Poha Tikki Recipe: नाश्ते में पोहा खाकर बोर हो गए हैं? इस बार बनाएं पोहा टिक्की, सबकी तारीफ मिलेगी
Poha Tikki Recipe: सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का, टेस्टी और झटपट बनने वाला मिल जाए तो दिन की शुरुआत शानदार हो जाती है। अगर आप भी रोज़ के पराठे और ब्रेड से अलग कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो पोहा टिक्की एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखती है।
पोहा यानी चिवड़ा आसानी से पचने वाला और हल्का अनाज है। जब इसे मसालों और सब्जियों के साथ मिलाकर टिक्की के रूप में तैयार किया जाता है, तो यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। खास बात यह है कि इसे आप कम तेल में तवे पर सेककर भी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान विधि।
पोहा टिक्की बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप पोहा (मध्यम मोटाई वाला)
- 2 उबले आलू (मैश किए हुए)
- 1 बारीक कटा प्याज
- 1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 1/2 छोटा चम्मच अदरक कद्दूकस
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ)
- नमक स्वादानुसार
- 2-3 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर या ब्रेड क्रम्ब्स
- तेल सेकने के लिए
पोहा टिक्की बनाने का तरीका
पोहा टिक्की एक स्वाद से भरपूर स्नैक रेसिपी है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले पोहा को छलनी में डालकर हल्का पानी छिड़कें और 5 मिनट के लिए रख दें। ध्यान रखें कि पोहा ज्यादा गीला न हो। जब वह नरम हो जाए, तो उसे हल्के हाथों से मसल लें ताकि वह स्मूद हो जाए।
अब एक बड़े बाउल में नरम किया हुआ पोहा और मैश किए हुए आलू मिलाएं। अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, हरा धनिया और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाकर इसमें कॉर्नफ्लोर या ब्रेड क्रम्ब्स डालें, ताकि मिश्रण बाइंड हो जाए।
Skin Care Tips: बढ़ती उम्र का असर चेहरे पर दिखने लगा है? इन 5 घरेलू उपायों से पाएं नया निखार
Jaggery Purity: शुद्ध समझकर मिलावटी गुड़ तो नहीं खा रहे? इन तरीकों से प्योरिटी की करें पहचान
Chronic Snoring: खर्राटे की समस्या से परेशान रहते हैं? इन घरेलू तरीकों को आज़माएं, मिलेगा आराम
इसके बाद तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से लें और गोल या चपटी टिक्की का आकार दें। ध्यान रखें कि टिक्की ज्यादा मोटी न हो, ताकि अंदर तक अच्छे से सिक सके। एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और थोड़ा सा तेल डालें। तैयार टिक्कियों को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।
आप चाहें तो इन्हें डीप फ्राई भी कर सकते हैं, लेकिन तवे पर सेकने से यह ज्यादा हेल्दी रहती हैं। गरमागरम पोहा टिक्की को हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें। इसे आप बर्गर या सैंडविच में पैटी की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
Delhi Racial Abuse: ‘धंधेवाली और मोमो’, दिल्ली के कपल ने अरुणाचल प्रदेश की 3 लड़कियों पर की नस्लीय टिप्पणी
Delhi Racial Abuse: अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं को उनके पड़ोसियों द्वारा नस्लीय दुर्व्यवहार और अपमान का शिकार होना पड़ा, जिन्होंने उन्हें "धंधेवाली" कहकर पुकारा और उन पर "मसाज पार्लर" चलाने का आरोप लगाया। यह घटना साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में घटी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Moneycontrol


















