गलत मेहमाननवाजी से बचिए, लोगों का दिल जीतिए-नाश्ते पर सांसदों को पीएम मोदी की सीख
PM Modi Meeting with MPs: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एनडीए के 37 सांसदों के साथ नाश्ते पर मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सांसदों को सार्वजनिक जीवन में सतर्क रहने और गलत मेहमाननवाजी से बचने की सलाह दी. पीएम मोदी ने कहा कि अपने लेटर पैड और हस्ताक्षर को गलत हाथों में जाने से रोकना चाहिए. उन्होंने जनता से लगातार संवाद बनाए रखने और लोगों का मन जीतने पर जोर दिया. विपक्ष के किसी नेता की गलत बात पर टकराव के बजाय समझाने की कोशिश करने की सलाह दी. प्रधानमंत्री ने युवाओं की समस्याएं ध्यान से सुनने, संसद में नियमित उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी की भी अपील की. बैठक में योग, फिटनेस और समय प्रबंधन पर भी चर्चा हुई.
Salar Jung Museum: एक शख्स का 40 साल का जुनून, बना दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट म्यूजियम
Salar Jung Museum Hyderabad: हैदराबाद का प्रसिद्ध सालार जंग म्यूजियम दुनिया के सबसे बड़े व्यक्तिगत कला संग्रहों में से एक है. हैदराबाद रियासत के पूर्व प्रधानमंत्री नवाब मीर यूसुफ अली खान (सालार जंग III) ने 40 वर्षों की मेहनत से दुनिया भर से 43,000 से अधिक दुर्लभ कलाकृतियां और 50,000 से अधिक किताबें व पांडुलिपियां जुटाईं. मूसी नदी के तट पर स्थित इस म्यूजियम में इटली की प्रसिद्ध 'वेल्ड रेबेका' मूर्ति और ऐतिहासिक म्यूजिकल क्लॉक मुख्य आकर्षण हैं. 1961 में संसद के अधिनियम द्वारा इसे राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















