Responsive Scrollable Menu

Lucknowi Malai Makkan Recipe: गर्मी हो या सर्दी, इस 'शाही' डेजर्ट के आगे फेल है सब! घर पर ऐसे बनाएं लखनवी मलाई मक्खन

Lucknowi Malai Makkan Recipe at Home: लखनवी मलाई मक्खन एक हल्का और क्रीमी डेजर्ट है. इसे घर पर मलाई, ठंडे दूध और केवड़ा जल की मदद से फेंटकर तैयार किया जा सकता है. पारंपरिक स्वाद के लिए इसे ओस में रखकर तैयार किया जाता है, जो इसे बेहद खास बनाता है.

Continue reading on the app

Delhi JNU Violence Protest | जेएनयू परिसर में आधी रात को बवाल! वामपंथी और दक्षिणपंथी छात्र समूहों में हिंसक झड़प, कई घायल

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर हिंसा की खबरों के केंद्र में है। रविवार देर रात विश्वविद्यालय परिसर उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब एक विरोध मार्च के दौरान वामपंथी और दक्षिणपंथी रुझान वाले छात्र समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में पथराव की खबरें भी सामने आई हैं, जिसमें कई छात्र घायल हो गए हैं। दोनों समूहों ने हिंसा के लिए एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है। 
 
छात्रों के अनुसार, कथित घटना रविवार देर रात करीब डेढ बजे हुई जिसमें छात्रों के बीच झड़प होने के बाद कथित पथराव में कई छात्र घायल हो गए। बयान के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने निष्कासन आदेश को वापस लेने और कुलपति शांतिश्री धुलीपुडी पंडित के इस्तीफे की मांग करते हुए पूर्वी द्वार की ओर ‘समता जुलूस’ निकालने का आह्वान किया था।
 

आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर

हिंसा भड़कने के बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं:-
 
वामपंथी संगठनों का पक्ष: 'ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन' (AISA) सहित अन्य वाम समर्थित समूहों का आरोप है कि जब छात्र शांतिपूर्ण मार्च निकाल रहे थे, तब एबीवीपी (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर पथराव किया और "निहत्थे छात्रों" पर हमला कर दिया। उनका दावा है कि प्रशासन ने संवाद करने के बजाय विपक्षी समूह को उनसे भिड़ने की छूट दी।

ABVP का पक्ष: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि वामपंथी संगठनों ने जानबूझकर झड़पें भड़काईं और घटना को लेकर गलत सूचना फैला रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Indian Overseas Bank में बड़ा बवाल, Strike से पहले Officers का दफ्तर सील करने का आरोप


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने मार्च में शामिल छात्रों से संवाद के बजाय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों को उनसे भिड़ने दिया। हालांकि, एबीवीपी ने आरोपों को खारिज किया और वाम समर्थित संगठनों पर झड़पों को भड़काने तथा घटना के बारे में गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया। ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ समेत वाम समर्थित समूहों ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जेएनयूएसयू के धरना स्थल पर पथराव किया और ‘‘निहत्थे छात्रों’’ पर हमला किया, जिससे कई लोग घायल हो गए।
 

इसे भी पढ़ें: Supreme Court के फैसले के बाद Donald Trump का बड़ा एक्शन, 15% Global Tariff लगाने का संकेत

 
कई छात्रों द्वारा साझा किए गए कथित रूप से घटना के वीडियो के अनुसार, विरोध स्थल के पास प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच हिंसा के कारण परिसर में भ्रम और भय का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस घटना पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। छात्रों ने बताया कि परिसर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, 5 दिन के अंदर पूरा कर लें ये काम, वरना लाभ मिलना हो जाएगा बंद! कार्ड भी हो सकता है निरस्त

अगर आप बिहार के राशन कार्ड धारक हैं, तो यह खबर आपके काम की है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशों के अनुसार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत लाभ उठा रहे सभी राशन कार्ड धारकों को अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य का आधार सत्यापन (e-KYC) करवाना अनिवार्य है। अगर आप मुफ्त राशन … Mon, 23 Feb 2026 16:29:42 GMT

  Videos
See all

मारा गया मेक्सिको का मोस्ट वॉन्टेड ड्रग लॉर्ड [El Mencho: Mexican drug cartel killed by the Army] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T11:06:24+00:00

गृहमंत्री अमित शाह का भारत टैक्सी ड्राइवरों के साथ संवाद | Amit Shah| Bharat Taxi | Auto #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T11:01:11+00:00

Big Action on Avimukteshwaranand LIVE: यौन शोषण में POCSO Court का ऑर्डर | CM Yogi Vs Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T11:06:54+00:00

Shankaracharya Arrest News LIVE : Swami Avimukteshwaranand ने किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-23T11:02:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers