कम पढ़े-लिखे लोगों को शुगर-हाई बीपी का खतरा ज्यादा; WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
कम पढ़े-लिखे लोगों में मधुमेह और हाई बीपी की दर ज्यादा मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक ये स्थितियां सिर्फ उम्र पर निर्भर नहीं करती, बल्कि व्यक्ति की सामाजिक-आर्थिक-शैक्षणिक स्थिति अहम है।
चेन्नई की Puzhal Central Jail से भागे दो कैदी दोबारा गिरफ्तार, लापरवाही पर 7 कर्मी सस्पेंड
पुझल केंद्रीय जेल से इस सप्ताह अलग-अलग घटनाओं में फरार हुए दो कैदियों को विशेष पुलिस टीम ने पकड़ लिया है।एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इनमें एक यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दोषी पाया गया व्यक्ति है एवं दूसरा नेपाली नागरिक है। पुलिस ने बताया कि कैदियों के फरार होने की घटना के बाद जेल महानिदेशक (कारागार) संदीप राय राठौर ने जेल का निरीक्षण किया।
इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में जेल के सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। पहली घटना में नेपाली नागरिक सुदीप बोगाती (21) मंगलवार को यहां स्थित उच्च सुरक्षा वाली जेल से फरार हो गया था। वह चेन्नई के पाडी कलैगनर नगर में एसुनाथर स्ट्रीट पर रह रहा था।
वह एक निजी कंपनी में काम करता था और 16 अगस्त को चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे जेल लाया गया था। दूसरी घटना बुधवार को हुई, जब यहां तिरुमंगलम निवासी सुरेश (41) जेल परिसर के भीतर स्थित कैंटीन में काम करते समय फरार हो गया। वह जेल में सजा काट रहा था।
अधिकारी ने बताया कि सुरेश को 2021 में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक विशेष पुलिस दल को मिली सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार सुबह तिरुमंगलम में एक चाय की दुकान पर नेपाली नागरिक का पता चला और उसे पकड़ लिया गया। वहीं, दूसरे विशेष दल ने कुंद्राथुर में सुरेश का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद दोनों कैदियों को दोबारा पुझल जेल में बंद कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा में चूक के संबंध में विभागीय जांच के बाद लापरवाही और कर्तव्य का निर्वाह करने में लापरवाही बरतने के आरोप में जेल के सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi









