भास्कर अपडेट्स:ओडिशा- शादी करके लौट रही महिला को एक्स बॉयफ्रेंड ने किडनैप किया
ओडिशा के बोलनगीर जिले में रविवार सुबह शादी के बाद अपने पति के साथ घर लौट रही शादीशुदा महिला को उसके पुराने प्रेमी ने दूक की नोक पर किडनैप कर लिया। दूल्हे की पहचान बोलनगीर जिले के रहने वाले हरिबंधु पटेल के तौर पर हुई है। वह शादी के लिए कंटामल गया था। शादी की रस्में खत्म होने के बाद, दूल्हा और दुल्हन परिवार के सदस्यों के साथ घर लौट रहे थे तभी तारभा रोड पर बड़ाबंधा के पास बीच रास्ते में उनकी गाड़ी को कथित तौर पर रोक लिया गया। आरोपी दुल्हन को अपने साथ ले गए। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा में एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए ओडिशा के कंधमाल जिले में एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए। मरने वालों पर कुल मिलाकर करीब ₹27.50 लाख का इनाम था। कोई सिक्योरिटी कर्मी घायल नहीं हुआ। यह ऑपरेशन ओडिशा पुलिस, SOG, DVF और CRPF समेत कई सिक्योरिटी फोर्सेज ने चलाया।
महाराष्ट्र का बजट जनता को राहत देने वाला होगा : सीएम फडणवीस
मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानमंडल का बजट सत्र 23 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है। सत्र की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि बजट जनता को राहत देने वाला होगा और साथ ही वित्तीय अनुशासन भी बनाए रखा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कड़े फैसले भी लिए जाएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Samacharnama




















