Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में दहशत: Army Public School को बम से उड़ाने की धमकी, छावनी इलाके में मचा हड़कंप

देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले दिल्ली छावनी (Delhi Cantt) इलाके में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित आमी पब्लिक स्कूल (APS) को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल प्राप्त हुआ। इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं और स्कूल परिसर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

इसे भी पढ़ें: Bullion Market में हलचल तेज, अगले हफ्ते Gold-Silver की कीमतों में लगेगी आग! एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

 

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्कूल प्रशासन ने सुबह प्राधिकारियों को मेल की सूचना दी। मेल में चेतावनी दी गई थी कि परिसर में विस्फोटक उपकरण रखे गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम ईमेल के स्रोत की जांच कर रहे हैं और फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली कराने के बाद वहां गहन तलाशी अभियान चल रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: Dhaka में सत्ता बदलते ही भारत की बड़ी पहल, नए Foreign Minister से मिले उच्चायुक्त Pranay Verma

उन्होंने आगे बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने और इसे भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर प्रकोष्ठ की मदद ली जा रही है। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते, स्वान दस्ते और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद हैं।

साइबर सेल खंगाल रही है 'धमकी का सोर्स'

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में परिसर के भीतर कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि, दिल्ली पुलिस का साइबर सेल सक्रिय हो गया है और उस आईपी एड्रेस (IP Address) का पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिससे यह डरावना मेल भेजा गया था।

 

Continue reading on the app

Dhaka में सत्ता बदलते ही भारत की बड़ी पहल, नए Foreign Minister से मिले उच्चायुक्त Pranay Verma

ढाका में नियुक्त उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश की नयी सरकार के साथ संवाद को आगे बढ़ाने के लिए भारत उत्सुक है। उन्होंने नयी दिल्ली की ओर से ढाका के साथ फिर से सक्रिय रूप से बातचीत की इच्छा व्यक्त की। तारिक रहमान के 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ दिनों बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात के बाद उच्चायुक्त वर्मा पत्रकारों से बात कर रहे थे।

वर्मा ने मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘विदेश मंत्री के साथ आज की बैठक में मैंने अपना रुख दोहराया कि हम बांग्लादेश में नयी सरकार के साथ संवाद के लिए उत्सुक हैं। बैठक में विदेश राज्य मंत्री शमा ओबैद भी शामिल थीं। उच्चायुक्त के अनुसार, उन्होंने बताया कि ‘‘हम परस्पर हित और पारस्परिक लाभ के आधार पर सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी सोच के साथ मिलकर काम करते हुए हर क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना चाहते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: Bangladesh Army में बड़ा फेरबदल, खुफिया एजेंसी से लेकर CGS तक बदले गए टॉप अधिकारी

वर्मा ने इस मुलाकात को एक “शिष्टाचार भेंट” और “प्रारंभिक विचार-विमर्श” बताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में नयी सरकार के कार्यभार संभालने के बाद विदेश मंत्री और राज्य मंत्री के साथ यह उनकी पहली बैठक थी। बारह फरवरी को हुए चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को दो-तिहाई बहुमत मिलने के बाद तारिक रहमान (60) ने 17 फरवरी को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही मोहम्मद यूनुस के अंतरिम शासन का अंत हो गया। यूनुस के कार्यकाल के दौरान भारत के साथ संबंधों में गिरावट आई थी और 1971 के बाद यह अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश की नई सरकार में हिंदू मंत्रियों की आमद

उच्चायुक्त ने चुनाव में 13 फरवरी को बीएनपी की जीत के तुरंत बाद तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बधाई संदेश की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘आप बांग्लादेश के साथ हमारे हालिया उच्च स्तरीय संवाद से अवगत हैं।’’ वर्मा ने रविवार को कहा, ‘‘उन्होंने उस दिन बाद में फोन पर भी बातचीत की।’’ उन्होंने यह भी याद दिलाया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए ढाका का दौरा किया और बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज की जीत से भारत को भारी नुकसान, सेमीफाइनल को सिनारियो हुआ मुश्किल, टेंशन में होंगे गंभीर और सूर्या!

india semi final scenario after west indies win over Zimbabwe: वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत के बाद टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के ग्रुप-1 का सेमीफाइनल समीकरण रोमांचक हो गया है. वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका से भी बड़ी जीत दर्ज करते हुए ग्रुप में नंबर-1 पर कब्जा जमा लिया. वेस्टइंडीज की इस प्रचंड जीत ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. आइए जानते हैं इस मुकाबले के बाद भारत के सेमीफाइनल सेनारियो के बारे में. Mon, 23 Feb 2026 22:52:23 +0530

  Videos
See all

Ranchi से Delhi आ रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त | Breaking News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:38:18+00:00

Breaking News: Jharkhand चतरा में Air Ambulance क्रैश, हादसे का खौफनाक मंजर देखो! | Plane Crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:36:52+00:00

Ranchi-Delhi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश | Breaking News #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:40:18+00:00

News Ki Pathshala : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कितनी धाराएं ? Shorts | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T17:36:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers