Responsive Scrollable Menu

सुनील गावस्कर के वर्ल्ड कप स्क्वाड में आकाश चोपड़ा ने निकालीं कमियां, जानिए दिए 10 में से कितने नंबर?

India Squad for ODI World Cup 2027 : टीम इंडिया का वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए स्क्वाड भारत के तमाम दिग्गज क्रिकेटर चुन रहे हैं. इसी कड़ी में भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर सुनील गावस्कर ने भी अपना वनडे वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड चुना है. उन्होंने आज तक के साथ बात करते हुए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपने 15 खिलाड़ियों को चुना है, जिसमें उन्होंने भारत के अनुभवी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली पर भरोसा जताया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी टीम में 4 ऑलराउंडर्स को जगह दी है, जिसमें 2 तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और 2 स्पिन ऑलराउंडर है. वहीं टीम में एक स्पिनर और 4 तेज गेंदबाजों की जगह दी है. 

अब सुनील गावस्कर के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी बात की है. आकाश ने गावस्कर के टीम इंडिया के इस स्क्वाड को रेट किया है. उन्होंने इस स्क्वाड को नंबर भी दिए हैं. इसके साथ ही इस स्क्वाड की कमियों के बारे में बात की है. आकाश चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो पोस्ट कर इस बारे में बात की है. उन्होंने इस टीम को कैसे रेट क्या है, आइए जानते हैं.

सुनील गावस्कर ने इन खिलाड़ियों को दिया मौका

दरअसल, सुनील गावस्कर ने अपनी टीम में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर पांच बल्लेबाजों को मौका दिया है. ईशान किशन को उन्होंने दूसरा विकेटकीपर चुना है. हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा टीम के चार ऑलराउंडर है. कुलदीप यादव एकमात्र स्पिन गेंदबाज है. वहीं मोहम्मद सिराज, हर्षित राणआ, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह 4 तेज गेंदबाज हैं. 

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत का स्क्वाड

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणआ, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी.

आकाश ने गावस्कर के स्क्वाड में बताईं कमियां

आकाश चोपड़ा ने सुनील गावस्कर के इस स्क्वाड को 10 में से 8.5 नंबर दिए हैं. उन्होंने इस स्क्वाड को ठीक बताया है. उन्होंने कहा है कि, कुछ ऐसा ही स्क्वाड वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए हो चुना जा सकता है. इस टीम में आकाश चोपड़ा ने मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के नाम होने को कमी बताया है. उनके अनुसार स्क्वाड में इन खिलाड़ियों को भी होना चाहिए था.

वहीं आकाश चोपड़ा ने खुद जो स्क्वाड चुना था, उसमें उन्होंने यशस्वी जायसवाल को मौका दिया था, जो टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करते, उन्होंने अपनी स्क्वाड से रोहित शर्मा को बाहर किया था. आकाश चोपड़ा ने अपने स्क्वाड में वाशिंगटन सुंदर को भी मौका दिया था. उन्होंने गावस्कर के स्क्वाड में सुंदर के नाम होने पर भी निराशा जताई है. 

आईसीसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक होने वाला है. इस बार वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा. 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतरेगी. वहीं भारत ने 2023 में अपने घर पर हुए वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था.

ये भी पढ़ें : 'मुझे आजादी नहीं दी गई...' विराट कोहली की ये बड़ी इच्छा क्यों रह गई अधूरी? दिग्गज के बयान से सामने आई सच्चाई

Continue reading on the app

उंगलियां, कोहनी और घुटने पड़ गए हैं काले तो न करें नजरअंदाज, ये हो सकते हैं संकेत

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। चेहरे की देखभाल पर तो ज्यादातर लोग ध्यान देते हैं, लेकिन शरीर के कुछ हिस्से अक्सर नज़रअंदाज़ हो जाते हैं। हाथों की उंगलियों के जोड़, कोहनी और घुटनों पर जमा कालापन खूबसूरती को फीका कर देते हैं। इन हिस्सों के काले होने के पीछे केवल गंदगी या सफाई की कमी नहीं होती, बल्कि शरीर के अंदर कुछ ऐसे बदलाव होते हैं, जो इन हिस्सों को प्रभावित करते हैं।

त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, नकल्स, कोहनी और घुटनों की त्वचा शरीर के दूसरे हिस्सों की तुलना में थोड़ी मोटी होती है। इन जगहों पर बार-बार दबाव पड़ने से त्वचा की ऊपरी परत में केराटिन नामक प्रोटीन की मात्रा बढ़ने लगती है, जिससे वह हिस्सा गहरे रंग का दिखाई देने लगता है।

कई बार लगातार घर्षण के कारण शरीर उन जगहों पर मेलेनिन का उत्पादन बढ़ा देता है। मेलेनिन हमारी त्वचा के रंग को तय करता है। जब किसी हिस्से पर बार-बार दबाव या चोट जैसी स्थिति बनती है तो शरीर सुरक्षा के तौर पर वहां ज्यादा मेलेनिन बनाने लगता है, जिससे त्वचा का रंग गहरा हो सकता है।

हालांकि, अगर नकल्स, कोहनी या घुटनों का कालापन अचानक बढ़ने लगे, तो इसे केवल बाहरी समस्या मानना सही नहीं है। कई मामलों में यह इंसुलिन रेजिस्टेंस से भी जुड़ा हो सकता है। इस स्थिति में शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता और खून में इंसुलिन का स्तर बढ़ने लगता है। इसका असर त्वचा की कोशिकाओं पर भी पड़ सकता है।

कुछ लोगों में विटामिन बी12 की कमी के कारण भी त्वचा पर गहरा रंग दिखाई दे सकता है, खासकर अगर उंगलियों के जोड़ों में ज्यादा कालेापन आ रहा हो, तो यह शरीर में पोषण की कमी का संकेत हो सकता है। इसके अलावा, थायरॉइड की समस्या या एडिसन डिजीज जैसी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं भी त्वचा में बदलाव लाती हैं। इसलिए, अगर कालापन लंबे समय से बना हुआ है या इसके साथ कमजोरी, वजन में बदलाव या दूसरे लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

इन समस्याओं में त्वचा की सही देखभाल के साथ कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल भी मददगार हो सकता है। आयुर्वेद में त्वचा की सफाई, नमी बनाए रखने और रूखेपन को कम करने के लिए कई घरेलू उपाय बताए गए हैं। हालांकि, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले यह समझना जरूरी है कि हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है।

दही और हल्दी का मिश्रण त्वचा के कालेपन को हटाने में उपयोगी माना जाता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है, जबकि हल्दी में पाए जाने वाले करक्यूमिन में सूजन कम करने और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके लिए दो चम्मच दही में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर लगाया जा सकता है। कुछ देर बाद इसे पानी से साफ कर लें।

आलू और नींबू का इस्तेमाल भी कई लोग त्वचा के कालेपन को कम करने के लिए करते हैं। आलू में कुछ ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो त्वचा की रंगत को समान बनाने में मदद कर सकते हैं, वहीं नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में सहायक हो सकता है।

बादाम और मलाई का मिश्रण भी इसमें लाभकारी माना जाता है। बादाम में मौजूद विटामिन ई त्वचा को पोषण देता है और मलाई त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करती है। इसी तरह बेसन और एलोवेरा का मिश्रण भी त्वचा की सफाई करता है। एलोवेरा में पाए जाने वाले प्राकृतिक तत्व त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।

--आईएएनएस

पीके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

शेख हसीना और शाकिब-अल-हसन के बीच क्या रिश्ता? पूर्व बांग्लादेशी कप्तान के घर क्यों लगाई गई आग? समझें पूरी कहानी

Shakib Al Hasan and Sheikh Hasina relation: शाकिब-अल-हसन के उदय और पतन की कहानी बहुत अनोखी है, जो क्रिकेट-राजनीति और सरकारी हिंसा के कॉकटेल से निकलती है. चलिए समझते हैं कि कैसे एक टैलेंटड खिलाड़ी की एक तानाशाही सरकार के साथ मिलीभगत ने बांग्लादेश के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार का करियर खत्म कर दिया. Thu, 6 Aug 2026 07:41:58 +0530

  Videos
See all

Devendra Mahto Viral Video: देवेंद्र महतो का वाटर फास्ट समाप्त, सोनम वांगचुक ने की थी अपील | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T03:38:18+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | Article 370: कश्मीर में 370 से पहले का हाल क्या था? #kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T03:33:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers