 7 गोल्ड, 4 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज भारत ने पैरा एशियन गेम्स में गुरुवार को 26 मेडल जीते। इनमें 7 गोल्ड, 4 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल की संख्या 88 हो गई। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi in 2nd T20I vs New Zealand: वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे दूसरा T20I? ईशान किशन को इंजरी

New Zealand vs India, 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 क्राइस्टचर्च में खेला जाना है. 24 अक्टूबर को खेले जाने वाले इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के भी खेलने के आसार बन रहे हैं. Fri, 23 Oct 2026 09:43:43 +0530

  Videos
See all

Chhattisgarh News: मनेंद्रगढ़ में बेकाबू बस का कहर, 6 की मौत | Breaking News | Road Accident | Bus #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T03:18:12+00:00

30 Sec 30 News: 30 सेकंड में देश-दुनिया की 30 बड़ी खबरें | Latest News | UP | PM | Mumbai |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T03:30:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers