वैसलीन में मिलाएं ये 4 चीजें, बिना दर्द हटाएं इस क्रीम से चेहरे और शरीर के अनचाहे बाल, देखें वीडियो
how to remove facial hair: काफी लोगो के चेहरे, हाथों-पैरों पर अनचाहे बाल होते हैं, जो देखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं. चेहरे पर छोटे-छोटे रोएं, हाथों-पैरों में हार्ड से बाल कई बार जेनेटिक्स, हॉर्मोनल इम्बैलेंस के कारण भी होते हैं. पीसीओडी, पीसीओएस, थायरॉएड आदि होने पर भी बाल अधिक निकलने लगते हैं. काफी महिलाएं ब्यूटी पार्लर जाकर अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग कराती हैं. कई तरह के मार्केट में हेयर रिमूवल क्रीम उपलब्ध हैं, उसे भी लगाती हैं. रेजर से बालों को हटाती हैं, लेकिन इससे बाल मोटे और हार्ड निकलने लगते हैं. साथ ही इन सभी के कुछ ना कुछ साइड एफेक्ट्स भी होते हैं. पैसे भी अधिक खर्च होते हैं. क्यों न आप घर पर ही एक ऐसा नेचुरल हेयर रिमूवल क्रीम बनाएं, जिसमें पैसे भी अधिक खर्च न हों और घर पर ही सारे बाल भी शरीर से हट जाएं. इस हेयर रिमूविंग क्रीम को बनाने के लिए जो सामग्री चाहिए, वो सब आपके घर में मौजूद भी होते हैं. यूट्यूब चैनल Everything Homemade पर शरीर से अनचाहे बालों को हटाने का एक बेहद ही आसान सा घरेलू नुस्खा बताया है. जानें, इस वीडियो में घर पर कैसे बनाएं हेयर रिमूविंग क्रीम. देखें ये वीडियो.
संतरों से बनी 'ऑरेंज डिलाइट': बाज़ार की मिलावटी कैंडी को भूल जाएंगे बच्चे; नोट करें सबसे आसान रेसिपी
Orange Delight Sweet Recipe: अब तक आपने केवल दूध से बने सफेद स्पंजी रसगुल्ले ही खाए और सुने होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी स्पंजी मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्वाद में रसगुल्ले की तरह सॉफ्ट है, मगर इसका खट्टा-मीठा जायका आपके होश उड़ा देगा. संतरे के इस सीजन में अगर आप कुछ नया और हेल्दी ढूंढ रहे हैं, तो 'ऑरेंज डिलाइट' (Orange Delight) से बेहतर कुछ नहीं. यह मिठाई बनाने में जितनी आसान है, खाने में उतनी ही बेमिसाल. यह बाज़ार की मिलावटी कैंडी से कोसों दूर, ताज़े फलों की शुद्धता से भरपूर है. आजकल बाज़ार में मिलने वाली जेली या कैंडी में भारी मात्रा में आर्टिफिशियल कलर और प्रिजरवेटिव्स का इस्तेमाल होता है. लेकिन यह 'ऑरेंज डिलाइट' पूरी तरह प्राकृतिक है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बिना किसी जिलेटिन या अगर-अगर के बनाया जाता है, जिससे यह शुद्ध शाकाहारी और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सुरक्षित है. इसकी बनावट इतनी मखमली है कि यह मुँह में जाते ही घुल जाती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















