Responsive Scrollable Menu

क्लाइमेट चेंज पर पीयूष गोयल ने उधेड़ दी यूरोप की बखिया, कहा- क्या हुआ वादों का, कहां गए 100 बिलियन डॉलर

पीयूष गोयल ने बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में EU के CBAM और व्यापार नीतियों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने विकसित देशों को उनकी ऐतिहासिक जिम्मेदारी याद दिलाते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन उनकी देन है.

Continue reading on the app

Congress का केंद्र पर हमला, China के साथ बढ़ता ट्रेड डेफिसिट आर्थिक सुरक्षा के लिए खतरा

कांग्रेस ने चीन के साथ भारत के बढ़ते व्यापार घाटे को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ अब ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’ बन गया है तथा रिकॉर्ड व्यापार घाटा देश की आर्थिक सुरक्षा के लिए अपने आप में एक बहुत बड़ा खतरा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि चीन के प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘‘सोची-समझी रियायतों’’ के बीच भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक ने अरुणाचल प्रदेश में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के आमने-सामने आने की हालिया घटनाओं में इस सुरक्षा बल के कामकाज की सराहना की है, लेकिन प्रधानमंत्री और उनकी सरकार ने इस विषय पर ‘‘चुप्पी’’ साध रखी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले महीने तक्सिंग में आमने-सामने आने की घटना के बाद अरुणाचल प्रदेश के वाचा और दमाई में कोर कमांडर स्तर की वार्ता हुई थी।

उन्होंने दावा किया कि स्थानीय लोगों ने लद्दाख की तरह एक बार फिर कुछ गश्ती बिंदुओं तक पहुंच प्रभावित होने की बात कही है। रमेश ने यह भी कहा कि चीन अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों का नाम बदलता रहा है और 60,000 मेगावाट क्षमता का बांध बना रहा है, जो भारत की पारिस्थितिक और जल सुरक्षा के लिए खतरा है। उनका कहना है कि चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर रिकॉर्ड 112 अरब डॉलर हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 99 अरब डॉलर था।

रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘मेक इन इंडिया अब इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना बन गया है। यह भारी व्यापार घाटा अपने आप में हमारी आर्थिक सुरक्षा के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है।’’ उन्होंने कहा कि चीन से बड़े पैमाने पर आयात के कारण कई क्षेत्रों में देश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) पर प्रतिकूल असर पड़ा है। कांग्रेस महासचिव ने जून, 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद प्रधानमंत्री मोदी द्वारा की एक टिप्पणी का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद 19 जून, 2020 को प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘‘न कोई वहां हमारी सीमा में घुस आया है और न ही कोई घुसा हुआ है, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है।’’ रमेश ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे के हवाले से यह दावा भी किया कि लद्दाख में चीनी गतिविधियों के समय उन्हें शीर्ष स्तर से केवल यह निर्देश मिला था कि ‘‘जो उचित समझो वो करो।’’ कांग्रेस नेता ने जुलाई, 2025 में तत्कालीन उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर. सिंह की उन सार्वजनिक टिप्पणियों का भी उल्लेख किया, जिनमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को चीन से मिली मदद की बात की थी। रमेश ने दावा किया कि इसके बाद अगस्त, 2026 में पूर्व प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने सार्वजनिक रूप से इन टिप्पणियों से अलग रुख व्यक्त किया और बाद में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तंत्र’ से जुड़े एक थिंक टैंक से संबद्ध हो गए। कांग्रेस नेता ने इन घटनाक्रम को चीन के प्रति केंद्र सरकार की नीति पर सवाल उठाने वाला बताते हुए आरोप लगाया कि सीमा पर तनाव और बढ़ते व्यापार असंतुलन के बावजूद सरकार चीन के मुद्दे पर देश को पूरी जानकारी नहीं दे रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Para Games 2026: नितेश के बाद नवीन शिवाकुमार ने बैडमिंटन में जीता गोल्ड, हरविंदर-विजय की जोड़ी का आर्चरी में धमाका

Naveen Sivakumar won Gold Medal: भारत के पारा शटलर नवीन शिवाकुमार ने गोल्ड मेडल जीता है. ये बैडमिंटन में दूसरा गोल्ड जबकि ओवरऑल भारत की झोली में गिरा 24वां गोल्ड मेडल है. Fri, 23 Oct 2026 08:43:34 +0530

  Videos
See all

Chhattisgarh News: मनेंद्रगढ़ में बेकाबू बस का कहर, 6 की मौत | Breaking News | Road Accident | Bus #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T03:18:12+00:00

30 Sec 30 News: 30 सेकंड में देश-दुनिया की 30 बड़ी खबरें | Latest News | UP | PM | Mumbai |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-23T03:30:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers